देश की बात, आपके शहर से
TimeNewsIndia News
देश 2 बार पढ़ी गई

बांग्लादेश से लौटे 160 से ज्यादा छात्रों ने पृथक रहने से किया मना, की बदसलूकी

हवाईअड्डे के अधिकारियों और सीआईएसएफ ने फिर समस्या के समाधान के लिए स्थानीय पुलिस को बुलाया.

Abhishek Raghuvanshi19 मार्च 2020 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं
बांग्लादेश से लौटे 160 से ज्यादा छात्रों ने पृथक रहने से किया इनकार, एयरपोर्ट पर की तोड़फोड़

हवाईअड्डे के अधिकारियों और सीआईएसएफ ने फिर समस्या के समाधान के लिए स्थानीय पुलिस को बुलाया. (File Photo)

श्रीनगर हवाईअड्डे (Srinagar Airport) पर मेडिकल अधिकारियों ने छात्रों से अनुरोध किया कि वे पृथक रहने की प्रक्रिया में सहयोग करें, लेकिन उन्होंने ऐसे करने से इंकार कर दिया और गुस्से में विरोध करते हुए हवाई अड्डे के आगमन क्षेत्र में तोड़फोड़ की.

श्रीनगर. कोरोना वायरस संक्रमण (Coronavirus) के मद्देनजर बांग्लादेश (Bangladesh) से लौटे 160 से ज्यादा छात्रों ने कथित रूप से पृथक रहने से इंकार कर दिया और हवाईअड्डे पर हंगामा किया. हालांकि पुलिस ने उन्हें नियंत्रित कर सभी को पृथक केन्द्र में भेज दिया.

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया, ‘‘आज बांग्लादेश से कुछ छात्र श्रीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे (Srinagar International Airport) पहुंचे. बडगाम जिला मजिस्ट्रेट के निर्देशानुसार कोरोना वायरस संक्रमण के मद्देनजर एहतियात के तौर पर इन छात्रों को पृथक रखा जाना था.’’

रिसेप्शन एरिया में की तोड़-फोड़
उन्होंने कहा कि श्रीनगर हवाईअड्डे पर मेडिकल अधिकारियों ने छात्रों से अनुरोध किया कि वे पृथक रहने की प्रक्रिया में सहयोग करें, लेकिन उन्होंने ऐसे करने से इंकार कर दिया और गुस्से में विरोध करते हुए हवाई अड्डे के आगमन क्षेत्र में तोड़फोड़ की.उन्होंने बताया कि उसी वक्त वहां मौजूद छात्रों के अभिभावकों ने भी प्रदर्शन शुरू कर दिया. हवाईअड्डे के अधिकारियों और सीआईएसएफ ने फिर समस्या के समाधान के लिए स्थानीय पुलिस को बुलाया.

नियंत्रित कर आईसोलेशन में भेजे गए छात्र
अधिकारियों ने बताया कि पुलिस ने तमाम प्रयास करके सभी छात्रों को नियंत्रित किया और पहले से तय पृथक केन्द्र भेजा.

गौरतलब है कि देश में कोरोना वायरस के संक्रमण से बृहस्पतिवार को चौथी मौत हुई, जबकि इस वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या बढ़ कर 173 हो गई है. वहीं, इस महामारी को फैलने से रोकने के लिये कई राज्यों में पाबंदियां लगाई जाने के चलते वे बंद जैसी स्थिति की ओर बढ़ रही है. इस बीच, भारत ने 22 मार्च से सभी अंतरराष्ट्रीय वाणिज्यिक उड़ानों के उतरने पर एक हफ्ते के लिये प्रतिबंध लगा दिया है.

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि इस वायरस के संक्रमण से पंजाब में पहले और देश में चौथे व्यक्ति की मौत हुई है. यह व्यक्ति मधुमेह और हृदय रोग जैसी बीमारियों का भी सामना कर रहा था.

