लद्दाख में आईटीबीपी का शौर्य:मई-जून में 6 बार ईस्टर्न लद्दाख में चीन का मुकाबला करने वाले आईटीबीपी के 21 जवानों को गैलेंट्री मेडल
लद्दाख के अलग-अलग इलाकों में चीन का मुकाबला करनेवाले आईटीबीपी के 21 अफसर और जवानों को स्वतंत्रता दिवस के ठीक एक दिन पहले आईटीबीपी के डीजी सुरजीत सिंह देसवाल ने गैलेंट्री मेडल देने की घोषणा की है।
- आर्मी के साथ मिलकर बहादुरी से संघर्ष किया और झड़प में घायल हुए सेना के जवानों को सुरक्षित जगहों तक पहुंचाया
- आईटीबीपी ने कई बार पूरी-पूरी रात पीएलए का सामना किया और 17 से 20 घंटों तक जवाबी कार्रवाई करते हुए चीनी सैनिकों को रोके रखा
- पैंगॉन्ग से लेकर हॉट स्प्रिंग और गलवान घाटी तक पेट्रोलिंग और चीन की घुसपैठ को रोकने और उनका मुकाबला करने के एवज में दिए गए ये 21 मेडल
आईटीबीपी ने मई और जून में 5-6 बार लद्दाख के अलग-अलग इलाकों में चीन का मुकाबला करने वाले आईटीबीपी के 21 अफसर और जवानों को गैलेंट्री मेडल देने की घोषणा की है। स्वतंत्रता दिवस के ठीक एक दिन पहले आईटीबीपी के डीजी सुरजीत सिंह देसवाल ने इसकी घोषणा की है।
आईटीबीपी के बयान के मुताबिक उनके जवानों ने पूर्वी लद्दाख में चीन से हुई झड़पों के दौरान न सिर्फ अपना बचाव किया, बल्कि चीन के सैनिकों की संख्या ज्यादा होने के बावजूद उन्हें रोककर स्थिति संभाले रखी। यही नहीं उन्होंने ये भी कहा है कि आईटीबीपी ने आर्मी के साथ मिलकर बहादुरी से संघर्ष किया और झड़प में घायल हुए सेना के जवानों को सुरक्षित जगहों तक पहुंचाया।
गौरतलब है कि अब तक सेना और चीन के सैनिकों के बीच गलवान घाटी में झड़प की ही रिपोर्ट्स सामने आई हैं। गलवान में सेना के साथ हुई झड़प के पहले अलग-अलग जगहों पर आईटीबीपी और चीन के सैनिकों का आमना सामना हुआ है। यही नहीं इस दौरान हाथापाई और पत्थरबाजी भी हुई है। कई बार ये झड़प 17-18 घंटे चली है और पूरी- पूरी रात भी आईटीबीपी के जवानों ने चीन के सैनिकों का मुकाबला किया है। इन झड़पों में चीन के सैनिक घायल भी हुए हैं और कुछ आईटीबीपी सैनिकों को भी चोट आई थीं।
आईटीबीपी चीन से सटी सीमा पर फ्रंटलाइन फोर्स है। 3488 किमी लंबी चीन की सीमा पर फर्स्ट लाइन ऑफ डिफेंस है। हर जगह आईटीबीपी के पोस्ट हैं और फोर्स पेट्रोलिंग के जरिए हाई एल्टीट्यूड वाले इन ज्यादातर इलाकों की सुरक्षा करती है। गैलेंट्री मेडल की घोषणा जिन सैनिकों के लिए हुई है उन्होंने पैंगॉन्ग लेक से लेकर गलवान और हॉट स्प्रिंग के बीच ईस्टर्न लद्दाख के कई इलाकों में चीनी सैनिकों का मुकाबला किया है। और इन दोनों के बीच 2 महीनों में कम से कम 6 बार पत्थरबाजी और हाथापाई हुई हैं। हालांकि बेहद गोपनीय होने के चलते इसकी खबरें कभी सामने नहीं आई।
आईटीबीपी के 294 जवानों को स्वतंत्रता दिवस से पहले डीजी प्रशंसा पत्र दिए गए हैं। जिसके बाद ये पहली बार पब्लिक हुआ है कि आईटीबीपी और चीन के सैनिकों का आमना- सामना भी हुआ था। आईटीबीपी के बयान के मुताबिक, आईटीबीपी ने उन 21 कर्मियों के नाम बहादुरी पदक के लिए अनुशंसित किए हैं जिन्होंने पिछले मई और जून, 2020 के महीनों में ईस्टर्न लद्दाख में चीनी सैनिकों का झड़पों के दौरान बहादुरी से डटकर सामना किया था। डीजी आईटीबीपी एस एस देसवाल ने 294 आईटीबीपी जवानों को ईस्टर्न लद्दाख में चीनी सैनिकों का शौर्य और बहादुरी के साथ सामना करने के लिए डी जी प्रशंसा पत्र दिए हैं।
क्या लिखा है आईटीबीपी के बयान में…
