कोरोना: सरकार ने कहा- शहर से गांव जा रहे 10 में से 3 लागों से संक्रमण का खतरा
शहर से गांव की ओर जाने वालों से कोरोना फैलने का खतरा COVID-19: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने केंद्र से 21 दिन के देशव्यापी बंद के लागू होने के बाद कामगारों के शहरों से बड़े पैमाने पर पैदल ही अपने मूल निवास स्थान की ओर जाने को रोकने के लिये उठाए गए कदमों पर स्थिति रिपोर्ट मांगी थी.
शहर से गांव की ओर जाने वालों से कोरोना फैलने का खतरा
COVID-19: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने केंद्र से 21 दिन के देशव्यापी बंद के लागू होने के बाद कामगारों के शहरों से बड़े पैमाने पर पैदल ही अपने मूल निवास स्थान की ओर जाने को रोकने के लिये उठाए गए कदमों पर स्थिति रिपोर्ट मांगी थी.
10 में से 3 कामगार हो सकते हैं वायरस के वाहक
सॉलीसीटर जनरल तुषार मेहता ने ऐसे पलायन (शहरों से गांव की ओर) की इजाजत नहीं दिये जा सकने का जिक्र करते हुए प्रधान न्यायाधीश एस ए बोब्डे और न्यायमूर्ति एल नागेश्वर राव की पीठ को बताया, ‘इस बात की संभावना है कि शहर से गांव की ओर जा रहे 10 में से तीन लोग वायरस के वाहक हों.’
उच्चतम न्यायालय ने केंद्र से एक दिन पहले ही 21 दिन के देशव्यापी बंद के लागू होने के बाद कामगारों के शहरों से बड़े पैमाने पर पैदल ही अपने मूल निवास स्थान की ओर जाने को रोकने के लिये उठाए गए कदमों पर स्थिति रिपोर्ट मांगी थी.‘कोरोना से अब तक ग्रामीण क्षेत्र प्रभावित नहीं’
केंद्र की तरफ से पेश हुए मेहता ने बताया कि कोरोना वायरस से ग्रामीण भारत अब तक प्रभावित नहीं हुआ है और राज्यों को अंतरराज्यीय आवाजाही को पूरी तरह रोकने के लिये परामर्श जारी किए गए हैं. उन्होंने कहा, ‘हम यह सुनिश्चित करने की कोशिश कर रहे हैं कि किसी तरह की आवाजाही न हो. यह उनके लिये और गांवों की आबादी के लिये जोखिम भरा होगा. ग्रामीण भारत अब तक कोरोना वायरस से प्रभावित नहीं है लेकिन इस बात की आशंका है कि शहर से गांव की ओर जा रहे 10 में से तीन लोग वायरस के वाहक हों.’
कोरोना से 35 की मौत, 1397 लोग संक्रमित
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की समेकित आंकड़ों के अनुसार देश में कोविड-19 से मरने वालों की संख्या बढ़कर 35 हो गई है और 1,397 लोग संक्रमित हैं. इसमें सोमवार रात से पंजाब में हुई दो लोगों की मौत, और महाराष्ट्र में एक व्यक्ति की मौत शामिल है. इसमें निजामुद्दीन में धार्मिक सभा में शामिल होने वाले छह लोगों की तेलंगाना में हुई मौत का आंकड़ा शामिल नहीं हैं.
कोरोना से जंग जारी, ये हैं देश के 9 हॉटस्पॉट्स
कोरोना वायरस के तेज प्रसार वाले ये 9 हॉटस्पॉट्स हैं-
– दिल्ली का दिलशाद गार्डन
– निज़ामुद्दीन
– केरल का कासरगोड
– केरल का ही पतनमथिट्टा
– पंजाब का एसबीएस नगर
– राजस्थान का भीलवाड़ा
– महाराष्ट्र का पुणे
– मुम्बई और
– लद्दाख
स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक जब कोई केस मिलता है तो उसकी स्ट्रेटजी के तहत जोन डिफाइन की जाती है. कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग (Contact Tracing) का काम होता है. अस्पताल या फिर होम क्वॉरन्टीन की जरूरत होती है. खासकर चेन को ब्रेक करने की कोशिश होती है जिससे आगे मसला न बढ़े.
