पॉजिटिव खबर – कोरोना का असर इन 5 दवाओं से हो रहा बेअसर, वैक्सीन नहीं फिर भी लोग हो रहे ठीक
नई दिल्ली: दुनियाभर में कोरोना वायरस के कारण कोहराम मचा हुआ है. पूरी दुनिया में इससे 3 लाख से अधिक लोगों की मौत हो गई, वहीं 48 लाख से अधिक लोग कोरोना से संक्रमित पाए गए हैं.
नई दिल्ली: दुनियाभर में कोरोना वायरस के कारण कोहराम मचा हुआ है. पूरी दुनिया में इससे 3 लाख से अधिक लोगों की मौत हो गई, वहीं 48 लाख से अधिक लोग कोरोना से संक्रमित पाए गए हैं. इस हमारे देश में इलाज के द्वारा ठीक किए जा रहे लोगों का आंकड़ा भी बाकी देशों की अपेक्षा कहीं ज्यादा है. यही नहीं अन्य देशों में भी कोरोना का इलाज कर लोगों को ठीक किया जा रहा है. लेकिन अभी तक कोरोना का वैक्सीन नहीं बनाया जा सका है बावजूद इसके लोग कैसे ठीक हो रहे हैं. यह सवाल कई लोगों के मन में होगा, तो आज हम आपको उन दवाओं के नाम बताने वाले हैं जिनक जरिए लोगों को इलाज कर ठीक किया जा रहा है. बता दें कि फिलहाल कई देशों में कोरोना वैक्सीन का ट्रायल शुरू हो चुका है लेकिन अभी इसमें काफी वक्त लगने वाला है.
पहली दवा का नाम है रेमडेसिवीर. इस दवा का इस्तेमाल कोरोना के मरीजों को ठीक करने के लिए किया जा रहा है. इस दवा को कोरोना के इलाज में इस्तेमाल के लिए एक दवा बनाने वाली कंपनी गिलिएड साइंसेज ने मंजूरी दी थी. इन दवाओं के बनाने का काम भारत और पाकिस्तान को दिया गया है. इन दवाओं का भारत और पाकिस्तान को बड़े पैमानें पर कॉन्ट्रैक्ट दिया गया है. बता दें कि यह एक एंटीवायरल ड्रग है. कोरोना से लड़ने में यह दवा काफी कारगर साबित हो रही है. यह दवा कोरोना वायरस की जीन्स यानी RNA की कॉपी बनाता है. साथ ही कोरोना के असर को धीमा कर देता है. इस कारण कोरोना के मरीजों का इलाज काफी कम दिनों में हो रहा है. जहां पहले इसमें 15 दिन लगते थे वहीं अब इस दवा के इस्तेमाल से लोगों को 4 दिन में ही ठीक किया जा रहा है. बता दें कि इस दवा का इस्तेमाल इबोला बीमारी के दौरान भी किया गया था.
दूसरी सबसे अहम दवा का नाम है हाइड्रॉक्सीक्लोरोक्वीन यानी कि HCQ. बता दें कि ज्यादातर जगहों पर इसे HCQ शॉर्ट नेम से ही जाना जाता है. इसी दवा को लेकर बीते दिनों अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत से डिमांड की थी. हालांकि बाद में उनके दवा ना दिए जाने को लेकर भारत परिणाम भुगतने के लिए तैयार रहे इस बात की खूब आलोचना भी हुई थी. बावजूद इसके भारत ने इसकी पहली खेप अमेरिकी दी थी. इस दवा को कोरोना के इलाज के रूप में पहली बार ICMR ने इस दवा की सिफारिश की थी. इस दवा का इस्तेमाल मलेरिया के रोगियों को ठीक करने के लिए किया जाता है. हालांकि यह दवा ज्यादा असरदार नहीं है, बावजूद इसके बड़े पैमाने पर इन दवाओं का कोरोना संक्रमितों को ठीक करने के लिए इस्तेमाल किया जा रहा है.
कोरोना के इलाज का तीसरा अहम तरीका है प्लाज्मा थेरेपी. इस थेरेपी में कोरोना से ठीक हो चुके मरीजों के शरीर से प्लाज्मा लेकर कोरोना संक्रमितों के शरीर में इंजेक्ट किया जाता है. इस कारण ठीक हो चुके मरीज का प्लाज्मा संक्रमित व्यक्ति के शरीर में एंटीबॉडी की तरह काम करता है. बता दें कि बीते दिनों दिल्ली सरकार ने भी कहा था कि वह प्लाज्मा थेरेपी पर काम कर रहे हैं. साथ ही इसके जरिए लोगों का इलाज भी किया जा रहा है.
