देश की बात, आपके शहर से
TimeNewsIndia News
देश 1 बार पढ़ी गई

यूपी की इस जेल में आखिरी बार 29 साल पहले हुई थी फांसी, जानिए क्या था मामला

फांसी (प्रतीकात्मक तस्वीर) आज से 29 साल पहले यूपी में किसी गुनहगार को आखिरी बार फांसी दी गई थी. आगरा (Agra) की जिला जेल में बुलंदशहर के रहने वाले जुम्मन को 2 फरवरी 1991 को फांसी दी गई थी. लखनऊ.

Abhishek Raghuvanshi20 मार्च 2020 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं
यूपी की इस जेल में आखिरी बार 29 साल पहले हुई थी फांसी, जानिए क्या था मामला

फांसी (प्रतीकात्मक तस्वीर)

आज से 29 साल पहले यूपी में किसी गुनहगार को आखिरी बार फांसी दी गई थी. आगरा (Agra) की जिला जेल में बुलंदशहर के रहने वाले जुम्मन को 2 फरवरी 1991 को फांसी दी गई थी.

लखनऊ. निर्भया (Nirbhaya) के दोषियों को फांसी दे दी गई है. देश मे लंबे समय बाद फांसी (Hanging) की सज़ा हुई है. उधर उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में आखिरी बार 29 साल पहले फांसी हुई थी. आगरा की जिला जेल में बुलंदशहर के रहने वाले जुम्मन को 2 फरवरी 1991 को फांसी दी गई थी. जुम्मन रोजी-रोटी की तलाश में बुलंदशहर से फिरोजाबाद आ गया था. वह फिरोज़ाबाद में रिक्शा चलाता था. उसने एक अबोध बच्ची का बलात्कार करने के बाद हत्या कर दी थी. उसकी दया याचिका को सुप्रीम कोर्ट और तत्कालीन राष्ट्रपति आर वेंकट रमण ने खारिज कर दिया था.

वैसे देश को आजादी मिलने के बाद से अभी तक यूपी में कुल 390 गुनहगारों को फांसी दी गई है. ये आंकड़ा पूरे देश में सबसे ज्यादा है. ज्यादातर राज्यों में दी गई फांसी का आंकड़ा सैकड़ों में नहीं बल्कि दहाई में ही है. यूपी और हरियाणा में ही ये आंकड़ा सैकड़ा में है. हरियाणा में अब तक 103 अपराधियों को फांसी दी गई है.

75 जेल हैं लेकिन सिर्फ 8 जेलों में है फांसी के इंतजाम
ये तथ्य भी अपने आप में अनोखा है. अमूमन ये माना जाता है कि सभी जेलों में फांसी की सज़ा दी जा सकती है लेकिन ऐसा नहीं है. यूपी के 75 जिलों में सिर्फ 8 ही ऐसी जेल हैं, जहां फांसी की सजा दी जा सकती है. ये जेल हैं- प्रयागराज नैनी सेंट्रल जेल, फैजाबाद, आगरा, गोण्डा, गोरखपुर, बरेली, फतेहपुर और मेरठ. इन्हीं जेलों में फांसी घर बनाये गए हैं. इनमें से मेरठ की जेल का फांसी घर ही दुरुस्त है.सिर्फ मथुरा की जेल में महिलाओं को फांसी देने की व्यवस्था
पूरे यूपी में सिर्फ मथुरा की जेल ही ऐसी है, जहां किसी महिला गुनहगार को फांसी दी जा सकती है. अमरोहा की शबनम को सुप्रीम कोर्ट से फांसी की सजा हो चुकी है लेकिन उसने इसे रद्द करने के लिए पुनर्विचार याचिका डाली है. इस पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला आना बाकी है. यदि फांसी की सजा बरकरार रहती है और फांसी देने की नौबत आती है तो शबनम को मथुरा की जेल ही लाया जायेगा. शबनम ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर परिवार के 7 लोगों की हत्या कर दी थी.

ये भी पढ़ें:

Nirbhaya Case: 7 साल 3 महीने खिंची कानूनी लड़ाई के वो आखिरी 8.30 घंटे

Nirbhaya Case: फांसी के साथ ही होली के जश्न में डूबा निर्भया का गांव

News18 Hindi पर सबसे पहले Hindi News पढ़ने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें. देखिए अयोध्या से जुड़ी लेटेस्ट खबरें.

First published: March 20, 2020, 8:55 AM IST

ePaper
आज का अंक28 Sep to 4 Oct

28 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
हैलोवीन पर यूके के सबसे भयानक स्थानों का चयनLifestyleहैलोवीन पर यूके के सबसे भयानक स्थानों का चयन 15 घंटे पहलेIRCTC घोटाला: लालू प्रसाद यादव की याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट ने ED से मांगा जवाब, PMLA आरोप तय करने को दी चुनौतीDelhiIRCTC घोटाला: लालू प्रसाद यादव की याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट ने ED से मांगा जवाब, PMLA आरोप तय करने को दी चुनौती 15 घंटे पहलेसरकारी वकीलों की कमी से जमानत मामलों और ट्रायल पर असर: दिल्ली हाईकोर्ट, राज्य पर लगा ₹5,000 का जुर्माना रोकने से इनकारDelhiसरकारी वकीलों की कमी से जमानत मामलों और ट्रायल पर असर: दिल्ली हाईकोर्ट, राज्य पर लगा ₹5,000 का जुर्माना रोकने से इनकार 15 घंटे पहलेसुप्रीम कोर्ट ने AG से कहा: केंद्र सरकार से NCLT को बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए कहेंDelhiसुप्रीम कोर्ट ने AG से कहा: केंद्र सरकार से NCLT को बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए कहें 15 घंटे पहलेभोपाल पुलिस के सिस्टम में साइबर सेंधमारी, FIR से कोर्ट के साक्ष्य तक खतरा!Bhopalभोपाल पुलिस के सिस्टम में साइबर सेंधमारी, FIR से कोर्ट के साक्ष्य तक खतरा! 15 घंटे पहलेदिवाली पर परंपरागत जगहों पर लगेंगी दीये-बत्ती की दुकानें- महापौरIndoreदिवाली पर परंपरागत जगहों पर लगेंगी दीये-बत्ती की दुकानें- महापौर 16 घंटे पहलेमध्यप्रदेश शहरी किफायती आवास एवं पर्यावास नीति-2026: ड्रॉफ्ट जारीMadhyaPradeshमध्यप्रदेश शहरी किफायती आवास एवं पर्यावास नीति-2026: ड्रॉफ्ट जारी 16 घंटे पहलेसारंग ने भोपाल में विकास कार्यों को गति देने के निर्देश दिएMadhyaPradeshसारंग ने भोपाल में विकास कार्यों को गति देने के निर्देश दिए 16 घंटे पहले
↑