बसंत कब आता है? मौसम में क्या बदलाव होते हैं? क्यों है यह ऋतु का राजा?
वसंत ऋतु के बारे में सबकुछ जानें, बसंत में मौसम लेता है करवट गूगल (Google) ने बसंत (Basant, Vasant, Spring) पर डूडल बनाया है....
वसंत ऋतु के बारे में सबकुछ जानें, बसंत में मौसम लेता है करवट
गूगल (Google) ने बसंत (Basant, Vasant, Spring) पर डूडल बनाया है….
मै अग-जग का प्यारा वसंत.
मेरी पगध्वनि सुन जग जागा
कण-कण ने छवि मधुरस मांगा.नव जीवन का संगीत बहा
पुलकों से भर आया दिगंत.
मेरी स्वप्नों की निधि अनंत
मैं ऋतुओं में न्यारा वसंत.
कवियत्री महादेवी वर्मा ने जब बसंत (Basant, Vasant, Spring) पर यह कविता लिखी होगी तब शायद इस मौसम में प्रकृति में आने वाले बेहद खूबसूरत बदलाव, सकारात्मक ऊर्जा की कल्पना की होगी. पतझड़ के मौसम में ठूंठ हो चुके पेड़-पौधों पर बसंत ऋतु के आगमन के साथ फूल पत्तियां खिलने लगती हैं. इसके साथ ही उनपर भंवरे और मधुमक्खियां भी मंडराने लगते हैं. कुल मिलाकर बसंत के मौसम में प्रकृति एक नया श्रंगार धारण करती है. इस ऋतु को इसी वजह से श्रृंगार की ऋतु भी कहा जाता है. बसंत ऋतु की शुरुआत 20 मार्च से हो रही है. गूगल ने भी आज बसंत के आगमन पर डूडल बनाया है. हमारे देश में मुख्य रूप से 6 मौसम माने गए हैं- हेमंत, शिशिर, वसंत, ग्रीष्म, वर्षा व शरद ऋतु. लेकिन बसंत को अन्य ऋतुओं का राजा कहा जाता है. बसंत का मौसम प्रकृति में हो रहे बदलाव को महसूस कराता है. बसंत से पहले पतझड़ का मौसम होता है जिससे कि पेड़ों से काफी पत्ते झड़ते हैं. लेकिन बसंत के आते ही पेड़ों पर नई कोपलें फूटने लगती है. प्रकृति मानो नई सी हो जाती है.
बसंत में क्या बदलाव होते हैं?
बसंत के मौसम में प्रकृति एक बार फिर से हरियाली से गुलजार हो जाती है. पतझड़ के मौसम के बाद जब पेड़ों पर नई कोपलें फूटती हैं और शाखाओं पर नन्हीं कलियां खिलती हैं तो प्रकृति का यह बदलाव सकारात्मकता का संदेश देता है. इसे अगर विस्तार से समझा जाए तो बसंत का मौसम इस बात की तस्दीक करता है कि निराशा में ही आशा छिपी हुई है. बसंत का मौसम इस बात का प्रतीक भी है कि समय के साथ हर चीज बदलती है. कुछ भी शाश्वत नहीं है.
क्यों है बसंत ऋतुओं का राजा:
बसंत ऋतु को बाकी ऋतुओं का राजा कहा जाता है. इसके पीछे यह वजह है कि अन्य मौसमों के मुकाबले इस मौसम में प्रकृति काफी ख़ूबसूरत हो जाती है. इसके साथ ही खेतों की उर्वरता भी बढ़ जाती है. यहां तक कि स्वयं भगवान कृष्ण ने गीता में कहा खुद को ऋतुओं में बसंत बताया है. इस मौसम में फसलें पक कर तैयार हो जाती हैं, आम की डालियां मंजरी से भर जाती हैं और पौधे भी फूलों से लद जाते हैं.
Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य जानकारी पर आधारित हैं. Hindi news18 इनकी पुष्टि नहीं करता है. इन पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें.
