देश की बात, आपके शहर से
TimeNewsIndia News
इंदौर 11 बार पढ़ी गई

व्हिसल ब्लोअर का दावा- विधायकों को 100 करोड़ घूस की थी पेशकश Indore News in Hindi

कमलनाथ के विधायकों को खरीदने की कोशिश व्हिसल ब्लोअर डॉ.

Abhishek Raghuvanshi4 मार्च 2020 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं
व्हिसल ब्लोअर का दावा- विधायकों को 100 करोड़ घूस की थी पेशकश

कमलनाथ के विधायकों को खरीदने की कोशिश

व्हिसल ब्लोअर डॉ. आनंद राय ने आरोप लगाया कि राज्य की कमलनाथ (kamalnath) नीत कांग्रेस (Congress) सरकार को गिराने के एवज में कुछ कांग्रेस विधायकों को 100-100 करोड़ रुपये की घूस और मंत्री पद की पेशकश की थी.

इंदौर. मध्यप्रदेश के व्यापमं घोटाले के व्हिसल ब्लोअर डॉ. आनंद राय ने भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री नरोत्तम मिश्रा के कथित स्टिंग ऑपरेशन का वीडियो बुधवार को सोशल मीडिया पर जारी किया. साथ ही उन्होंने आरोप लगाया कि मिश्रा ने राज्य की कमलनाथ नीत कांग्रेस सरकार को गिराने के एवज में कुछ कांग्रेस विधायकों को 100-100 करोड़ रुपये की घूस और मंत्री पद की पेशकश की थी.

फेसबुक अकाउंट पोस्ट किया वीडियो
राय ने अपने फेसबुक अकाउंट पर ‘हॉर्स ट्रेडिंग: बीजेपी एक्सपोज्ड’ शीर्षक से कथित स्टिंग ऑपरेशन का वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा, ‘जनमत को खरीदने की कोशिश हुई नाकाम, 100 करोड़ रुपये और मंत्री पद का लालच भी हमारा ईमान नहीं खरीद पाया’. व्यापमं घोटाले का भंडाफोड़ करने वाले राय ने ऐसे वक्त यह वीडियो जारी किया जब कमलनाथ सरकार समर्थक विधायकों की खरीद-फरोख्त की कोशिशों के आरोपों से सूबे की सियासी सरगर्मियां बढ़ी हुई हैं.

बीजेपी ने स्टिंग को बताया फर्जीराय ने इस वीडियो को प्रामाणिक बताते हुए कहा कि वह मिश्रा से मुलाकात की ऑडियो-विजुअल सामग्री की किसी भी एजेंसी से जांच कराने को तैयार हैं. हालांकि व्हिसल ब्लोअर द्वारा जारी वीडियो की प्रमाणिकता की अभी स्वतंत्र तौर पर तसदीक नहीं हो सकी है जबकि सूबे के प्रमुख विपक्षी दल भाजपा ने उनके आरोपों को खारिज करते हुए दावा किया है कि उन्होंने जाली तरीके से यह ऑडियो-विजुअल सामग्री तैयार की है.

आरोप कमलनाथ सरकार को गिराने की थी कोशिश
राय ने यहां मीडिया से बातचीत में दावा किया, ‘यह वीडियो दिल्ली के चाणक्यपुरी इलाके के मध्यप्रदेश भवन के एक कमरे का है जो पिछले साल भाजपा नेता नरोत्तम मिश्रा से मेरी मुलाकात के दौरान खुफिया कैमरे से रिकॉर्ड किया गया था’

उन्होंने संबंधित विधायकों का नाम लिए बगैर कहा,

‘प्रदेश में कांग्रेस के चार विधायक ऐसे हैं जो मेरे सम्पर्क में रहते हैं. हर विधायक को चार किश्तों में 100-100 करोड़ रुपये की घूस और मंत्री पद की पेशकश के साथ भाजपा के पाले में लाने के लिये मिश्रा ने अपनी पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के इशारे पर दिल्ली में मुझसे मुलाकात की थी ताकि कमलनाथ सरकार को गिराया जा सके.’

