Corona Virus : अस्पताल से भागे कोरोना मरीज़ों को ऐसे पकड़ेगी ये डिजास्टर प्रोटेक्टिव स्क्वॉड Indore News in Hindi
अस्पताल से भागे कोरोना मरीज़ों को पकड़ने के लिए इंदौर में टीम तैनात पिछले 24 घंटे में एमआरटीबी अस्पताल से तीन मरीज भाग चुके हैं. इनमें से दो कोरोना पॉजिटिव थे.
अस्पताल से भागे कोरोना मरीज़ों को पकड़ने के लिए इंदौर में टीम तैनात
पिछले 24 घंटे में एमआरटीबी अस्पताल से तीन मरीज भाग चुके हैं. इनमें से दो कोरोना पॉजिटिव थे. जिन्हें डिजास्टर प्रोटेक्टिव स्क्वॉड की मदद से पकड़कर वापस अस्पताल लाया गया है.
इंदौर में पिछले चौबीस घंटे में कोरोना के 4 मरीज़ अस्पताल से भागे तो पुलिस प्रशासन सतर्क हो गया. इंदौर पुलिस ने ऐसे मरीज़ों की धरपकड़ के लिए 40 जवानों को तैयार कर लिया है. इन्हें सुरक्षा कवच से लैस कर विशेष प्रशिक्षण भी दिया गया है. इन 40 जवानों के पास प्रोटेस्ट्स जैकेट,ग्लव्स,मास्क,चश्मे और सील्ड हैं. ये सभी जवान कोरोना पीड़ितों के परिवार को लेकर हॉस्पिटल जाएंगे और वहां उन को आइसोलेट करवाएंगे. 40 जवान लगातार संक्रमणग्रस्त इलाके रानीपुरा,चंदननगर,साकेत नगर में तैनात हैं. इन्ही इलाकों में सबसे ज्यादा कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं. टीम पॉजिटिव मरीज के संपर्क में आए लोगों को ढूंढेगी. .
पूरी टीम को बार-बार किया जा रहा सेनेटाइज
आरआई जय सिंह तोमर के मुताबिक 40 लोगों की टीम को समय समय पर सेनेटाइज भी किया जा रहा है. टीम को दी गई गाड़ी को कुछ समय के अंतराल के बाद सेनेटाइज किया जाता है. इन्हें रूटीन ड्यूटी से दूर रखा गया है. अभी हाल ही में मनोरमा राजे टीबी अस्पताल से एक कोरोना पॉजिटिव और एक संदिग्ध मरीज भाग गया था. उसे अस्पताल पहुंचाने में पुलिस को खासी मशक्कत करना पड़ी थी. अब ये टीम ऐसे मरीजों को अस्पताल तक ले जाने में कारगर सिद्ध होगी.इन्हें दिए गए प्रोटेक्शन सूट को पहनने के बाद कोरोना पॉजिटिव को छू भी लें तो वायरस का खतरा नहीं रहता है. खास बात यह कि कोरोना प्रूफ इस दस्ते के सदस्य घर नहीं जाएंगे. उनके रुकने और खाने-पीने की अलग से व्यवस्था की गई है.इंदौर में 24 घंटे में अस्पताल से भागे 3 मरीज़
कोरोना के बढ़ते संक्रमण के बीच स्वास्थ्य विभाग और चिकित्सा शिक्षा विभाग की भी बड़ी लापरवाही सामने आ रही है. पिछले 24 घंटे में एमआरटीबी अस्पताल से तीन मरीज भाग चुके हैं. इनमें से दो कोरोना पॉजिटिव थे. जिन्हें डिजास्टर प्रोटेक्टिव स्क्वॉड की मदद से पकड़कर वापस अस्पताल लाया गया है.
ये भी पढ़ें-
गर्ल्स हॉस्टल पहुंचकर बोले शिवराज-मम्मी से कह दो चिंता ना करें, मामा हैं यहां
थाना बना रसोई घर, ड्यूटी के साथ ज़रूरतमंदों तक खाना पहुंचा रही है पुलिस
Time News Hindi पर सबसे पहले Hindi News पढ़ने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें. देखिए इंदौर से जुड़ी लेटेस्ट खबरें.
First published: March 30, 2020, 4:47 PM IST

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अक्टूबर को करेंगे लव-कुश डबल डेकर फ्लाईओवर ब्रिज के लेवल-2 का लोकार्पण 3 दिन पहले
Indoreवृंदावन ग्राम योजना के अंतर्गत गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना होगी आयोजित 3 दिन पहले
Indoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 4 दिन पहले
Indoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 4 दिन पहले
Indoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 4 दिन पहले
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 8 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 9 दिन पहले
Indoreहाईकोर्ट ने आईडीए की जमीन अधिग्रहण कार्रवाई की निरस्त 12 दिन पहले
Indoreमध्य प्रदेश समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट, चुनाव आयोग का बड़ा आदेश 12 दिन पहले
Indoreभव्य शोभायात्रा के साथ निकली प्रदेश की ऐतिहासिक इन्दौर से देवास निःशुल्क पदयात्रा 12 दिन पहले
Indoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 12 दिन पहले
Indoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 12 दिन पहले
Bhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 13 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 13 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 14 दिन पहले
Indoreइंदौर पुलिस ने किया चोरी का खुलासा, दोस्त ने ही घर से चुराया करीब डेढ़ करोड़ रुपये का सोना 17 दिन पहले
India News26/11 के बाद न्याय की ऐतिहासिक लड़ाई के सूत्रधार उज्ज्वल निकम इंदौर में साझा करेंगे अपनी संघर्षगाथा 18 दिन पहले
Indoreविदेश यात्रा से लौटते ही बिजासन पहुंचे महापौर 23 दिन पहले
Indoreविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आज 24 दिन पहले
Indoreगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम 24 दिन पहले
Indoreड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई 24 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 26 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 26 दिन पहले