इंदौर के पूर्वी क्षेत्र के समस्त करोना प्रभावित मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्रों में पुलिस और प्रशासन द्वारा बैठक लेकर जनप्रतिनिधियों के माध्यम से पवित्र रमजान माह में लॉक डाउन पालन कराने के निर्देश।
बैठक में पुलिस अधीक्षक पूर्व, अतिरिक्त जिला दंडाधिकारियों ,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गण, अनुविभागीय अधिकारियों ,नगर पुलिस अधीक्षकगण थाना प्रभारीयों, क्षेत्र के गणमान्य व्यक्तियों मुस्लिम समाज के प्रतिनिधियों द्वारा भाग लिया गया।
बैठक में पुलिस अधीक्षक पूर्व, अतिरिक्त जिला दंडाधिकारियों ,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गण, अनुविभागीय अधिकारियों ,नगर पुलिस अधीक्षकगण थाना प्रभारीयों, क्षेत्र के गणमान्य व्यक्तियों मुस्लिम समाज के प्रतिनिधियों द्वारा भाग लिया गया।
बैठक के दौरान सेहरी, इफ्तार तथा तरावीह घर पर ही करने के दिये निर्देश।
खजराना
खजराना सर्वाधिक करोना संक्रमित क्षेत्र है या जहां आज दिनांक 23 अप्रैल 2020 को खजराना चौकी पर पुलिस अधीक्षक पूर्व श्री यूसुफ कुरैशी ,अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी कैलाश वानखेड़े, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री राजेश रघुवंशी, नगर पुलिस अधीक्षक श्री संतोष तोमर, एसडीएम श्री सोहन कनास ,थाना प्रभारी खजराना श्री अजीत सिंह बेस तथा खजराना क्षेत्र के पार्षद इकबाल खान खजराना मस्जिद के सदर, जनप्रतिनिधियों, विभिन्न मस्जिदों के प्रतिनिधियों, स्थानीय लोगों द्वारा भाग लिया गया। इस दौरान लॉक डाउन को कड़ाई से पालन करने के प्रति प्रतिबद्धता दोहराई गई तथा पुलिस प्रशासन ने भी आश्वासन दिलाया कि खजराना क्षेत्र में किसी प्रकार की परेशानी नहीं होने देंगे।
कोतवाली
आज दिनांक 234 2020 को कोतवाली के दौलत गंज, रानीपुरा, हाथीपाला ,नार्थ तोड़ा आदि मस्जिदों के सदर एवं इमामो की बैठक संजय सेतु स्थित पुलिस कंट्रोल रूम में ली गईll इस बैठक में अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी श्री पवन जैन ,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री जय वीर सिंह भदौरिया, एसडीएम श्री शाश्वत शर्मा ,सीएसपी श्री बीपीएस परिहार थाना प्रभारी श्री त्रिपाठी एवं पार्षद इंसाफ अंसारी तथा मस्जिदों के सभी सदस्य उपस्थित थे। इस बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि रमजान के दिनों में पूर्व की तरह मस्जिदों में लोग इकट्ठे नहीं होंगे और एक मस्जिद में अधिकतम पांच व्यक्ति ही सोशल डिस्टेंसिंग के साथ नमाज अदा कर पाएंगे तथा मस्जिदों केवल 10 मिनट की ही नमाज होगी उसके आगे की नमाज घरों पर अदा की जाएगी तथा इस बात की घोषणा मस्जिद के लाउडस्पीकर से संबंधित इमाम द्वारा की जाएगी कि लोग घरों पर ही इस रमजान के महीने के दौरान नमाज अदा करेंl तरावीह और रोजा इफ्तार घर में ही होl किसी प्रकार का सार्वजनिक रोजा इफ्तार नहीं होना चाहिएll किसी भी स्थिति में हाफिज को घरों में नहीं बुलाया जाएगाl घरों के अंदर भी सोशल डिस्टेंसिंग रखते हुए लोग नमाज अदा करेंगे क्षेत्र की प्रत्येक सड़क को गलियों में लोग घरों के बाहर तो नहीं आ रहे हैं इसे ज्ञात करने के लिए ड्रोन से सतत निगरानी रखी जाएगी।
आजाद नगर
आगामी त्यौहार रमजान के संबंध में थाना आजाद नगर परिषर मैं रखी गई बैठक मैं सम्मिलित हुए थाना क्षेत्र की सभी मस्जिदों के इमाम मौलवी सदर व पार्षद पति शेख अलीम !