व्हिसलब्लोअर ने इसलिए पोस्ट किया वीडियो
व्हिसल ब्लोअर ने दावा किया कि उन्होंने मिश्रा के कथित स्टिंग ऑपरेशन का वीडियो इसलिए जारी किया ताकि सूबे के मतदाता यह ‘सच्चाई’ जान सकें कि जनमत को खरीदने की कोशिशें कमलनाथ सरकार के गठन के तत्काल बाद शुरू हो गयी थीं. उधर, प्रदेश भाजपा के प्रवक्ता उमेश शर्मा ने कहा, ‘सोशल मीडिया पर राय का पोस्ट किया गया वीडियो फर्जी है जो पूर्व मंत्री नरोत्तम मिश्रा की छवि को नुकसान पहुंचाने के लिए जारी किया गया है’.

शर्मा ने राय पर पलटवार करते हुए आरोप लगाया कि वह राजनीतिक धूर्तता में माहिर हैं और कूटकला, अवसरवादिता और निर्लज्ज सौदेबाजी में पारंगत प्रजाति में उनका अग्रणी स्थान है.

ये भी पढ़ें: 

Time News Hindi पर सबसे पहले Hindi News पढ़ने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें. देखिए इंदौर से जुड़ी लेटेस्ट खबरें.

First published: March 4, 2020, 12:53 PM IST

ePaper
आज का अंक28 Sep to 4 Oct

28 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
TimeNewsIndoreIndoreइंदौर प्रेस क्लब में शरद पूर्णिमा पर भव्य गरबा-डांडिया का आयोजन 6 घंटे पहलेमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अक्टूबर को करेंगे लव-कुश डबल डेकर फ्लाईओवर ब्रिज के लेवल-2 का लोकार्पणIndoreमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अक्टूबर को करेंगे लव-कुश डबल डेकर फ्लाईओवर ब्रिज के लेवल-2 का लोकार्पण 2 दिन पहलेवृंदावन ग्राम योजना के अंतर्गत गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना होगी आयोजितIndoreवृंदावन ग्राम योजना के अंतर्गत गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना होगी आयोजित 2 दिन पहलेअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजितIndoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 3 दिन पहलेइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कारIndoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 3 दिन पहलेइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटरIndoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 3 दिन पहलेनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजनIndoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 7 दिन पहले“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब..Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 7 दिन पहले
हाईकोर्ट ने आईडीए की जमीन अधिग्रहण कार्रवाई की निरस्तIndoreहाईकोर्ट ने आईडीए की जमीन अधिग्रहण कार्रवाई की निरस्त 10 दिन पहलेमध्य प्रदेश समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट, चुनाव आयोग का बड़ा आदेशIndoreमध्य प्रदेश समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट, चुनाव आयोग का बड़ा आदेश 10 दिन पहलेभव्य शोभायात्रा के साथ निकली प्रदेश की ऐतिहासिक इन्दौर से देवास निःशुल्क पदयात्राIndoreभव्य शोभायात्रा के साथ निकली प्रदेश की ऐतिहासिक इन्दौर से देवास निःशुल्क पदयात्रा 10 दिन पहलेइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजितIndoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 11 दिन पहलेछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए  एक और बड़ा एक्शनIndoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 11 दिन पहलेकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेजBhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 11 दिन पहलेकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिलIndia Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 11 दिन पहलेमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादवIndoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 13 दिन पहले
इंदौर पुलिस ने किया चोरी का खुलासा, दोस्त ने ही घर से चुराया करीब डेढ़ करोड़ रुपये का सोनाIndoreइंदौर पुलिस ने किया चोरी का खुलासा, दोस्त ने ही घर से चुराया करीब डेढ़ करोड़ रुपये का सोना 16 दिन पहले26/11 के बाद न्याय की ऐतिहासिक लड़ाई के सूत्रधार उज्ज्वल निकम इंदौर में साझा करेंगे अपनी संघर्षगाथाIndia News26/11 के बाद न्याय की ऐतिहासिक लड़ाई के सूत्रधार उज्ज्वल निकम इंदौर में साझा करेंगे अपनी संघर्षगाथा 17 दिन पहलेविदेश यात्रा से लौटते ही बिजासन पहुंचे महापौरIndoreविदेश यात्रा से लौटते ही बिजासन पहुंचे महापौर 21 दिन पहलेविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आजIndoreविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आज 23 दिन पहलेगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रमIndoreगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम 23 दिन पहलेड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाईIndoreड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई 23 दिन पहलेसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियानIndoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 25 दिन पहलेआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भरIndoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 25 दिन पहले
↑