दिहाड़ी मजदूरों ने कहा- Coronavirus से पहले हमलोग भूख से मर जाएंगे
लॉकडाउन की वजह से दिहाड़ी मजदूर पैदल ही घर की तरफ निकल पड़े हैं. दिल्ली-एनसीआर (Delhi-NCR) में काम करने वाले दिहाड़ी मजदूरों (Labours) का कहना है, 'हमारे जेब में जो पैसे थे वह अब खत्म हो गए हैं.
दिल्ली-एनसीआर (Delhi-NCR) में काम करने वाले दिहाड़ी मजदूरों (Labours) का कहना है, ‘हमारे जेब में जो पैसे थे वह अब खत्म हो गए हैं. लॉकडाउन की वजह (During Lockdown) से कोई गाड़ी भी नहीं चल रही है. कोरोना (Coronavirus) से पहले हमलोग भूख से मर जाएंगे. चाहे 2 दिन लगे चाहे 2 हफ्ते. रास्ते मे रात में कहीं रुक जाएंगे फिर सुबह चल पड़ेंगे. लेकिन, यहां नहीं रह सकते. मालिक फैक्ट्री आता नहीं है बंद पड़ी है तो पैसे किससे मांगें.’
लॉकडाउन से दिहाड़ी मजदूर पैदल ही कर रहे हैं पलायन
इस बारे में जब दिल्ली सरकार के संबंधित मंत्रालय से न्यूज 18 हिंदी ने संपर्क की तो दिल्ली के श्रम मंत्री गोपाल राय के मीडिया कोर्डिनेटर ने कहा, ‘लॉकडाउन के दौरान दिल्ली के दिहाड़ी मजदूरों को दिल्ली सरकार ने 5-5 हजार रुपये देने का ऐलान किया है. दिल्ली सरकार ने यह फाइल एलजी के पास भेजी है. जैसे ही एलजी ऑफिस से फाइल आती है मजदूरों के खातों में 5 हजार रुपये पहुंच जाएंगे. दिल्ली लेबर वेलफेयर बोर्ड के तहत सभी पंजीकृत मजदूरों को यह सहायता राशि मुहैया कराई जाएगी.’
इन दिहाड़ी मजदूरों का कहना है कि हमारे जेब में जो पैसे थे वह अब खत्म हो गए हैं.
जब न्यूज 18 हिंदी ने सवाल किया कि जो मजदूर लेबर वेलफेयर बोर्ड के तहत पंजीकृत नहीं हैं, उन मजदूरों के लिए दिल्ली सरकार ने किस तरह का प्लान तैयार किया है.जो मजदूर पैदल अपने-अपने घर जा रहे हैं उनके लिए किस तरह का प्लान तैयार किया गया है? उन मजदूरों को खाने-पीने और रहने के लिए श्रम मंत्रालय क्या कर रही है? इस पर मीडिया कोर्डिनेटर ने कहा, ‘फिलहाल दिल्ली के सभी जिलों के एसडीएम को निर्देश दिए गए हैं कि वह खाने का पैकेट बांटे. आज से उन मजदूरों को खाने का पैकेट मिलना शुरू हो जाएगा. जहां तक बात है भूख से पलायन कर रहे मजदूरों और दिहाड़ी मजदूरों को चिन्हित करने का तो उस बारे में काम नहीं शुरू हुआ है. हमलोग जल्द ही इस बार काम शुरू करेंगे. इस बारे में अगर मीडिया को भी कोई जानकारी मिलती है तो वह हमसे साझा कर सकते हैं.’
दिहाड़ी मजदूरों के पैसे हुए खत्म
बता दें कि इन दिहाड़ी मजदूरों का कहना है, ‘हमारे जेब में जो पैसे थे वह अब खत्म हो गए हैं. लॉकडाउन की वजह से कोई गाड़ी भी नहीं चल रही है. कोरोना से पहले हमलोग भूख से मर जाएंगे. चाहे 2 दिन लगे चाहे 2 हफ्ते. रास्ते मे रात में कहीं रुक जाएंगे फिर सुबह चल पड़ेंगे. लेकिन, यहां नहीं रह सकते. मालिक फैक्ट्री आता नहीं है बंद पड़ी है तो पैसे किससे मांगें.’
दिल्ली में काम करने वाले कई दिहाड़ी मजदूर उत्तर प्रदेश के अलग अलग जिलों में अपने घरों के लिए दिल्ली-गाजीपुर सीमा से पैदल ही निकल पड़े हैं.
वहीं दिल्ली पुलिस का कहना है कि लॉकडाउन की स्थिति में ये मजदूर झूंड बना कर चल रहे हैं. इससे कोरोना वायरस के संक्रमण का खतरा और बढ़ रहा है. इसलिए हमलोग अब इन लोगों को रैन बसेरों तक या शेल्टर होम में छोड़ कर आ जाते हैं, लेकिन ये लोग रैन बसेरा में खाना कर फिर से अपने-अपने घर की तरफ निकल जाते हैं.’
यूपी पुलिस करेगी मदद
यूपी पुलिस के डीजीपी एचसी अवस्थी ने भी न्यूज 18 से बातचीत में बताया, ‘अन्य राज्यों से पलायन कर यूपी में पकड़े गए लोगों को घर पहुंचाने या उसी शहर में रुकने की व्यवस्था जिला प्रशासन करा रहा है. जिस राज्य से कामगार आ रहे हैं उस राज्य से संपर्क किया जा रहा है. उन्होंने संबंधित राज्यों की सरकारों से यह अपील भी की है कि यूपी के कामगारों को उनके काम करने के स्थान पर ही रोककर खाने पीने की व्यवस्था की जाए.इसके साथ ही यूपी पुलिस की इमरजेंसी सेवा 112 लगातार लोगों की मदद कर रही है. अगर आप कहीं भी फंसे हैं या इमरजेंसी की स्थिति है तो बेहिचक यूपी112 डायल करें. कुछ ही मिनटों में पीआरवी आपकी मदद के लिए पहुंचेगी.’
