जम्मू-कश्मीर में एनकाउंटर : बारामूला में 2 जवान शहीद, दो दिन में 3 आतंकवादी ढेर; इनमें भाजपा नेता बारी का हत्यारा लश्कर कमांडर उस्मान भी शामिल
बारामूला के करीरी इलाके में सोमवार से आतंकियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ जारी है।
- बारामूला में कल से एनकाउंटर जारी, अब तक तीन आतंकवादियों को सुरक्षाबलों ने ढेर किया
- सोमवार को बारामूला एनकाउंटर में 3 जवान शहीद हुए थे, एक लश्कर कमांडर मारा गया था
बारामूला के करीरी इलाके में एनकाउंटर के दौरान घायल हुए दो जवान शहीद हो गए। इस एनकाउंटर में सुरक्षाबलों ने एक आतंकवादी को ढेर कर दिया है। ऑपरेशन अभी जारी है। कल से चल रहे इस एनकाउंटर में सुरक्षाबलों ने अब तक 3 आतंकवादियों को मार गिराया है। इसमें भाजपा नेता वसीम बारी का हत्यारा लश्कर कमांडर उस्मान भी शामिल है।
मारे गए 3 आतंकियों में 2 लश्कर के टॉप कमांडर: पुलिस
जम्मू-कश्मीर पुलिस ने कहा- मारे गए 3 आतंकियों में 2 लश्कर के टॉप कमांडर-सज्जाद उर्फ हैदर और उस्मान हैं। हैदर बांदीपोरा हत्याओं का मुख्य साजिशकर्ता है। वह युवाओं को आतंकी संगठन में भर्ती करता था। साथ ही पुलिस, नागरिकों और राजनीतिक कार्यकर्ताओं पर हमलों में भी शामिल रहा है। कश्मीर आईजीपी विजय कुमार ने कहा कि विदेशी आतंकी उस्मान ने भाजपा नेता वसीम बारी, उसके पिता और भाई की हत्या की थी। इन दोनों आतंकियों की मुठभेड़ पुलिस और सुरक्षा बलों के लिए बड़ी उपलब्धि है।
कल भी तीन जवान शहीद हुए, साथ ही लश्कर कमांडर ढेर हुआ
बारामूला में आतंकियों ने सोमवार सुबह सीआरपीएफ और पुलिस की संयुक्त नाका पार्टी पर हमला कर दिया था। हमले में 3 जवान शहीद हो गए थे। इसके बाद सुरक्षाबलों ने 2 आतंकी मार गिराए थे। इनमें एक लश्कर-ए-तैयबा का टॉप कमांडर सज्जाद उर्फ हैदर शामिल था। इसके बाद सोमवार शाम को ही कुलगाम में आतंकियों ने सेंट्रल रिजर्व पुलिस फोर्स (सीआरपीएफ) कैंप को निशाना बनाया था। आतंकियों ने नेहमा में कैंप के बाहर सीआरपीएफ बंकर पर हमला किया। हमले में एक जवान घायल हुआ था।
डेढ़ महीने पहले सीआरपीएफ पार्टी पर हमला हुआ था
बारामूला जिले के सोपोर कस्बे में 1 जुलाई को भी सीआरपीएफ की पार्टी पर आतंकियों ने हमला किया था। हमले में एक जवान शहीद हो गया और 3 जख्मी हुए थे। आतंकियों की फायरिंग की चपेट में आए एक नागरिक की भी मौत हो गई थी। मारे गए व्यक्ति के साथ उनका 3 साल का पोता भी था। सिक्योरिटी फोर्सेज ने बच्चे को सुरक्षित निकाल लिया था।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 2 दिन पहले
MadhyaPradeshप्रदेश में मोरों के संरक्षण और पुनर्वास की नयी परियोजना शुरू होगी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 2 दिन पहले
MadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उज्जैन के विभिन्न गरबा आयोजनों में सहभागिता की 2 दिन पहले
India Newsट्रम्प ने रूस तेल पर 60 दिन की छूट, भारत पर क्या असर 2 दिन पहले
MadhyaPradeshउज्जैन में शिप्रा किनारे महामंडलेश्वर का आलीशान होटल जमींदोज, अभी दो दर्जन मंदिर रडार पर 2 दिन पहले
Bhopalसीएम डॉ. मोहन का निवेश पर जोर, कहा- हर दृष्टि से मध्यप्रदेश में इंवेस्टमेंट देगा लाभ 2 दिन पहले
India Newsगलती हो गई लिखकर पूरी की हत्या की विवेचना, 7 साल बाद सबूतों के अभाव में मुख्य आरोपी बरी; कोर्ट ने डीजीपी और कमिश्नर को भेजी रिपोर्ट 2 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 2 दिन पहले
MadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मुरैना जिला दिव्यांगजन पुनर्वास केंद्र का किया निरीक्षण 4 दिन पहले
MadhyaPradeshऔद्योगिक विकास को गति देने तथा निवेश को प्रोत्साहित करने के लिए प्रतिबद्ध है राज्य सरकार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 4 दिन पहले
MadhyaPradeshमध्यप्रदेश पुलिस की वाहन चोरों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई 4 दिन पहले
MadhyaPradeshनरेला में दशहरा उत्सव की तैयारियों का मंत्री श्री सारंग ने लिया जायजा 4 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 5 दिन पहले
Indoreइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!” 5 दिन पहले
Indoreबढ़ते इंदौर को पानी की चिंता से राहत देने की बड़ी तैयारी, 2055 तक के पानी की समस्या होगी दूर 5 दिन पहले
MadhyaPradeshमध्यप्रदेश पुलिस की अवैध गांजे की खेती पर बड़ी कार्रवाई 5 दिन पहले
MadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ग्लोबल स्किल पार्क के अंतर्राष्ट्रीय प्लेसमेंट प्राप्त प्रशिक्षणार्थियों को दी बधाई 6 दिन पहले
MadhyaPradeshमेधावी विद्यार्थियों की शिक्षा में बाधा ना बने आर्थिक अभाव : श्रीमती ए. श्रीजा 6 दिन पहले
Delhiसुप्रीम कोर्ट की राहुल गांधी और अखिलेश यादव को नोटिस, 12 अक्टूबर के मार्च पर मांगा जवाब 6 दिन पहले
Indoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 6 दिन पहले
MadhyaPradeshसैनिकों के पुनर्वास और कौशल विकास में क्रिस्प की भूमिका सराहनीय : सुकृति लिखी 6 दिन पहले
MadhyaPradeshराज्य सरकार सच्चा वादा-पक्का काम के भाव से जनकल्याण के सभी वादे कर रही पूरे 6 दिन पहले
Bhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 6 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 6 दिन पहले