बंद की स्थिति की ओर बढ़ रहे देश के कई हिस्से
छत्तीसगढ़ और चंडीगढ़ में कोरोना वायरस से संक्रमण के पहले मामले आज सुबह दर्ज किये जाने के साथ देश में पिछले चौबीस घंटों में इसके 20 से अधिक नये मामले सामने आये हैं. पंजाब में इस वायरस से संक्रमित एक व्यक्ति की मौत हो गई और राज्य ने नयी पाबंदियां लगाने का फैसला किया है.

इस वायरस के देश भर में फैलना जारी रहने के बीच कश्मीर घाटी सहित देश के कई हिस्से बंद जैसी स्थिति की ओर बढ़ रहे हैं . दरअसल, प्रशासन कई इलाकों में लोगों की आवाजाही पर पाबंदी लगा रहा है और श्रीनगर शहर में सभी सार्वजनिक वाहनों को प्रतिबंधित कर दिया गया है.

ये भी पढ़ें-
CISF कर्मियों को एयरपोर्ट्स पर तलाशी के समय यात्रियों कम से कम छूने का निर्देश

कोरोना की वजह से हर महीने खाते में पैसे भेजेगी सरकार, शुरू कर सकती है नई स्कीम

News18 Hindi पर सबसे पहले Hindi News पढ़ने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें. देखिए देश से जुड़ी लेटेस्ट खबरें.

