देश की बात, आपके शहर से
TimeNewsIndia News
देश 3 बार पढ़ी गई

पीएम ने किया ताली बजाने का आग्रह, मुंबई के लोगों ने कहा- हमारे यहां बालकनी नही

मुंबई. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने गुरुवार को कोरोना वायरस (Coronavirus) को लेकर राष्ट्र को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने कहा कि 22 मार्च यानी रविवार को जनता के लिए, जनता का कर्फ्यू होगा.

Abhishek Raghuvanshi20 मार्च 2020 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं
पीएम ने किया ताली बजाने का आग्रह, मुंबई के लोगों ने कहा- हमारे यहां बालकनी नहीं है

मुंबई. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने गुरुवार को कोरोना वायरस (Coronavirus) को लेकर राष्ट्र को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने कहा कि 22 मार्च यानी रविवार को जनता के लिए, जनता का कर्फ्यू होगा. पीएम ने इसे जनता कर्फ्यू (Janta Curfew) का नाम दिया. उन्होंने कहा कि 22 मार्च को शाम पांच बजे पांच मिनट के लिए सायरन बजेगा और लोग अपने घरों के बाहर, बालकनी में ताली बजाएंगे.

प्रधानमंत्री ने कहा कि ‘वायरस की परवाह किये बिना जो लोग हमारे लिए फील्डवर्क कर रहे हैं मैं चाहता हूं कि 22 मार्च, रविवार के दिन हम ऐसे सभी लोगों को धन्यवाद अर्पित करें. रविवार को ठीक 5 बजे, हम अपने घर के दरवाजे पर खड़े होकर, बाल्कनी में, खिड़कियों के सामने खड़े होकर 5 मिनट तक ऐसे लोगों का आभार व्यक्त करें.’

पीएम ने कहा , ‘पूरे देश के स्थानीय प्रशासन से भी मेरा आग्रह है कि 22 मार्च को 5 बजे, सायरन की आवाज से इसकी सूचना लोगों तक पहुंचाएं. सेवा परमो धर्म के हमारे संस्कारों को मानने वाले ऐसे देशवासियों के लिए हमें पूरी श्रद्धा के साथ अपने भाव व्यक्त करने होंगे.’ प्रधानमंत्री के इस आग्रह के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने मीम्स बनाने शुरू कर दिये.

मुबंई के लोगों ने प्रधानमंत्री की इस अपील से जुड़े ट्वीट पर रिप्लाई दिया कि ‘सरकार हमारे यहां मुंबई में बालकनी नहीं है. क्या करें!’ कार्तिक ने दो पेंग्विन्स की एक तस्वीर ट्वीट कर कहा- मैं और मेरे बॉस जनता कर्फ्यू के दौरान ‘गो कोरोना, कोरोना गो’ कहेंगे.’

प्रधानमंत्री की अपील पर सृष्टि ने लिखा- ‘हाय मोदी जी, हम मुंबई में रहते हैं. यहां पे बालकनी नहीं है.’ काजी मुहम्मद ने लिखा है- ‘सर एक कंफ्यूजन है, हमारे घर में बालकनी नहीं है. अब हम क्या करें?’

निखिल कटारिया ने भी कुछ ऐसा ही लिखा है. उन्होंने कहा- ‘सर नरेंद्र मोदी फील्ड में लगे हुए सभी प्रफेशनल्स का हम सम्मान करते हैं लेकिन बॉम्बे में हमारे यहां बालकनी नहीं है, हम क्या करें?’

प्रधानमंत्री ने कोरोना वायरस संकट को लेकर आगामी 22 मार्च को सुबह सात बजे से रात नौ बजे तक ‘जनता कर्फ्यू’ का आह्वान किया है और कहा कि आवश्यक सेवाओं से जुड़े लोगों को छोड़कर किसी को भी घर से बाहर नहीं निकलना चाहिए. उन्होंने गुरुवार को करीब 30 मिनट के राष्ट्रीय संबोधन में सभी भारतीयों से अपील की कि कोरोना वायरस के संक्रमण से बचने के लिए यथासंभव घरों के अंदर ही रहें और कहा कि दुनिया में कभी इतना गंभीर खतरा पैदा नहीं हुआ.

News18 Hindi पर सबसे पहले Hindi News पढ़ने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें. देखिए महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरें.

