80 करोड़ लोगों को 3 महीने तक मुफ्त में 5 किलो अनाज और 1 किलो दाल देगी सरकार
फ्री में अनाज और दाल मुहैया कराएगी सरकार केंद्र सरकार ने लॉकडाउन के 36 घंटों के अंदर करीब दो तिहाई आबादी को बड़ी राहत दी है.
फ्री में अनाज और दाल मुहैया कराएगी सरकार
केंद्र सरकार ने लॉकडाउन के 36 घंटों के अंदर करीब दो तिहाई आबादी को बड़ी राहत दी है. वित्त मंत्री ने ऐलान किया है कि अगले 3 महीनों तक 80 करोड़ लोगों को 5 किलो अनाज और 1 किलो दाल फ्री में दिया जाएगा.
2 रुपये में 1 किलो गेहूं
सरकार ने कहा है कि अनाज और दाल लेने की यह लिमिट मौजूदा नेशनल फूड सिक्योरिटी एक्ट (NFSA) के तहत मिलने वाले लिमिट के अलावा होगी. सरकार के इस ऐलान के मुताबिक, इन 80 करोड़ लोगों को अगले तीन महीने तक गेहूं और चावल बिल्कुल मुफ्त में मिलेगा.
80 cr poor people will to get 5 kg wheat or rice and 1 kg of preferred pulses for free every month for the next three months: FM
— Press Trust of India (@PTI_News) March 26, 2020
—
यह भी पढ़ें: किसानों के लिए वैज्ञानिकों का नया तोहफा! इस खोज से बढ़ सकती है इनकम
दो तिहाई आबादी को सीधे तौर पर लाभ
देशभर में लॉकडाउन लगाने के बाद 36 घंटों के अंदर आम लोगों को राहत देते हुए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि अनाज और दालों का आवंटन प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना (PMJKY) के तहत होगा, जिसके लिए 1.7 लाख करोड़ रुपये खर्च करने का लक्ष्य रखा गया है.
Rs 1.7 lakh crore economic package will be implemented with immediate effect; cash doles from April 1: FM
— Press Trust of India (@PTI_News) March 26, 2020
वित्त मंत्री ने कहा कि इस स्कीम के तहत 80 करोड़ लोगों को अगले 3 महीनों के लिए 5 किलो अनाज प्रति व्यक्ति मिलेगा. सरकार के इस ऐलान से कुल दो तिहाई आबादी को सीधे तौर पर राहत मिलने वाली है.
यह भी पढ़ें: बैंक में है काम तो यहां चेक करें खुलने और बंद करने का समय, बदल गये है Timings
दो इंस्टॉलमेंट में ले सकते हैं अनाज
एक किलो दाल के लिए इस बात का भी ध्यान रखा जाएगा कि किसी विशेष क्षेत्र में कौन सी दाल लोगों को उपलब्ध कराया जा सकता है. वित्त मंत्री ने कहा, ‘सभी राशनकार्ड धारक दो इन्स्टॉलमेंट में यह अनाज पब्लिक डिस्ट्रीब्युशन सिस्टम (PDS) के जरिए आसानी से ले सकते हैं.’
सरकार के पास जरूरत से अधिक अनाज की स्टोरेज
उन्होंने कहा, ‘सरकार के इस कदम से यह सुनिश्चित किया जा सकेगा कि देश में कोई भी गरीब भूखा न रहे.’ आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक, सरकार के पास कुल 5.849 करोड़ टन अनाज मौजूद है. यह अनाम फूड कॉरपोरेशन आफ इंडिया के गोदाम में पड़ा है. इसमें से 3.097 करोड़ टन चावल और 2.752 करोड़ टन गेहूं है. सरकार के पास इस अनाज की उपलब्धता जरूरत 1 अप्रैल तक 2.1 करोड़ टन की जरूरत से बहुत अधिक है.
यह भी पढ़ें: लॉकडाउन के बावजूद SBI के 90% ATM एक्टिव, इस समय पैसे निकालते समय रखें ध्यान
News18 Hindi पर सबसे पहले Hindi News पढ़ने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें. देखिए मनी से जुड़ी लेटेस्ट खबरें.
