पं. विजयशंकर मेहता:कृष्ण का संदेश: जो भी करो, मन की खुशी को भंग मत होने दो..
पं. विजयशंकर मेहता आपदा में अवसर ढूंढने और अवसर में आनंद घोलने का उदाहरण हैं कृष्ण। कृष्ण अनूठे और अद्भुत हैं। अद्भुत इसलिए कि जो किया, जमकर किया। बाधा हो या रुकावट, खुशी भंग नहीं होने दी।
आपदा में अवसर ढूंढने और अवसर में आनंद घोलने का उदाहरण हैं कृष्ण। कृष्ण अनूठे और अद्भुत हैं। अद्भुत इसलिए कि जो किया, जमकर किया। बाधा हो या रुकावट, खुशी भंग नहीं होने दी। अनूठे इसलिए कि उन्होंने मनुष्य जीवन को व्यवस्थित जिया। कृष्ण जन्म के समय कंस ने जो हालात बनाए थे, वैसे ही आज कोरोना ने खड़े किए हैं। आज के दौर में हम मनुष्यों के व्यावसायिक, सामाजिक-राष्ट्रीय, पारिवारिक और निजी, चारों जीवनों के लिए कृष्णलीला में गहरे संदेश छिपे हैं, जिन्हें हमें आज पहचानना है।
व्यक्तिगत
कृष्ण का चिंतन: निजी जीवन यानी व्यक्ति का अपनी आत्मा के साथ जीवन जीना। हम सभी लोग शरीर, मन और आत्मा, इन तीनों से बने हैं। ऊपर की तीन जीवनशैलियां शरीर और मन से संचालित हैं, लेकिन निजी जीवन आत्मा पर आधारित होना चाहिए। कृष्ण की तरह हम भीतर से निजी रूप से जितने पवित्र होंगे, बाहर से उतने ही शांत होंगे।
महामारी : कोरोना वायरस के इस काल में निजी जीवन की पवित्रता का सबसे बड़ा परिणाम शरीर पर पड़ेगा और वह होगा इम्यूनिटी बढ़ना। शरीर की प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाना ही इस महामारी का उपचार है।
परिवार
कृष्ण का चिंतन : कृष्ण ने परिवार का आधार प्रेम को माना। उनके जितना विशाल परिवार संभवत: विश्व में किसी के पास नहीं था। फिर भी उनके परिवार का प्रत्येक सदस्य एक बात स्वीकार करता था कि उनके पास जाने पर प्रेम की भरपूर अनुभूति होती है।
महामारी : इन दिनों कहा जा रहा है कि कोरोना से बचे रहने के लिए दूरी बनाए रखें। कृष्ण से सीखिए, वे हस्तिनापुर में रहते थे तो इंद्रप्रस्थ वाले उनको वहां महसूस करते। इंद्रप्रस्थ में रहते, तो द्वारका वालों को लगता हमारे साथ हैं। हम उपस्थित न होकर भी उपस्थित हों और पास रहकर भी दूर रहंे, अब यही जीवनशैली काम आएगी।
समाज
कृष्ण का चिंतन : श्रीकृष्ण कहते थे सामाजिक व राष्ट्रीय जीवन में पारदर्शिता रखना चाहिए। महाभारत की सामाजिक और राष्ट्रीय व्यवस्था में कृष्ण के लिए गए निर्णय आज भी आचार संहिता माने जाते हैं।
महामारी: सामाजिक और राष्ट्रीय जीवन जीते हुए श्रीकृष्ण अनुशासित रहे। अनुशासनहीनता को पाप घोषित किया। उनके अनुशासनप्रिय होने का उदाहरण है कि वे अपने रथ के घोड़े स्वयं नहलाते थेे। राजसूय यज्ञ में जूठे दोने-पत्तल उन्होंने खुद उठाए। उनका संदेश था-कोई काम बड़ा या छोटा नहीं होता, बड़ी-छोटी नीयत होती है।
व्यापार
कृष्ण का चिंतन : श्रीकृष्ण परिश्रम को योग्यता मानते थे और परिणाम को क्षमता। उन्होंने गीता में निष्कामता शब्द देकर समझाया कि व्यावसायिक जीवन में कर्म फल के प्रति चिंतित रहो, जागरूक रहो, पर आसक्त मत रहो। आसक्ति टिक गई तो सफल हाेने पर अहंकार आ जाएगा। असफल रहे तो अवसाद घेर लेगा।
