देश की बात, आपके शहर से
दिल्ली कोर्ट ने कॉरपोरेट लॉबिस्ट दीपक तलवार की जमानत याचिका की खारिज
देश 12 बार पढ़ी गई

दिल्ली कोर्ट ने कॉरपोरेट लॉबिस्ट दीपक तलवार की जमानत याचिका की खारिज

कोर्ट ने चिकित्सकीय आधार पर दिए गए आवेदन को खारिज कर दिया.

Abhishek Raghuvanshi26 मार्च 2020 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं

कोर्ट ने चिकित्सकीय आधार पर दिए गए आवेदन को खारिज कर दिया. (प्रतीकात्मक फोटो)

तस्वीरों में खबर2 फोटो
दिल्ली कोर्ट ने कॉरपोरेट लॉबिस्ट दीपक तलवार की जमानत याचिका की खारिज

दिल्ली की एक अदालत ने विदेशी धन अवैध रूप से हासिल करने से जुड़े धनशोधन के एक मामले (Money Laundering Case) में कॉरपोरेट लॉबिस्ट दीपक तलवार (Deepak Talwar) की अंतरिम जमानत याचिका बृहस्पतिवार को खारिज कर दी.

नई दिल्ली. दिल्ली की एक अदालत ने विदेशी धन अवैध रूप से हासिल करने से जुड़े धनशोधन के एक मामले (Money Laundering Case) में कॉरपोरेट लॉबिस्ट दीपक तलवार (Deepak Talwar) की अंतरिम जमानत याचिका बृहस्पतिवार को खारिज कर दी. वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से हुई सुनवाई में विशेष न्यायाधीश चंद्रशेखर ने कोरोना वायरस को देखते हुए चिकित्सकीय आधार पर दिए गए आवेदन को खारिज कर दिया. कोर्ट ने कहा कि तलवार यहां के तिहाड़ केंद्रीय कारागार में बंद है, जहां सभी सुविधाएं उपलब्ध हैं. ईडी के विशेष लोक अभियोजक अमित महाजन और नीतेश राणा ने कहा कि तलवार के स्वास्थ्य की स्थिति के बारे में जेल के अधिकारियों ने कोई रिपोर्ट दायर नहीं की है जिससे लगता हो कि उन्हें संक्रमण का खतरा है. इसके बाद अदालत ने यह आदेश पारित किया.
वकील ने कहा- स्थिति है गंभीर
तलवार के वकील ने अपने आवेदन में दावा किया था कि उन्हें मधुमेह और हाइपरटेंशन है और कोरोना वायरस को देखते हुए उनकी स्थिति गंभीर है. प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के मुताबिक तलवार गैर सरकारी संगठन एडवांटेज इंडिया के संस्थापक सदस्य थे जिसे 2012-13 से 2015-16 के बीच एमबीडीए इंग्लैंड और एयरबस फ्रांस से सीएसआर (कॉरपोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व) के तहत 90.72 करोड़ रुपये का विदेश चंदा हासिल हुआ. एमबीडीए इंग्लैंड यूरोप का प्रमुख मिसाइल निर्माण कंपनी है.

एजेंसी ने कहा था, ‘‘जांच से पता चलता है कि एनजीओ ने विभिन्न मदों में ‘‘फर्जी’’ खर्च दिखाए कि विदेशी चंदे का अलग-अलग प्रयोजन में इस्तेमाल किया गया.’’ 

ये भी पढ़ें:

DMRC का बड़ा फैसला, अब 14 अप्रैल तक नहीं चलेगी दिल्ली मेट्रो

दिल्ली हिंसा मामले में सात आरोपियों को मिली जमानत, पुलिस ने ये कहकर किया विरोध

 

News18 Hindi पर सबसे पहले Hindi News पढ़ने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें. देखिए दिल्ली-एनसीआर से जुड़ी लेटेस्ट खबरें.