News18 Hindi पर सबसे पहले Hindi News पढ़ने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें. देखिए देश से जुड़ी लेटेस्ट खबरें.
First published: April 1, 2020, 12:14 AM IST

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreअधिवक्ताओं और पत्रकारों के हितों का संरक्षण जरूरी – श्री हितोषी जय हार्डिया 6 घंटे पहले
LifestyleAmazon का Kindle Click: 2024 के Kindles के लिए नया ब्लूटूथ रिमोट 11 घंटे पहले
MadhyaPradeshशंकरा आई फाउंडेशन का स्वर्ण जयंती समारोह: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का संबोधन 11 घंटे पहले
MadhyaPradeshबालाघाट जिले के 100 नक्सल प्रभावित गांवों में विकास अभियान तेज 11 घंटे पहले
Bhopalश्रीमती गौर ने वार्ड 72 में 41 लाख रुपये के विकास कार्यों का भूमिपूजन 11 घंटे पहले
MadhyaPradeshउप मुख्यमंत्री शुक्ल ने बांड डॉक्टर्स से ग्रामीण स्वास्थ्य पर संवाद 11 घंटे पहले
MadhyaPradeshउप मुख्यमंत्री शुक्ल ने मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य में सुधार के निर्देश दिए 11 घंटे पहले
MadhyaPradeshमुख्य सचिव ने आर्मी डे परेड तैयारियों की समीक्षा 11 घंटे पहले
Sportsस्ट्रकर पेनल्टी पर बहस तेज़, चेल्सी के बारको के मिस से लिवरपूल जीत 13 घंटे पहले
Health & FitnessNHS Western Isles ने वजन घटाने वाली दवाओं का प्रिस्क्रिप्शन तीन गुना बढ़ाया 14 घंटे पहले
Technologyसैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स ने तीसरे तिमाही में रिकॉर्ड प्रॉफिट और डिविडेंड घोषित किया 16 घंटे पहले
TechnologyDepartment of Homeland Security के 41,000 कर्मचारियों के डेटा का लीक 16 घंटे पहले
LifestyleFitbit Edge के लिए 10 उपयोगी हैक्स सभी यूज़र्स के लिए 18 घंटे पहले
Lifestyleफूल डेसर्ट: बचे हुए कस्टर्ड से फलों का स्वादिष्ट ट्रीट 18 घंटे पहले
BusinessApple ‘मैग्निफ़िसेंट सेवन’ में अग्रणी, सहसंबंध टूटे स्टॉक्स 19 घंटे पहले
Businessमेनचेस्टर रेस्तरां ने टैरीफ बदलाव पर ‘सिर्फ मामूली असर’ कहा 20 घंटे पहले
MadhyaPradeshमध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 2047 तक विकसित भारत पर चर्चा की 1 दिन पहले
MadhyaPradeshमध्यप्रदेश सरकार ने 7 राष्ट्रीय संस्थानों के साथ एमओयू किया 1 दिन पहले
MadhyaPradeshइंदिरा गांधी इंजीनियरिंग महाविद्यालय की शासी निकाय की 24वीं बैठक में बजट तय 1 दिन पहले
MadhyaPradeshकिसान कल्याण स्वाभिमान पर्व: 165 विजेताओं का लॉटरी से चयन 1 दिन पहले
LifestyleJess Cartner-Morley: ब्रिटिश विरासत लुक के लिए Rivals को देखें 1 दिन पहले
BusinessUBS का तीसरे तिमाही का लाभ 27% बढ़कर $3.59 बिलियन 1 दिन पहले
Businessयूके सरकार का मार्गदर्शन 14 मिलियन गरीब परिवारों के लिए टोन डेड 1 दिन पहले
Sportsअलोनसो की रणनीति में बदलाव: जॉन पेड्रो की चोट 1 दिन पहले