Coronavirus: भारत में महज 14 दिन में 50 हजार से ज्यादा केस, ऐसे बढ़ी मरीजों की संख्या
इंदौर20 मई 2020 नई दिल्ली. भारत में कोरोना वायरस (Coronavirus) का कहर जारी है. बुधवार को (Covid-19) के 5611 नए मामले सामने आए हैं. 24 घंटे में 140 मरीजों की जान भी गई है.
इंदौर20 मई 2020
नई दिल्ली. भारत में कोरोना वायरस (Coronavirus) का कहर जारी है. बुधवार को (Covid-19) के 5611 नए मामले सामने आए हैं. 24 घंटे में 140 मरीजों की जान भी गई है. ऐसे में संक्रमितों का कुल आंकड़ा बढ़कर 1.06 लाख के पार पहुंच गया है. (Health Ministry) से मिली जानकारी के मुताबिक, महज 14 दिन में कोरोना के 50 हजार से ज्यादा मरीज मिले हैं. हालांकि, दूसरे देशों की तुलना में भारत में मौत की दर बेहतर है.
स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, देश में कोरोना वायरस के 61149 एक्टिव केस हैं. अब तक 3303 मरीजों की मौत हो गई है. 42297 लोग ठीक हो चुके हैं. वहीं, एक विदेशी लौट चुका है. भारत में कोरोना वायरस के 25 हजार मामले होने में 86 दिन का वक्त लगा था. अगले 11 दिन में केस डबल होकर 50 हजार तक पहुंच गए. फिर उसके अगले हफ्ते कोविड-19 मामलों की संख्या 75 हजार पार कर गई.
75 हजार से एक लाख तक पहुंचने में भारत को सिर्फ 5 दिन लगे. यहां पर गौर करने वाली बात ये है कि कोरोना के 1 लाख मरीज में से 15 हजार मरीज पिछले 3 दिन में ही सामने आए हैं.
लॉकडाउन में छूट से बढ़ रहे हैं मामलेलॉकडाउन के तीसरे चरण में प्रवासी कामगारों को गृह जनपद जाने की छूट मिलने के बाद से देश में कोरोना संक्रमण के मामलों में तेजी आई है. स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों पर गौर करें तो 17 मई को देश में 4987 केस सामने आए थे. इसके अगले ही दिन कोरोना के ग्राफ में बड़ा उछाल देखने को मिला. 18 मई को देश में कोरोना संक्रमित नए मरीजों की संख्या 5242 पर पहुंच गई. नए मामले सामने आने के बाद उम्मीद की जा रही थी कि 19 मई की सुबह तक यह आंकड़ा एक लाख को पार कर जाएगा.
आंकड़े देखें तो भारत में कोरोना के 100 से एक लाख केस तक पहुंचने में 62 दिन का वक्त लगा. एक लाख केस पर भारत का ग्रोथ रेट 5.1 है, जो कि दुनिया में नीचे से चौथे स्थान पर है.
लगातार बढ़ रहा है रिकवरी रेट
भारत का रिकवरी रेट यानी कुल कंर्फम मामलों के मुकाबले ठीक होने वाले मरीजों का रेशियो लगातार सुधर रहा है. मई के शुरुआती दिनों में जब भारत में कोरोना के केसेज बढ़ने शुरू हुए, तब रिकवरी रेट 25 फीसदी के करीब था. इस वक्त यह 38.7% हो गया है. उत्तर प्रदेश, आंध्र प्रदेश, राजस्थान और तेलंगाना में कोविड-19 का रिकवरी रेट 58% से 63% के बीच है. पंजाब और हरियाणा में रिकवरी रेट 70% से ज्यादा है.
कितनी है मौत की दर?
स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, भारत में अब तक प्रति एक लाख आबादी पर कोविड-19 से मौत के करीब 0.2 मामले आए हैं, जबकि दुनिया का आंकड़ा 4.1 मृत्यु प्रति लाख का है.