News18 Hindi पर सबसे पहले Hindi News पढ़ने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें. देखिए ट्रेंड्स से जुड़ी लेटेस्ट खबरें.
First published: March 19, 2020, 10:29 AM IST

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
BusinessAndy Burnham ने कहा, Poundland कर्मचारियों का समर्थन करेंगे 21 मिनट पहले
Sportsऑस्ट्रेलिया ने टेस्ट में बढ़त बनाई, Bavuma के आउट से साउथ अफ्रीका पर असर 46 मिनट पहले
Sportsकेइफ़र मॉर के प्रदर्शन पर ब्लेड्स और व्रेक्सहैम का बढ़ता संघर्ष 1 घंटा पहले
Health & Fitnessकैंपस में ‘root-to-tip’ भोजन से फाइबर बढ़ाने का प्रयोग 1 घंटा पहले
Technologyइंटेल के शेयर 21% गिरें PC स्लोडाउन के कारण 3 घंटे पहले
TechnologyBinance ने $3bn (£2.24bn) के डिजिटल एसेट्स को फ्रीज किया 3 घंटे पहले
LifestyleSony WH-CH730N हेडफ़ोन सभी रंगों में अब $128 में उपलब्ध 5 घंटे पहले
Lifestyleगार्डियन का गाइड: छोटे बच्चों के साथ बरसात के दिन कैसे बिताएँ 5 घंटे पहले
TechnologyOfcom ने आयु सत्यापन के तरीके, 16 वर्ष से कम को सोशल मीडिया रोकेगा 10 घंटे पहले
Indoreअधिवक्ताओं और पत्रकारों के हितों का संरक्षण जरूरी – श्री हितोषी जय हार्डिया 17 घंटे पहले
LifestyleAmazon का Kindle Click: 2024 के Kindles के लिए नया ब्लूटूथ रिमोट 22 घंटे पहले
MadhyaPradeshशंकरा आई फाउंडेशन का स्वर्ण जयंती समारोह: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का संबोधन 22 घंटे पहले
MadhyaPradeshबालाघाट जिले के 100 नक्सल प्रभावित गांवों में विकास अभियान तेज 22 घंटे पहले
Bhopalश्रीमती गौर ने वार्ड 72 में 41 लाख रुपये के विकास कार्यों का भूमिपूजन 22 घंटे पहले
MadhyaPradeshउप मुख्यमंत्री शुक्ल ने बांड डॉक्टर्स से ग्रामीण स्वास्थ्य पर संवाद 22 घंटे पहले
MadhyaPradeshउप मुख्यमंत्री शुक्ल ने मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य में सुधार के निर्देश दिए 22 घंटे पहले
Lifestyleफूल डेसर्ट: बचे हुए कस्टर्ड से फलों का स्वादिष्ट ट्रीट 1 दिन पहले
BusinessApple ‘मैग्निफ़िसेंट सेवन’ में अग्रणी, सहसंबंध टूटे स्टॉक्स 1 दिन पहले
Businessमेनचेस्टर रेस्तरां ने टैरीफ बदलाव पर ‘सिर्फ मामूली असर’ कहा 1 दिन पहले
SportsCrystal Palace ने Fulham को हराया, Eddie Nketiah के गोल से Carabao Cup क्वार्टर 1 दिन पहले
Sportsबायर्न के वैनसेंट कॉम्पनी अस्पताल से छुट्टी, स्वास्थ्य अच्छा 1 दिन पहले
Health & FitnessJill Kenning की दर्दनाक स्थिति: Nabilone दवा की UK में कमी 1 दिन पहले
TechnologyMicrosoft का Q1 राजस्व 19% बढ़ा, शेयर 5% ऊपर 1 दिन पहले
Technologyरूस के राष्ट्रपति पुतिन ने एलोन मस्क को ‘सच्चा जीनियस’ कहा 1 दिन पहले