First published: March 26, 2020, 9:23 PM IST

ePaper
आज का अंक28 Sep to 4 Oct

28 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
खातेगांव TI दिलीप पुरी हत्याकांड: पुलिस की जवाबी फायरिंग में एक आरोपी घायलMadhyaPradeshखातेगांव TI दिलीप पुरी हत्याकांड: पुलिस की जवाबी फायरिंग में एक आरोपी घायल 7 घंटे पहलेटीआई दिलीप पुरी हत्याकांड: गोस्वामी समाज ने संभागायुक्त कार्यालय पहुंचकर सौंपा ज्ञापनIndoreटीआई दिलीप पुरी हत्याकांड: गोस्वामी समाज ने संभागायुक्त कार्यालय पहुंचकर सौंपा ज्ञापन 9 घंटे पहलेनॉर्थ नॉरफ़ॉक में छिपा हुआ रेड कैबिन: ऑफ-ग्रिड आरामLifestyleनॉर्थ नॉरफ़ॉक में छिपा हुआ रेड कैबिन: ऑफ-ग्रिड आराम 11 घंटे पहलेApple ने Apple Watch Series 12 पर नया एआई फीचर रोल आउट कियाTechnologyApple ने Apple Watch Series 12 पर नया एआई फीचर रोल आउट किया 12 घंटे पहलेFlock कैमरे टेक्सास में वैंडलाइज्ड, संदेश ‘Release the Epstein Files’TechnologyFlock कैमरे टेक्सास में वैंडलाइज्ड, संदेश ‘Release the Epstein Files’ 12 घंटे पहलेChatGPT ने दावा किया 20% गूगल के सर्च वॉल्यूम काTechnologyChatGPT ने दावा किया 20% गूगल के सर्च वॉल्यूम का 12 घंटे पहलेउप मुख्यमंत्री ने रीवा परिसर पुल एवं मार्ग निर्माण कार्य की समीक्षाMadhyaPradeshउप मुख्यमंत्री ने रीवा परिसर पुल एवं मार्ग निर्माण कार्य की समीक्षा 12 घंटे पहलेछिंदवाड़ा के किसान: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मक्का बाजार विस्तार की घोषणाMadhyaPradeshछिंदवाड़ा के किसान: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मक्का बाजार विस्तार की घोषणा 12 घंटे पहले
मध्यप्रदेश पुलिस ने कल्याणकारी निर्णय लिए, भर्ती और नशामुक्ति में प्रगतिMadhyaPradeshमध्यप्रदेश पुलिस ने कल्याणकारी निर्णय लिए, भर्ती और नशामुक्ति में प्रगति 1 दिन पहलेएमपी ट्रांसको ने भोपाल में 853 नोटिस जारी, जोखिम भरे निर्माण पर रोकMadhyaPradeshएमपी ट्रांसको ने भोपाल में 853 नोटिस जारी, जोखिम भरे निर्माण पर रोक 1 दिन पहलेउज्जैन में भगवान श्रीकृष्ण पर केंद्रित रिसर्च लाइब्रेरी बनेगीMadhyaPradeshउज्जैन में भगवान श्रीकृष्ण पर केंद्रित रिसर्च लाइब्रेरी बनेगी 1 दिन पहलेमध्यप्रदेश में मल्टी क्रापिंग से एक एकड़ पर 10 लाख आयMadhyaPradeshमध्यप्रदेश में मल्टी क्रापिंग से एक एकड़ पर 10 लाख आय 1 दिन पहलेApple ने टचस्क्रीन MacBook Pro और 4 नए डिवाइस लॉन्च किएLifestyleApple ने टचस्क्रीन MacBook Pro और 4 नए डिवाइस लॉन्च किए 1 दिन पहलेशोरहेम: डारेंट घाटी में एक घंटे की दूरी पर कला और प्रकृति का नख़लिस्तानLifestyleशोरहेम: डारेंट घाटी में एक घंटे की दूरी पर कला और प्रकृति का नख़लिस्तान 1 दिन पहलेइंदौर के ‘बड़े भैया’ की अनसुनी कहानी: मजदूरी से राजनीति तक का सफर, जानिए जिंदगी के 6 ऐसे किस्से जो कम लोग जानते हैंIndoreइंदौर के ‘बड़े भैया’ की अनसुनी कहानी: मजदूरी से राजनीति तक का सफर, जानिए जिंदगी के 6 ऐसे किस्से जो कम लोग जानते हैं 1 दिन पहलेGyadin Ahirwar Murder Case: कालपी बार संघ अध्यक्ष ग्यादीन अहिरवार की हत्या, जालौन से कार में अगवा किया; कानपुर में मिला शवIndia NewsGyadin Ahirwar Murder Case: कालपी बार संघ अध्यक्ष ग्यादीन अहिरवार की हत्या, जालौन से कार में अगवा किया; कानपुर में मिला शव 1 दिन पहले
↑