सफाई में अव्वल इंदौर अब देश का पहला बेगर फ्री सिटी बनेगा, एक साल में पूरा होगा लक्ष्य Indore News in Hindi
2021 तक देश का पहला बेगर फ्री सिटी बनेगा इंदौर (फाइल फोटो) इंदौर (Indore) के कलेक्टर लोकेश कुमार जाटव ने बताया कि मार्च तक पूरी कार्ययोजना तैयार कर ली जाएगी और अगले साल मार्च 2021 तक इंदौर को भिखारी मुक्त शहर (Begger Free City) बना दिया जाएगा.
2021 तक देश का पहला बेगर फ्री सिटी बनेगा इंदौर (फाइल फोटो)
इंदौर (Indore) के कलेक्टर लोकेश कुमार जाटव ने बताया कि मार्च तक पूरी कार्ययोजना तैयार कर ली जाएगी और अगले साल मार्च 2021 तक इंदौर को भिखारी मुक्त शहर (Begger Free City) बना दिया जाएगा.
- Time NewsHindi
- Last Updated:
February 21, 2020, 8:54 AM IST
इंदौर को भिखारी मुक्त शहर बनाने के लिए जिला प्रशासन ने इस अभियान पर काम करना भी शुरू कर दिया है. इसके लिए इंदौर निगम कमिश्रनर को नोडल अधिकारी के रूप में नियुक्त किया गया है. इंदौर के कलेक्टर लोकेश कुमार जाटव का कहना है कि भिक्षावृत्ति एक अभिशाप है. इसमें जनजागरूकता भी जरूरी है जिसमें लोग इसको बढ़ावा ना दें. उन्होंने बताया कि मार्च तक पूरी कार्ययोजना तैयार कर ली जाएगी और अगले साल यानी मार्च 2021 तक इंदौर को भिखारी मुक्त शहर बना दिया जाएगा.
भिखारियों को उपलब्ध कराए जाएंगे अजीविका के साधन
भिखारी मुक्त इंदौर अभियान में भिक्षा मांगने वालों को आजीविका के संसाधन उपलब्ध कराए जाएंगे, जिसके लिए सामाजिक क्षेत्र में काम करने वाली व्यक्तिगत संस्थाओं की मदद ली जाएगी, ताकि हर भिखारी को उसकी दक्षता के अनुसार काम मिल सके और वे भीख मांगने की बजाय काम करके अपनी आजीवका चलाएं. इंदौर की मेयर मालिनी गौड़ का कहना है कि भीख मांगना अपराध है. इंदौर में काम की कोई कमी नहीं है, इसलिए भीख मांगने का कोई औचित्य नहीं है. भिखारियों को भी काम करने के लिए प्रेरित किया जाएगा और उनको उनके मुताबिक काम दिया जाएगा.इंदौर शहर में 4 हजार से ज्यादा भिखारी
इंदौर शहर की बात की जाए तो यहां 4 हजार से ज्यादा भिखारी हैं जो अलग-अलग तरीके से भीख मांगते हैं. यहां तक कि शनिवार के दिन भीख मांगने के लिए बाहर से भी लोग आते हैं. उनको बाल्टी, शनि की प्रतिमा और सरसों का तेल किराए पर मिलता है. वे दिन भर भीख मांगकर वापस चले जाते हैं. ऐसे लोगों की पहचान की जा रही है जो इस तरह से संगठित गिरोह चलाते हैं उन पर कार्रवाई की जाएगी.
मस्ती की पाठशाला
भिखारियों के काम करने वाले आस संगठन के डायरेक्टर वसीम इकबाल का कहना है कि भिक्षावृत्ति का मुख्य कारण सरकार की वेलफेयर स्कीमों का जरूरतमंदों तक नहीं पहुंच पाना है. इसलिए बच्चों को इस पेशे से दूर करने लिए वे शहर के अलग-अलग हिस्सों में पांच मस्ती की पाठशालाएं चला रहे हैं, जिसमें भीख मांगने वाले बच्चे पढ़ते हैं और इनमें से कई बच्चे चेंज एजेंट तक बन गए हैं जो दूसरे बच्चों को भी यहां ला रहे हैं.
ये भी पढ़ें: भिंड के गौरी सरोवर में गिरी गाड़ी : कांवड़ लेकर आए 3 युवकों की डूबने से मौत
Time News Hindi पर सबसे पहले Hindi News पढ़ने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें. देखिए इंदौर से जुड़ी लेटेस्ट खबरें.
First published: February 21, 2020, 8:37 AM IST

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अक्टूबर को करेंगे लव-कुश डबल डेकर फ्लाईओवर ब्रिज के लेवल-2 का लोकार्पण 1 दिन पहले
Indoreवृंदावन ग्राम योजना के अंतर्गत गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना होगी आयोजित 1 दिन पहले
Indoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 2 दिन पहले
Indoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 3 दिन पहले
Indoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 3 दिन पहले
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 6 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 7 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 8 दिन पहले
Indoreमध्य प्रदेश समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट, चुनाव आयोग का बड़ा आदेश 10 दिन पहले
Indoreभव्य शोभायात्रा के साथ निकली प्रदेश की ऐतिहासिक इन्दौर से देवास निःशुल्क पदयात्रा 10 दिन पहले
Indoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 10 दिन पहले
Indoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 11 दिन पहले
Bhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 11 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 11 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 12 दिन पहले
Indoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 12 दिन पहले
India News26/11 के बाद न्याय की ऐतिहासिक लड़ाई के सूत्रधार उज्ज्वल निकम इंदौर में साझा करेंगे अपनी संघर्षगाथा 16 दिन पहले
Indoreविदेश यात्रा से लौटते ही बिजासन पहुंचे महापौर 21 दिन पहले
Indoreविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आज 22 दिन पहले
Indoreगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम 22 दिन पहले
Indoreड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई 22 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 24 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 24 दिन पहले
Indoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 25 दिन पहले