उक्त बैठक में एडीएम श्री अभय बेडेकर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पूर्व जोन 3 श्री शशिकांत कनकने, नगर पुलिस अधीक्षक आजाद नगर श्री सुरेंद्र सिंह तोमर एवं एसडीएम श्री मुनीष सिंह और थाना प्रभारी आजाद नगर मनीष डावर तथा क्षेत्र की सभी मस्जिदों व मदरसा के समस्त मौलाना, इमाम, सदरगणों, मस्जिद के सदस्य गणों एवं समाज के गणमान्य नागरिक शामिल हुए। जिसमे वर्तमान आपातकालीन स्थिति को देखते हुए आपसी विचार विमर्श किये गए। जिसके दौरान तय किया गया कि रमजान की नमाज के दौरान किसी भी प्रकार से लाकडाउन का उल्लंघन ना हो रमजान की नमाज स्थानीय निवासियों द्वारा घर पर ही अदा की जावे, क्षेत्र में भीड़-भाड़ एकत्र ना हो मस्जिद में केवल मस्जिद के स्टाफ द्वारा ही नमाज पढ़ी जावे जिससे सोशल डिस्टेंस का पालन हो सके जिससे समाज सुरक्षित हो एवं इस गंभीर संक्रमण बचा जा सके थाना आजाद नगर द्वारा की गई उक्त चर्चा को समाज के गणमान्य लोगों ने सकारात्मक सोच के रूप में स्वीकार किया एवं सभी मौलाना द्वारा एक मत होकर कहा गया मस्जिद में केवल मस्जिद के सदस्य के अलावा कोई व्यक्ति नहीं आएगा अन्य व्यक्तियों द्वारा अपने अपने घर पर ही नमाज अदा किये जाने, थाना क्षेत्र की शांति व्यवस्था एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने में प्रशासन का पूरी तरह करने हेतु सहमति प्रदान की।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अक्टूबर को करेंगे लव-कुश डबल डेकर फ्लाईओवर ब्रिज के लेवल-2 का लोकार्पण 2 घंटे पहले
Indoreवृंदावन ग्राम योजना के अंतर्गत गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना होगी आयोजित 2 घंटे पहले
Indoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 1 दिन पहले
Indoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 1 दिन पहले
Indoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 1 दिन पहले
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 5 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 5 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 7 दिन पहले
Indoreमध्य प्रदेश समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट, चुनाव आयोग का बड़ा आदेश 8 दिन पहले
Indoreभव्य शोभायात्रा के साथ निकली प्रदेश की ऐतिहासिक इन्दौर से देवास निःशुल्क पदयात्रा 8 दिन पहले
Indoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 9 दिन पहले
Indoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 9 दिन पहले
Bhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 9 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 9 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 दिन पहले
Indoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 11 दिन पहले
India News26/11 के बाद न्याय की ऐतिहासिक लड़ाई के सूत्रधार उज्ज्वल निकम इंदौर में साझा करेंगे अपनी संघर्षगाथा 15 दिन पहले
Indoreविदेश यात्रा से लौटते ही बिजासन पहुंचे महापौर 19 दिन पहले
Indoreविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आज 21 दिन पहले
Indoreगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम 21 दिन पहले
Indoreड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई 21 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 23 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 23 दिन पहले
Indoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 23 दिन पहले






