देश की बात, आपके शहर से
निर्भया केस: फांसी के बाद उलझा चारों गुनहगारों के अंतिम संस्कार का मुद्दा
देश 1 बार पढ़ी गई

निर्भया केस: फांसी के बाद उलझा चारों गुनहगारों के अंतिम संस्कार का मुद्दा

निर्भया गैंगरेप और हत्या मामले में चारों दोषियों को 20 मार्च की सुबह 5.30 बजे फांसी दे दी गई.

Abhishek Raghuvanshi20 मार्च 2020 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं

निर्भया गैंगरेप और हत्या मामले में चारों दोषियों को 20 मार्च की सुबह 5.30 बजे फांसी दे दी गई.

तस्वीरों में खबर2 फोटो
Nirbhaya case: फांसी के बाद उलझा चारों गुनहगारों के अंतिम संस्कार का मुद्दा, परिवार ने नहीं किया शवों पर दावा

तिहाड़ जेल (Tihar Jail) से जुड़े जानकार बताते हैं कि तिहाड़ जेल हो या कोई और जेल, जे परिसर में अंतिम संस्कार (Funeral) होने के अपने कायदे-कानून हैं.

नई दिल्ली. निर्भया गैंगरेप (Nirbhaya Gangrape) के चारों गुनहगारों को तिहाड़ जेल (Tihar Jail) में फांसी दी जा चुकी है. अस्पताल में उनका पोस्टमॉर्टम (Postmortem) भी शुरु हो गया है. लेकिन आखिरी वक्त में उनके अंतिम संस्कार (Funeral) का मुद्दा उलझ गया है. चारों गुनहगारों का अंतिम संस्कार जेल के अंदर होगा या बाहर इस पर अभी कोई फैसला नहीं लिया गया है. हालांकि जेल के अंदर अंतिम संस्कार करने के अपने कायदे-कानून हैं. यह मामला उस वक्त पेचिदा बन गया है जब गुनहगारों के घर वालों ने शवों को लेकर अभी तक कोई दावा नहीं किया है.

ऐसे हालात में जेल के अंदर होता है अंतिम संस्कार

तिहाड़ जेल से जुड़े जानकार बताते हैं कि तिहाड़ जेल हो या कोई और जेल, जे परिसर में अंतिम संस्कार होने के अपने कायदे-कानून हैं. सबसे पहले तो यह देखा जाता है कि जिसे फांसी दी गई है तो क्या उसका शव बाहर जाने से कानून व्यवस्था पर कोई असर पड़ेगा. क्या जनता भड़क सकती है. क्या देश या किसी शहर में हिंसा भड़क सकती है. अगर इसकी रत्तीभर भी आशंका होती है तो शवों का पोस्टमॉर्टम के बाद जेल में ही अंतिम संस्कार किया जाता है. दूसरा यह कि ऐसा करने के लिए काफी सारी तैयारी करनी होती हैं, आला अफसरों की अनुमति लेनी होती है. जबकि निर्भया के इस केस में अभी तक अनुमति लेने की कोई प्रक्रिया शुरु नहीं हुई है.

अगर जेल में नहीं तो फिर ऐसे होगा अंतिम संस्कारएक संस्था के माध्यम से लावारिस शवों का अंतिम संस्कार करने वाले विजय कुमार बताते हैं कि वैसे तो हमारी संस्था यूपी में लावारिस शवों का अंतिम संस्कार करती है. लेकिन कभी-कभी जेल के अंदर से भी सूचना मिलत है कि सजायाफ्ता कैदी की मौत हो गई है. घर वालों ने शव को लेने से इंकार कर दिया है तो ऐसे में हमारी संस्था शव का अंतिम संस्कार करती है. तिहाड़ जेल सूत्रों की मानें तो अभी तक उनके घर वालों ने शवों को लेने का कोई दावा पेश नहीं किया है.

ये भी पढ़ें-फांसी घर में यह बात कहना चाहता था पवन जल्लाद, लेकिन इसलिए रहा खामोश

 

Nirbhaya case:देश में दूसरी बार चार लोगों को दी गई है फांसी, इससे पहले इस जेल में दी गई थी

News18 Hindi पर सबसे पहले Hindi News पढ़ने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें. देखिए दिल्ली-एनसीआर से जुड़ी लेटेस्ट खबरें.

First published: March 20, 2020, 8:55 AM IST

ePaper
आज का अंक28 Sep to 4 Oct

28 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
हैलोवीन पर यूके के सबसे भयानक स्थानों का चयनLifestyleहैलोवीन पर यूके के सबसे भयानक स्थानों का चयन 16 घंटे पहलेIRCTC घोटाला: लालू प्रसाद यादव की याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट ने ED से मांगा जवाब, PMLA आरोप तय करने को दी चुनौतीDelhiIRCTC घोटाला: लालू प्रसाद यादव की याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट ने ED से मांगा जवाब, PMLA आरोप तय करने को दी चुनौती 16 घंटे पहलेसरकारी वकीलों की कमी से जमानत मामलों और ट्रायल पर असर: दिल्ली हाईकोर्ट, राज्य पर लगा ₹5,000 का जुर्माना रोकने से इनकारDelhiसरकारी वकीलों की कमी से जमानत मामलों और ट्रायल पर असर: दिल्ली हाईकोर्ट, राज्य पर लगा ₹5,000 का जुर्माना रोकने से इनकार 16 घंटे पहलेसुप्रीम कोर्ट ने AG से कहा: केंद्र सरकार से NCLT को बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए कहेंDelhiसुप्रीम कोर्ट ने AG से कहा: केंद्र सरकार से NCLT को बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए कहें 16 घंटे पहलेभोपाल पुलिस के सिस्टम में साइबर सेंधमारी, FIR से कोर्ट के साक्ष्य तक खतरा!Bhopalभोपाल पुलिस के सिस्टम में साइबर सेंधमारी, FIR से कोर्ट के साक्ष्य तक खतरा! 16 घंटे पहलेदिवाली पर परंपरागत जगहों पर लगेंगी दीये-बत्ती की दुकानें- महापौरIndoreदिवाली पर परंपरागत जगहों पर लगेंगी दीये-बत्ती की दुकानें- महापौर 16 घंटे पहलेमध्यप्रदेश शहरी किफायती आवास एवं पर्यावास नीति-2026: ड्रॉफ्ट जारीMadhyaPradeshमध्यप्रदेश शहरी किफायती आवास एवं पर्यावास नीति-2026: ड्रॉफ्ट जारी 16 घंटे पहलेसारंग ने भोपाल में विकास कार्यों को गति देने के निर्देश दिएMadhyaPradeshसारंग ने भोपाल में विकास कार्यों को गति देने के निर्देश दिए 16 घंटे पहले
↑