चौथी दवा का नाम है ‘सेप्सिवैक’ दवा. इस दवा का ट्रायल चंडीगढ़ स्थित एक मेडिकल रिसर्च संस्थान PGIMR ने शुरू किया है. इस दवा को लेकर ICMR का मानना है कि यह दवा मृत्युदर को कम करने में कारगर साबित हो सकती है. इस दवा को लेकर एक चिकित्सक ने बताया कि इसको मरीजों को वैक्सीन के रूप में दिया जाएगा. इस दवा के इस्तेमाल से लोग दोबारा कोरोना संक्रमण से बच सकते हैं.
पांचवी दवा का नाम है फेवीपिरवीर. इस दवा का इस्तेमाल पहले जानलेवा बीमारी इन्फ्लुएंजा वायरस के खिलाफ किया जाता था. इस दवा का परीक्षण फिलहाल जापान में कोरोना संक्रमितों पर किया जा रहा है. Times Of India की एक खबर के मुताबिक इस दवा का परीक्षण जल्द ही भारत में भी शुरू हो सकता है. माना जा रहा है कि यह दवा शरीर के विभिन्न अंगों में वायरस को फैलने से रोकता है.

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 3 दिन पहले
MadhyaPradeshप्रदेश में मोरों के संरक्षण और पुनर्वास की नयी परियोजना शुरू होगी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 3 दिन पहले
MadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उज्जैन के विभिन्न गरबा आयोजनों में सहभागिता की 3 दिन पहले
India Newsट्रम्प ने रूस तेल पर 60 दिन की छूट, भारत पर क्या असर 3 दिन पहले
MadhyaPradeshउज्जैन में शिप्रा किनारे महामंडलेश्वर का आलीशान होटल जमींदोज, अभी दो दर्जन मंदिर रडार पर 3 दिन पहले
Bhopalसीएम डॉ. मोहन का निवेश पर जोर, कहा- हर दृष्टि से मध्यप्रदेश में इंवेस्टमेंट देगा लाभ 3 दिन पहले
India Newsगलती हो गई लिखकर पूरी की हत्या की विवेचना, 7 साल बाद सबूतों के अभाव में मुख्य आरोपी बरी; कोर्ट ने डीजीपी और कमिश्नर को भेजी रिपोर्ट 3 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 3 दिन पहले
MadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मुरैना जिला दिव्यांगजन पुनर्वास केंद्र का किया निरीक्षण 5 दिन पहले
MadhyaPradeshऔद्योगिक विकास को गति देने तथा निवेश को प्रोत्साहित करने के लिए प्रतिबद्ध है राज्य सरकार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 5 दिन पहले
MadhyaPradeshमध्यप्रदेश पुलिस की वाहन चोरों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई 5 दिन पहले
MadhyaPradeshनरेला में दशहरा उत्सव की तैयारियों का मंत्री श्री सारंग ने लिया जायजा 5 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 6 दिन पहले
Indoreइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!” 6 दिन पहले
Indoreबढ़ते इंदौर को पानी की चिंता से राहत देने की बड़ी तैयारी, 2055 तक के पानी की समस्या होगी दूर 6 दिन पहले
MadhyaPradeshमध्यप्रदेश पुलिस की अवैध गांजे की खेती पर बड़ी कार्रवाई 6 दिन पहले
MadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ग्लोबल स्किल पार्क के अंतर्राष्ट्रीय प्लेसमेंट प्राप्त प्रशिक्षणार्थियों को दी बधाई 7 दिन पहले
MadhyaPradeshमेधावी विद्यार्थियों की शिक्षा में बाधा ना बने आर्थिक अभाव : श्रीमती ए. श्रीजा 7 दिन पहले
Delhiसुप्रीम कोर्ट की राहुल गांधी और अखिलेश यादव को नोटिस, 12 अक्टूबर के मार्च पर मांगा जवाब 7 दिन पहले
Indoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 7 दिन पहले
MadhyaPradeshसैनिकों के पुनर्वास और कौशल विकास में क्रिस्प की भूमिका सराहनीय : सुकृति लिखी 7 दिन पहले
MadhyaPradeshराज्य सरकार सच्चा वादा-पक्का काम के भाव से जनकल्याण के सभी वादे कर रही पूरे 7 दिन पहले
Bhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 7 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 7 दिन पहले