21 दिनों का है लॉकडाउन
बता दें कि कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 21 दिनों के लिए देशबंदी की घोषणा की है. लोगों को घरों के अंदर रहने के लिए कहा गया है. कोरोना वायरस के प्रकोप को देखते शहर में मजदूरों के सम्मुख रोजी रोटी का संकट खड़ा हो गया है. कई दिन से मजदूर को काम नहीं मिल पाया है. दिहाड़ी मजदूरी करने वालों के पास कोई विकल्प नहीं हैं. मंगलवार को हुई घोषणा का सबसे ज्यादा प्रभाव इन्हीं लोगों पर पड़ा है. इन लोगों को समझ नहीं आ रहा है कि वह इससे कैसे निपटें.
ये भी पढ़ें:
Delhi: लॉकडाउन में एसेंशियल सर्विस देने वालों के लिए केजरीवाल ने जारी किया नया हेल्पलाइन नंबर
News18 Hindi पर सबसे पहले Hindi News पढ़ने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें. देखिए दिल्ली-एनसीआर से जुड़ी लेटेस्ट खबरें.
First published: March 26, 2020, 3:19 PM IST

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
MadhyaPradeshखातेगांव TI दिलीप पुरी हत्याकांड: पुलिस की जवाबी फायरिंग में एक आरोपी घायल 7 घंटे पहले
Indoreटीआई दिलीप पुरी हत्याकांड: गोस्वामी समाज ने संभागायुक्त कार्यालय पहुंचकर सौंपा ज्ञापन 8 घंटे पहले
Lifestyleनॉर्थ नॉरफ़ॉक में छिपा हुआ रेड कैबिन: ऑफ-ग्रिड आराम 11 घंटे पहले
TechnologyApple ने Apple Watch Series 12 पर नया एआई फीचर रोल आउट किया 11 घंटे पहले
TechnologyFlock कैमरे टेक्सास में वैंडलाइज्ड, संदेश ‘Release the Epstein Files’ 11 घंटे पहले
TechnologyChatGPT ने दावा किया 20% गूगल के सर्च वॉल्यूम का 11 घंटे पहले
MadhyaPradeshउप मुख्यमंत्री ने रीवा परिसर पुल एवं मार्ग निर्माण कार्य की समीक्षा 12 घंटे पहले
MadhyaPradeshछिंदवाड़ा के किसान: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मक्का बाजार विस्तार की घोषणा 12 घंटे पहले
SportsBayern Munich ने Atlético Madrid को हराया, Lennart Karl ने पहला गोल 13 घंटे पहले
Sportsब्रूनो फर्नांडेज़ ने मैनचेस्टर यूनाइटेड के मैनेजर पर झूठी रिपोर्टों पर हमला किया 13 घंटे पहले
Health & Fitnessमल्टी-कैंसर रक्त परीक्षण जल्द ही कुछ GP सर्जरी में उपलब्ध 14 घंटे पहले
Technologyगूगल ने स्कूलों में एआई हटाने पर राजनीतिक विरोध का सामना किया 15 घंटे पहले
Technologyस्नातक AI पर केंद्रित, पर पेशेवर ज्ञान कम 16 घंटे पहले
LifestyleSony WH-1000XM6 हेडफ़ोन पर $80 से अधिक की छूट 17 घंटे पहले
Lifestyleमिमी और रूबेन ने घर में चूहों को लाया, यादगार घटना 18 घंटे पहले
BusinessStrand Bookstore को $1.5 मिलियन का निपटारा, Wyden पत्नी के PPP ऋण से जुड़ा 19 घंटे पहले
MadhyaPradeshमध्यप्रदेश पुलिस ने कल्याणकारी निर्णय लिए, भर्ती और नशामुक्ति में प्रगति 1 दिन पहले
MadhyaPradeshएमपी ट्रांसको ने भोपाल में 853 नोटिस जारी, जोखिम भरे निर्माण पर रोक 1 दिन पहले
MadhyaPradeshउज्जैन में भगवान श्रीकृष्ण पर केंद्रित रिसर्च लाइब्रेरी बनेगी 1 दिन पहले
MadhyaPradeshमध्यप्रदेश में मल्टी क्रापिंग से एक एकड़ पर 10 लाख आय 1 दिन पहले
LifestyleApple ने टचस्क्रीन MacBook Pro और 4 नए डिवाइस लॉन्च किए 1 दिन पहले
Lifestyleशोरहेम: डारेंट घाटी में एक घंटे की दूरी पर कला और प्रकृति का नख़लिस्तान 1 दिन पहले
Indoreइंदौर के ‘बड़े भैया’ की अनसुनी कहानी: मजदूरी से राजनीति तक का सफर, जानिए जिंदगी के 6 ऐसे किस्से जो कम लोग जानते हैं 1 दिन पहले
India NewsGyadin Ahirwar Murder Case: कालपी बार संघ अध्यक्ष ग्यादीन अहिरवार की हत्या, जालौन से कार में अगवा किया; कानपुर में मिला शव 1 दिन पहले