First published: March 19, 2020, 11:28 PM IST

ePaper
आज का अंक28 Sep to 4 Oct

28 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
भौतिक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का प्रथम चरण 19 नवंबर को होगाMadhyaPradeshभौतिक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का प्रथम चरण 19 नवंबर को होगा 5 घंटे पहलेमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कृषि मंत्री की माताजी को श्रद्धांजलि अर्पित कीMadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कृषि मंत्री की माताजी को श्रद्धांजलि अर्पित की 5 घंटे पहलेएमपीपीजीसीएल की दो ताप विद्युत इकाइयों ने 100 दिन लगातार उत्पादन किया रिकॉर्डMadhyaPradeshएमपीपीजीसीएल की दो ताप विद्युत इकाइयों ने 100 दिन लगातार उत्पादन किया रिकॉर्ड 5 घंटे पहलेTCL का QM8L QLED टीवी 65 इंच पर $1,197.99 में उपलब्धLifestyleTCL का QM8L QLED टीवी 65 इंच पर $1,197.99 में उपलब्ध 10 घंटे पहलेइस दिवाली को आनंदमय बनाएं’: सुप्रीम कोर्ट ने विराट कोहली और अन्य सेलिब्रिटी से बिना पटाखों के दिवाली मनाने का मैसेज देने का सुझाव दियाDelhiइस दिवाली को आनंदमय बनाएं’: सुप्रीम कोर्ट ने विराट कोहली और अन्य सेलिब्रिटी से बिना पटाखों के दिवाली मनाने का मैसेज देने का सुझाव दिया 10 घंटे पहलेकानून की पूरी अनदेखी: हाईकोर्ट ने निरस्त कानूनी प्रावधानों के तहत आदेश पारित करने वाले इंदौर नगर निगम के अधिकारी पर लगाया 1 लाख का जुर्मानाIndoreकानून की पूरी अनदेखी: हाईकोर्ट ने निरस्त कानूनी प्रावधानों के तहत आदेश पारित करने वाले इंदौर नगर निगम के अधिकारी पर लगाया 1 लाख का जुर्माना 10 घंटे पहलेवक्फ बोर्ड के आवेदन पर फैसला होने तक रेस कोर्स मस्जिद को नहीं गिराया जाएगाDelhiवक्फ बोर्ड के आवेदन पर फैसला होने तक रेस कोर्स मस्जिद को नहीं गिराया जाएगा 10 घंटे पहलेहैलोवीन पर यूके के सबसे भयानक स्थानों का चयनLifestyleहैलोवीन पर यूके के सबसे भयानक स्थानों का चयन 10 घंटे पहले
सारंग ने भोपाल में विकास कार्यों को गति देने के निर्देश दिएMadhyaPradeshसारंग ने भोपाल में विकास कार्यों को गति देने के निर्देश दिए 10 घंटे पहलेउप मुख्यमंत्री शुक्ल ने बांड डॉक्टर्स से वीडियो कॉन्फ्रेंस में चर्चाMadhyaPradeshउप मुख्यमंत्री शुक्ल ने बांड डॉक्टर्स से वीडियो कॉन्फ्रेंस में चर्चा 10 घंटे पहलेमुख्य सचिव ने जनगणना-2027 के लिए डिजिटल पहल और स्व-गणना पर जोर दियाMadhyaPradeshमुख्य सचिव ने जनगणना-2027 के लिए डिजिटल पहल और स्व-गणना पर जोर दिया 10 घंटे पहलेमध्यप्रदेश पुलिस एवं उच्च शिक्षा विभाग ने 60,000 छात्रों के साथ संवाद शुरू कियाMadhyaPradeshमध्यप्रदेश पुलिस एवं उच्च शिक्षा विभाग ने 60,000 छात्रों के साथ संवाद शुरू किया 10 घंटे पहलेकेंद्रीय मंत्री शेखावत से लोधी ने भेंट, जागेश्वरनाथ लोक विकास हेतु अनुरोधMadhyaPradeshकेंद्रीय मंत्री शेखावत से लोधी ने भेंट, जागेश्वरनाथ लोक विकास हेतु अनुरोध 10 घंटे पहलेचक्रवात अरनब के बाद बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में मौसम सुहावनाMadhyaPradeshचक्रवात अरनब के बाद बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में मौसम सुहावना 11 घंटे पहलेउप मुख्यमंत्री शुक्ल ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन कार्यक्रमों की समीक्षा कीMadhyaPradeshउप मुख्यमंत्री शुक्ल ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन कार्यक्रमों की समीक्षा की 11 घंटे पहलेसगन लाल का सफल उपचार: जबलपुर मेडिकल कॉलेज में 8 अक्टूबर को डिस्चार्जMadhyaPradeshसगन लाल का सफल उपचार: जबलपुर मेडिकल कॉलेज में 8 अक्टूबर को डिस्चार्ज 11 घंटे पहले
Chelsea के ट्रेंट एलेक्जेंडर-आर्नोल्ड पर दांव, अन्य क्लबों की रुचिSportsChelsea के ट्रेंट एलेक्जेंडर-आर्नोल्ड पर दांव, अन्य क्लबों की रुचि 19 घंटे पहलेSilicon Practice के पतन से सैकड़ों GP प्रैक्टिस की वेबसाइटें बंदHealth & FitnessSilicon Practice के पतन से सैकड़ों GP प्रैक्टिस की वेबसाइटें बंद 20 घंटे पहलेReddit के शेयर गिरे, बिक्री मार्गदर्शन कमजोर और लॉगिन टेस्ट की योजनाTechnologyReddit के शेयर गिरे, बिक्री मार्गदर्शन कमजोर और लॉगिन टेस्ट की योजना 22 घंटे पहलेOfcom ने आयु सत्यापन के तरीके, 16 वर्ष से कम को सोशल मीडिया रोकेगाTechnologyOfcom ने आयु सत्यापन के तरीके, 16 वर्ष से कम को सोशल मीडिया रोकेगा 22 घंटे पहलेअधिवक्ताओं और पत्रकारों के हितों का संरक्षण जरूरी – श्री हितोषी जय हार्डियाIndoreअधिवक्ताओं और पत्रकारों के हितों का संरक्षण जरूरी – श्री हितोषी जय हार्डिया 1 दिन पहलेAmazon का Kindle Click: 2024 के Kindles के लिए नया ब्लूटूथ रिमोटLifestyleAmazon का Kindle Click: 2024 के Kindles के लिए नया ब्लूटूथ रिमोट 1 दिन पहलेशंकरा आई फाउंडेशन का स्वर्ण जयंती समारोह: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का संबोधनMadhyaPradeshशंकरा आई फाउंडेशन का स्वर्ण जयंती समारोह: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का संबोधन 1 दिन पहलेबालाघाट जिले के 100 नक्सल प्रभावित गांवों में विकास अभियान तेजMadhyaPradeshबालाघाट जिले के 100 नक्सल प्रभावित गांवों में विकास अभियान तेज 1 दिन पहले
↑