महामारी : कोरोना ने जीवन बदल दिया है। कृष्ण ने सिखाया है संकट में भी श्रेष्ठ किया जा सकता है। पांडवों को दुर्योधन ने खांडव वन दिया था। उजाड़ क्षेत्र। कृष्ण ने आपदा को अवसर बनाया। वहीं इंद्रप्रस्थ बनवा दिया। इंद्रप्रस्थ व्यावसायिक दृष्टिकोण का आदर्श उदाहरण है।
इस बार जन्माष्टमी हमें मनाना ही नहीं, जीना भी है। ऐसा करते हैं तो यह कठिन दौर बहुत सरल लगने लगेगा। श्रीकृष्ण का यह नारा याद रखें कि जो भी करो, अपने भीतर की प्रसन्नता को कभी भंग मत होने दो..।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 2 दिन पहले
MadhyaPradeshप्रदेश में मोरों के संरक्षण और पुनर्वास की नयी परियोजना शुरू होगी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 2 दिन पहले
MadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उज्जैन के विभिन्न गरबा आयोजनों में सहभागिता की 2 दिन पहले
India Newsट्रम्प ने रूस तेल पर 60 दिन की छूट, भारत पर क्या असर 2 दिन पहले
MadhyaPradeshउज्जैन में शिप्रा किनारे महामंडलेश्वर का आलीशान होटल जमींदोज, अभी दो दर्जन मंदिर रडार पर 2 दिन पहले
Bhopalसीएम डॉ. मोहन का निवेश पर जोर, कहा- हर दृष्टि से मध्यप्रदेश में इंवेस्टमेंट देगा लाभ 2 दिन पहले
India Newsगलती हो गई लिखकर पूरी की हत्या की विवेचना, 7 साल बाद सबूतों के अभाव में मुख्य आरोपी बरी; कोर्ट ने डीजीपी और कमिश्नर को भेजी रिपोर्ट 2 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 2 दिन पहले
MadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मुरैना जिला दिव्यांगजन पुनर्वास केंद्र का किया निरीक्षण 4 दिन पहले
MadhyaPradeshऔद्योगिक विकास को गति देने तथा निवेश को प्रोत्साहित करने के लिए प्रतिबद्ध है राज्य सरकार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 4 दिन पहले
MadhyaPradeshमध्यप्रदेश पुलिस की वाहन चोरों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई 4 दिन पहले
MadhyaPradeshनरेला में दशहरा उत्सव की तैयारियों का मंत्री श्री सारंग ने लिया जायजा 4 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 5 दिन पहले
Indoreइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!” 5 दिन पहले
Indoreबढ़ते इंदौर को पानी की चिंता से राहत देने की बड़ी तैयारी, 2055 तक के पानी की समस्या होगी दूर 5 दिन पहले
MadhyaPradeshमध्यप्रदेश पुलिस की अवैध गांजे की खेती पर बड़ी कार्रवाई 5 दिन पहले
MadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ग्लोबल स्किल पार्क के अंतर्राष्ट्रीय प्लेसमेंट प्राप्त प्रशिक्षणार्थियों को दी बधाई 6 दिन पहले
MadhyaPradeshमेधावी विद्यार्थियों की शिक्षा में बाधा ना बने आर्थिक अभाव : श्रीमती ए. श्रीजा 6 दिन पहले
Delhiसुप्रीम कोर्ट की राहुल गांधी और अखिलेश यादव को नोटिस, 12 अक्टूबर के मार्च पर मांगा जवाब 6 दिन पहले
Indoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 6 दिन पहले
MadhyaPradeshसैनिकों के पुनर्वास और कौशल विकास में क्रिस्प की भूमिका सराहनीय : सुकृति लिखी 6 दिन पहले
MadhyaPradeshराज्य सरकार सच्चा वादा-पक्का काम के भाव से जनकल्याण के सभी वादे कर रही पूरे 6 दिन पहले
Bhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 6 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 6 दिन पहले