खिलौने वाली पिस्टल से लोगों को धमका रहा था शातिर, जानें कैसे खुली पोल Indore News in Hindi
बाज़ार में नकली पिस्टल से ग्राहकों को धमका रहा बदमाश गिरफ्तार इंदौर (Indoor) के सर्राफा बाजार में आने वाले ग्राहकों को पिस्टलनुमा लाइटर दिखाकर धमकाने वाले आरोपी राम शर्मा को पुलिस (Police) ने किया गिरफ्तार.
बाज़ार में नकली पिस्टल से ग्राहकों को धमका रहा बदमाश गिरफ्तार
इंदौर (Indoor) के सर्राफा बाजार में आने वाले ग्राहकों को पिस्टलनुमा लाइटर दिखाकर धमकाने वाले आरोपी राम शर्मा को पुलिस (Police) ने किया गिरफ्तार. सीसीटीवी फुटेज से पहचान कर शिकायत के घंटे भर बाद पकड़ा गया आरोपी.
इंदौर की सर्राफा थाना पुलिस ने एक ऐसे बदमाश को गिरफ्तार किया है जो बाजार में आने वाले ग्राहकों को पिस्टल की नोक पर धमकाता था. वो अपनी बताई हुई दुकान से ही सामान खरीदने के लिए उन पर दबाव बनाता था. आरोपी का नाम राम शर्मा है, जो खुद को इलाके का ‘दादा’ बताता था.
नकली पिस्टल अड़ायी
इंदौर के सर्राफा थाने पर पहुंच कर एक शख्स ने शिकायत की थी कि वो परिवार के साथ बाजार आया था. वहां गाड़ी पार्क करते ही एक बदमाश उनकी तरफ लपका और पिस्टल अड़ा दी. उसने एक दुकान पर चलने के लिए कहा. मना करने पर आरोपी ने पिस्टल दिखाते हुए दबाव बनाया. उसने खुद को इलाके का ‘दादा’ बताते हुए कहा कि अगर वो जिस दुकान से कह रहा है, वहीं से सामान न खरीदा तो गोली मार देंगे.CCTV से पहचान
बदमाश की धमकी और उसके हाथ में हथियार देखकर ग्राहक किसी तरह जान बचाकर वहां से निकला और सीधे थाने पहुंच कर शिकायत की. इस पर थाना प्रभारी टीम लेकर सर्राफा बाजार पहुंचे, लेकिन तब तक बदमाश भाग चुका था. पुलिस ने फरियादी के बताए हुलिए के आधार पर आरोपी की पहचान की. इसके साथ ही आसपास इलाके में लगे CCTV खंगाले. उसमें आरोपी राम शर्मा आते-जाते दिख गया. इसके बाद पुलिस ने उसे धर दबोचा. पुलिस ने राम को जब पकड़ा, उस समय भी वह किसी दूसरे ग्राहक को धमकाने की फिराक में घूम रहा था.
पिस्टलनुमा लाइटर
पुलिस ने आरोपी से पूछताछ की तो पता चला कि राम एक नकली पिस्टल लेकर घूम रहा है. दरअसल वो पिस्टल भी नहीं थी, बल्कि पिस्टल की शेप का लाइटर लेकर वह आम लोगों को धमका रहा था. सर्राफा थाना प्रभारी अमृता सोलंकी के मुताबिक फरियादी के बताए हुलिए के आधार पर एक घंटे के भीतर आरोपी राम शर्मा को गिरफ्तार कर लिया गया. आरोपी ने ग्राहक को धमकाने के लिए जिस पिस्टल नुमा लाइटर का उपयोग किया था, उसे जब्त कर लिया गया है.
ये भी पढ़ें-
CM कमलनाथ ने सर्जिकल स्ट्राइक पर PM मोदी से मांगे सबूत
बड़े तालाब में नाव पलटी, DGP की पत्नी समेत कई अफसर थे सवार, बाल-बाल बची जान
Time News Hindi पर सबसे पहले Hindi News पढ़ने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें. देखिए इंदौर से जुड़ी लेटेस्ट खबरें.
First published: February 20, 2020, 6:50 PM IST

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अक्टूबर को करेंगे लव-कुश डबल डेकर फ्लाईओवर ब्रिज के लेवल-2 का लोकार्पण 1 दिन पहले
Indoreवृंदावन ग्राम योजना के अंतर्गत गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना होगी आयोजित 1 दिन पहले
Indoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 2 दिन पहले
Indoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 2 दिन पहले
Indoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 2 दिन पहले
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 6 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 6 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 8 दिन पहले
Indoreमध्य प्रदेश समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट, चुनाव आयोग का बड़ा आदेश 9 दिन पहले
Indoreभव्य शोभायात्रा के साथ निकली प्रदेश की ऐतिहासिक इन्दौर से देवास निःशुल्क पदयात्रा 9 दिन पहले
Indoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 10 दिन पहले
Indoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 10 दिन पहले
Bhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 10 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 10 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 12 दिन पहले
Indoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 12 दिन पहले
India News26/11 के बाद न्याय की ऐतिहासिक लड़ाई के सूत्रधार उज्ज्वल निकम इंदौर में साझा करेंगे अपनी संघर्षगाथा 16 दिन पहले
Indoreविदेश यात्रा से लौटते ही बिजासन पहुंचे महापौर 20 दिन पहले
Indoreविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आज 22 दिन पहले
Indoreगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम 22 दिन पहले
Indoreड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई 22 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 24 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 24 दिन पहले
Indoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 24 दिन पहले