COVID-19: अपने रिश्तेदार के घर मिला अस्पताल से भागा कोरोना पॉजिटिव मरीज Indore News in Hindi
कोरोना पॉजिटिव मरीज के संपर्क में आने वाले सभी रिश्तेदारों को आइसोलेशन में भेज दिया गया है.
कोरोना पॉजिटिव मरीज के संपर्क में आने वाले सभी रिश्तेदारों को आइसोलेशन में भेज दिया गया है.
इंदौर जिला प्रशासन ने उस इलाके को भी क्वारंटाइन (Quarantine) करने की कवायद शुरू कर दी है, जिस इलाके में इस कोरोना पॉजिटिव मरीज (Corona Positive Patient) ने अपने रिश्तेदार के घर में पनाह ली थी.
उल्लेखनयीय है कि इंदौर के एमआरटीबी हॉस्पिटल से शनिवार देर रात दो मरीज फरार हो गए थे. इसमें एक मरीज कोरोना पॅाजिटिव मरीज (Corona Positive Patient) था, जबकि दूसरे पर कोरोना संक्रमित होने की आशंका थी. दोनों मरीजों के भागने की खबर मिलते ही हॉस्पिटल प्रशासन के हाथ-पैर फूल गए. तत्काल यह जानकारी, जिला प्रशासन और पुलिस के साथ साझा की गई. जिसके बाद, स्वास्थ्य विभाग, जिला प्रशासन और मध्य प्रदेश पुलिस की संयुक्त टीम इन दोनों मरीज की तलाश शुरू की. सबसे पहले यह टीम इन मरीजों के घर पहुंचे, लेकिन दोनों वहां नहीं मिले. लंबी कवायद के बाद कोरोना पॉजिटिव मरीज को उसके एक रिश्तेदार के घर से पकड लिया गया. जिसके बाद, कोरोना पॉजिटिव मरीज को वापस आइसोलेटेड वार्ड में भर्ती कर दिया गया है.
हंगामे का फायदा उठा अस्पताल से फरार थे दोनो मरीज
वहीं, इस मामले की प्रारंभिक जांच में अस्पताल प्रशासन की लापरवाही नजर आई है. जांच के दौरान, पता चला कि कोरोना वायरस से संक्रमित मरीज अपने आइसोलेशन वार्ड से निकलकर करीब आधे घंटे तक अस्पताल परिसर में घूमता रहा. इसी बीच, अस्पताल में भर्ती कुछ मरीजों एवं उनके तिमारदारों ने व्यवस्थाओं को लेकर हंगामा मचाना शुरू कर दिया. इसी हंगामें का फायदा उठाकर दोनों मरीज अस्पताल से फरार होने में सफल हो गए. उल्लेखनीय है कि तीन दिन पहले रानीपुरा में रहने वाले तीन युवकों के कोरोना वायरस संक्रमित होने की आशंका जताई गई थी. जिसके बाद, इन तीनों मरीजों को इंदौर के एमआरटीबी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था. मेडिकल टेस्ट में एक मरीज का टेस्ट पॉजिटव आया था, जबकि दूसरे का निगेटिव आया था. इन दोनों को अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में रखा गया था.स्वास्थ्य विभाग से लेकर जिला प्रशासन तक मच गया था हड़कंप
कोरोना पॉजिटिव मरीज के भागने के बाद सीएमएचओ डॉ प्रवीण जडिया ने इसकी जानकारी जिला प्रशासन और पुलिस के आला अधिकारियों को दी थी. आनन-फानन दोनों मरीजों की तलाश के लिए रैपिड एक्शन टीम रवाना की गई. देर रात तक टीमें मरीज को खोजती रही. मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ प्रवीण जडिया ने बताया कि कोरोना पॉजिटिव मरीज को उसके एक रिश्तेदार के घर से पकड़ लिया गया है. वहीं, इस घटनाक्रम के साथ, एमआरटीबी हॉस्पिटल और मेडिकल कॉलेज के बीच सामंजस्य कम होने की बात भी सामने आइ है. मेडिकल कॉलेज द्वारा लिए जा रहे कई निर्णयों की जानकारी स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को ही नहीं दी जा रही है. प्रशासन अब एमआरटीबी अस्पताल से संदिग्ध मरीजों की ओपीडी भी एमवाय और गोकुलदास अस्पताल में शिफ्ट करने की तैयारी कर रहा है.
यह भी पढ़ें:
COVID-19: भोपाल की जनता वीडियो कॉलिंग के जरिये ले सकती है डॉक्टरी सलाह
Lockdown: MP कांग्रेस कार्यालय रसोई में तब्दील, गरीबों में बांटा जा रहा है खाना
Time News Hindi पर सबसे पहले Hindi News पढ़ने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें. देखिए इंदौर से जुड़ी लेटेस्ट खबरें.
First published: March 29, 2020, 4:26 PM IST

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अक्टूबर को करेंगे लव-कुश डबल डेकर फ्लाईओवर ब्रिज के लेवल-2 का लोकार्पण 17 घंटे पहले
Indoreवृंदावन ग्राम योजना के अंतर्गत गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना होगी आयोजित 17 घंटे पहले
Indoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 1 दिन पहले
Indoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 1 दिन पहले
Indoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 1 दिन पहले
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 5 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 6 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 7 दिन पहले
Indoreमध्य प्रदेश समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट, चुनाव आयोग का बड़ा आदेश 9 दिन पहले
Indoreभव्य शोभायात्रा के साथ निकली प्रदेश की ऐतिहासिक इन्दौर से देवास निःशुल्क पदयात्रा 9 दिन पहले
Indoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 9 दिन पहले
Indoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 9 दिन पहले
Bhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 10 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 10 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 दिन पहले
Indoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 11 दिन पहले
India News26/11 के बाद न्याय की ऐतिहासिक लड़ाई के सूत्रधार उज्ज्वल निकम इंदौर में साझा करेंगे अपनी संघर्षगाथा 15 दिन पहले
Indoreविदेश यात्रा से लौटते ही बिजासन पहुंचे महापौर 20 दिन पहले
Indoreविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आज 21 दिन पहले
Indoreगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम 21 दिन पहले
Indoreड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई 21 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 23 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 23 दिन पहले
Indoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 23 दिन पहले