कोरोना से किस राज्य में अब तक कितनी मौतें?
स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, कोरोना से महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा 1325 लोगों की मौत हुई है. इसके बाद गुजरात में 719, मध्य प्रदेश में 258, पश्चिम बंगाल में 250, राजस्थान में 143, दिल्ली में 168, उत्तर प्रदेश में 123, आंध्र प्रदेश में 52, तमिलनाडु में 84, तेलंगाना में 38, कर्नाटक में 40, पंजाब में 38, जम्मू-कश्मीर में 17, हरियाणा में 14, बिहार में 9, केरल में 4, झारखंड में 3, ओडिशा में 5, चंडीगढ़ में 3, हिमाचल प्रदेश में 3, असम में 4, और मेघालय में एक मौत हुई है.

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 2 दिन पहले
MadhyaPradeshप्रदेश में मोरों के संरक्षण और पुनर्वास की नयी परियोजना शुरू होगी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 3 दिन पहले
MadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उज्जैन के विभिन्न गरबा आयोजनों में सहभागिता की 3 दिन पहले
India Newsट्रम्प ने रूस तेल पर 60 दिन की छूट, भारत पर क्या असर 3 दिन पहले
MadhyaPradeshउज्जैन में शिप्रा किनारे महामंडलेश्वर का आलीशान होटल जमींदोज, अभी दो दर्जन मंदिर रडार पर 3 दिन पहले
Bhopalसीएम डॉ. मोहन का निवेश पर जोर, कहा- हर दृष्टि से मध्यप्रदेश में इंवेस्टमेंट देगा लाभ 3 दिन पहले
India Newsगलती हो गई लिखकर पूरी की हत्या की विवेचना, 7 साल बाद सबूतों के अभाव में मुख्य आरोपी बरी; कोर्ट ने डीजीपी और कमिश्नर को भेजी रिपोर्ट 3 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 3 दिन पहले
MadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मुरैना जिला दिव्यांगजन पुनर्वास केंद्र का किया निरीक्षण 5 दिन पहले
MadhyaPradeshऔद्योगिक विकास को गति देने तथा निवेश को प्रोत्साहित करने के लिए प्रतिबद्ध है राज्य सरकार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 5 दिन पहले
MadhyaPradeshमध्यप्रदेश पुलिस की वाहन चोरों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई 5 दिन पहले
MadhyaPradeshनरेला में दशहरा उत्सव की तैयारियों का मंत्री श्री सारंग ने लिया जायजा 5 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 6 दिन पहले
Indoreइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!” 6 दिन पहले
Indoreबढ़ते इंदौर को पानी की चिंता से राहत देने की बड़ी तैयारी, 2055 तक के पानी की समस्या होगी दूर 6 दिन पहले
MadhyaPradeshमध्यप्रदेश पुलिस की अवैध गांजे की खेती पर बड़ी कार्रवाई 6 दिन पहले
MadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ग्लोबल स्किल पार्क के अंतर्राष्ट्रीय प्लेसमेंट प्राप्त प्रशिक्षणार्थियों को दी बधाई 7 दिन पहले
MadhyaPradeshमेधावी विद्यार्थियों की शिक्षा में बाधा ना बने आर्थिक अभाव : श्रीमती ए. श्रीजा 7 दिन पहले
Delhiसुप्रीम कोर्ट की राहुल गांधी और अखिलेश यादव को नोटिस, 12 अक्टूबर के मार्च पर मांगा जवाब 7 दिन पहले
Indoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 7 दिन पहले
MadhyaPradeshसैनिकों के पुनर्वास और कौशल विकास में क्रिस्प की भूमिका सराहनीय : सुकृति लिखी 7 दिन पहले
MadhyaPradeshराज्य सरकार सच्चा वादा-पक्का काम के भाव से जनकल्याण के सभी वादे कर रही पूरे 7 दिन पहले
Bhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 7 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 7 दिन पहले