First published: March 26, 2020, 3:12 PM IST

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
MadhyaPradeshखातेगांव TI दिलीप पुरी हत्याकांड: पुलिस की जवाबी फायरिंग में एक आरोपी घायल 7 घंटे पहले
Indoreटीआई दिलीप पुरी हत्याकांड: गोस्वामी समाज ने संभागायुक्त कार्यालय पहुंचकर सौंपा ज्ञापन 9 घंटे पहले
Lifestyleनॉर्थ नॉरफ़ॉक में छिपा हुआ रेड कैबिन: ऑफ-ग्रिड आराम 11 घंटे पहले
TechnologyApple ने Apple Watch Series 12 पर नया एआई फीचर रोल आउट किया 12 घंटे पहले
TechnologyFlock कैमरे टेक्सास में वैंडलाइज्ड, संदेश ‘Release the Epstein Files’ 12 घंटे पहले
TechnologyChatGPT ने दावा किया 20% गूगल के सर्च वॉल्यूम का 12 घंटे पहले
MadhyaPradeshउप मुख्यमंत्री ने रीवा परिसर पुल एवं मार्ग निर्माण कार्य की समीक्षा 12 घंटे पहले
MadhyaPradeshछिंदवाड़ा के किसान: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मक्का बाजार विस्तार की घोषणा 12 घंटे पहले
SportsBayern Munich ने Atlético Madrid को हराया, Lennart Karl ने पहला गोल 13 घंटे पहले
Sportsब्रूनो फर्नांडेज़ ने मैनचेस्टर यूनाइटेड के मैनेजर पर झूठी रिपोर्टों पर हमला किया 13 घंटे पहले
Health & Fitnessमल्टी-कैंसर रक्त परीक्षण जल्द ही कुछ GP सर्जरी में उपलब्ध 14 घंटे पहले
Technologyगूगल ने स्कूलों में एआई हटाने पर राजनीतिक विरोध का सामना किया 16 घंटे पहले
Technologyस्नातक AI पर केंद्रित, पर पेशेवर ज्ञान कम 16 घंटे पहले
LifestyleSony WH-1000XM6 हेडफ़ोन पर $80 से अधिक की छूट 18 घंटे पहले
Lifestyleमिमी और रूबेन ने घर में चूहों को लाया, यादगार घटना 18 घंटे पहले
BusinessStrand Bookstore को $1.5 मिलियन का निपटारा, Wyden पत्नी के PPP ऋण से जुड़ा 19 घंटे पहले
MadhyaPradeshमध्यप्रदेश पुलिस ने कल्याणकारी निर्णय लिए, भर्ती और नशामुक्ति में प्रगति 1 दिन पहले
MadhyaPradeshएमपी ट्रांसको ने भोपाल में 853 नोटिस जारी, जोखिम भरे निर्माण पर रोक 1 दिन पहले
MadhyaPradeshउज्जैन में भगवान श्रीकृष्ण पर केंद्रित रिसर्च लाइब्रेरी बनेगी 1 दिन पहले
MadhyaPradeshमध्यप्रदेश में मल्टी क्रापिंग से एक एकड़ पर 10 लाख आय 1 दिन पहले
LifestyleApple ने टचस्क्रीन MacBook Pro और 4 नए डिवाइस लॉन्च किए 1 दिन पहले
Lifestyleशोरहेम: डारेंट घाटी में एक घंटे की दूरी पर कला और प्रकृति का नख़लिस्तान 1 दिन पहले
Indoreइंदौर के ‘बड़े भैया’ की अनसुनी कहानी: मजदूरी से राजनीति तक का सफर, जानिए जिंदगी के 6 ऐसे किस्से जो कम लोग जानते हैं 1 दिन पहले
India NewsGyadin Ahirwar Murder Case: कालपी बार संघ अध्यक्ष ग्यादीन अहिरवार की हत्या, जालौन से कार में अगवा किया; कानपुर में मिला शव 1 दिन पहले