First published: March 20, 2020, 9:16 AM IST

ePaper
आज का अंक28 Sep to 4 Oct

28 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
बिली सीयरल ने लीसेस्टर को बूस्ट दिया, ब्रिस्टल पर 22-16 की जीतSportsबिली सीयरल ने लीसेस्टर को बूस्ट दिया, ब्रिस्टल पर 22-16 की जीत 3 मिनट पहलेमाखाचेव ने UFC 336 पर आखिरी मुकाबले की घोषणा कीSportsमाखाचेव ने UFC 336 पर आखिरी मुकाबले की घोषणा की 28 मिनट पहलेनॉर्दर्न आयरलैंड में मानसिक स्वास्थ्य कॉल-आउट नीति पर चिंताHealth & Fitnessनॉर्दर्न आयरलैंड में मानसिक स्वास्थ्य कॉल-आउट नीति पर चिंता 53 मिनट पहलेReddit का स्टॉक 29.22% गिरा, Q4 बिक्री पूर्वानुमान कमTechnologyReddit का स्टॉक 29.22% गिरा, Q4 बिक्री पूर्वानुमान कम 2 घंटे पहलेअमेरिकी टेक स्टॉक्स में गिरावट, एआई खर्च $1 ट्रिलियन के करीबTechnologyअमेरिकी टेक स्टॉक्स में गिरावट, एआई खर्च $1 ट्रिलियन के करीब 2 घंटे पहलेभौतिक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का प्रथम चरण 19 नवंबर को होगाMadhyaPradeshभौतिक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का प्रथम चरण 19 नवंबर को होगा 9 घंटे पहलेमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कृषि मंत्री की माताजी को श्रद्धांजलि अर्पित कीMadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कृषि मंत्री की माताजी को श्रद्धांजलि अर्पित की 9 घंटे पहलेएमपीपीजीसीएल की दो ताप विद्युत इकाइयों ने 100 दिन लगातार उत्पादन किया रिकॉर्डMadhyaPradeshएमपीपीजीसीएल की दो ताप विद्युत इकाइयों ने 100 दिन लगातार उत्पादन किया रिकॉर्ड 9 घंटे पहले
सरकारी वकीलों की कमी से जमानत मामलों और ट्रायल पर असर: दिल्ली हाईकोर्ट, राज्य पर लगा ₹5,000 का जुर्माना रोकने से इनकारDelhiसरकारी वकीलों की कमी से जमानत मामलों और ट्रायल पर असर: दिल्ली हाईकोर्ट, राज्य पर लगा ₹5,000 का जुर्माना रोकने से इनकार 15 घंटे पहलेसुप्रीम कोर्ट ने AG से कहा: केंद्र सरकार से NCLT को बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए कहेंDelhiसुप्रीम कोर्ट ने AG से कहा: केंद्र सरकार से NCLT को बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए कहें 15 घंटे पहलेभोपाल पुलिस के सिस्टम में साइबर सेंधमारी, FIR से कोर्ट के साक्ष्य तक खतरा!Bhopalभोपाल पुलिस के सिस्टम में साइबर सेंधमारी, FIR से कोर्ट के साक्ष्य तक खतरा! 15 घंटे पहलेदिवाली पर परंपरागत जगहों पर लगेंगी दीये-बत्ती की दुकानें- महापौरIndoreदिवाली पर परंपरागत जगहों पर लगेंगी दीये-बत्ती की दुकानें- महापौर 15 घंटे पहलेमध्यप्रदेश शहरी किफायती आवास एवं पर्यावास नीति-2026: ड्रॉफ्ट जारीMadhyaPradeshमध्यप्रदेश शहरी किफायती आवास एवं पर्यावास नीति-2026: ड्रॉफ्ट जारी 15 घंटे पहलेसारंग ने भोपाल में विकास कार्यों को गति देने के निर्देश दिएMadhyaPradeshसारंग ने भोपाल में विकास कार्यों को गति देने के निर्देश दिए 15 घंटे पहलेउप मुख्यमंत्री शुक्ल ने बांड डॉक्टर्स से वीडियो कॉन्फ्रेंस में चर्चाMadhyaPradeshउप मुख्यमंत्री शुक्ल ने बांड डॉक्टर्स से वीडियो कॉन्फ्रेंस में चर्चा 15 घंटे पहलेमुख्य सचिव ने जनगणना-2027 के लिए डिजिटल पहल और स्व-गणना पर जोर दियाMadhyaPradeshमुख्य सचिव ने जनगणना-2027 के लिए डिजिटल पहल और स्व-गणना पर जोर दिया 15 घंटे पहले
↑