इसी बयान में कहा गया है कि आईटीबीपी जवानों ने ईस्टर्न लद्दाख में झड़पों के दौरान पत्थरबाजों से निपटने के लिए इस्तेमाल होने वाली शील्ड का प्रभावशाली उपयोग किया और बहुत पराक्रम के साथ संख्या में ज्यादा पीएलए जवानों का सामना करते हुए उन्हें रोके रखा और स्थिति को नियंत्रण में रखा। बहुत आला दर्जे के युद्ध कौशल का परिचय देते हुए आईटीबीपी के जवानों ने कंधे से कंधा मिलकर बहादुरी से संघर्ष किया और कई घायल सेना के जवानों को सुरक्षित स्थानों तक पहुँचाया।
कई बार आईटीबीपी के जवानों ने पूरी रात पीएलए का सामना किया और 17 से 20 घंटों तक उन्हें जवाबी कार्रवाई करते हुए रोके रखा। आईटीबीपी के मुताबिक इन झड़पों में हाई एल्टीट्यूड में आईटीबीपी जवानों की ट्रेनिंग और उनकी हिमालय में तैनाती की क्षमता से कई सामरिक महत्व के क्षेत्रों को सुरक्षित रखा जा सका।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 2 दिन पहले
MadhyaPradeshप्रदेश में मोरों के संरक्षण और पुनर्वास की नयी परियोजना शुरू होगी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 2 दिन पहले
MadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उज्जैन के विभिन्न गरबा आयोजनों में सहभागिता की 2 दिन पहले
India Newsट्रम्प ने रूस तेल पर 60 दिन की छूट, भारत पर क्या असर 2 दिन पहले
MadhyaPradeshउज्जैन में शिप्रा किनारे महामंडलेश्वर का आलीशान होटल जमींदोज, अभी दो दर्जन मंदिर रडार पर 2 दिन पहले
Bhopalसीएम डॉ. मोहन का निवेश पर जोर, कहा- हर दृष्टि से मध्यप्रदेश में इंवेस्टमेंट देगा लाभ 2 दिन पहले
India Newsगलती हो गई लिखकर पूरी की हत्या की विवेचना, 7 साल बाद सबूतों के अभाव में मुख्य आरोपी बरी; कोर्ट ने डीजीपी और कमिश्नर को भेजी रिपोर्ट 2 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 2 दिन पहले
MadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मुरैना जिला दिव्यांगजन पुनर्वास केंद्र का किया निरीक्षण 4 दिन पहले
MadhyaPradeshऔद्योगिक विकास को गति देने तथा निवेश को प्रोत्साहित करने के लिए प्रतिबद्ध है राज्य सरकार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 4 दिन पहले
MadhyaPradeshमध्यप्रदेश पुलिस की वाहन चोरों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई 4 दिन पहले
MadhyaPradeshनरेला में दशहरा उत्सव की तैयारियों का मंत्री श्री सारंग ने लिया जायजा 4 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 5 दिन पहले
Indoreइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!” 5 दिन पहले
Indoreबढ़ते इंदौर को पानी की चिंता से राहत देने की बड़ी तैयारी, 2055 तक के पानी की समस्या होगी दूर 5 दिन पहले
MadhyaPradeshमध्यप्रदेश पुलिस की अवैध गांजे की खेती पर बड़ी कार्रवाई 5 दिन पहले
MadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ग्लोबल स्किल पार्क के अंतर्राष्ट्रीय प्लेसमेंट प्राप्त प्रशिक्षणार्थियों को दी बधाई 6 दिन पहले
MadhyaPradeshमेधावी विद्यार्थियों की शिक्षा में बाधा ना बने आर्थिक अभाव : श्रीमती ए. श्रीजा 6 दिन पहले
Delhiसुप्रीम कोर्ट की राहुल गांधी और अखिलेश यादव को नोटिस, 12 अक्टूबर के मार्च पर मांगा जवाब 6 दिन पहले
Indoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 6 दिन पहले
MadhyaPradeshसैनिकों के पुनर्वास और कौशल विकास में क्रिस्प की भूमिका सराहनीय : सुकृति लिखी 6 दिन पहले
MadhyaPradeshराज्य सरकार सच्चा वादा-पक्का काम के भाव से जनकल्याण के सभी वादे कर रही पूरे 6 दिन पहले
Bhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 6 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 6 दिन पहले


