देश की बात, आपके शहर से
TimeNewsIndia News
देश 15 बार पढ़ी गई

कोरोना वायरस: SC ने की मोदी सरकार की तारीफ, कहा आलोचक भी हुए उनके मुरीद

सुप्रीम कोर्ट Coronovirus: एक याचिकाकर्ता ने इस हालात से निपटने और संदिग्ध व्यक्तियों को अलग रखने के लिये बने केन्द्रों की संख्या बढ़ाने का निर्देश देने का अनुरोध किया था. नई दिल्ली.

Abhishek Raghuvanshi23 मार्च 2020 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं
कोरोना वायरस: सुप्रीम कोर्ट ने की मोदी सरकार की तारीफ, कहा आलोचक भी उनके काम के हुए मुरीद

सुप्रीम कोर्ट

Coronovirus: एक याचिकाकर्ता ने इस हालात से निपटने और संदिग्ध व्यक्तियों को अलग रखने के लिये बने केन्द्रों की संख्या बढ़ाने का निर्देश देने का अनुरोध किया था.

नई दिल्ली. सुप्रीम कोर्ट ने कोरोना वायरस (Coronavirus) महामारी से निपटने के लिये केन्द्र द्वारा उठाये गये कदमों की तारीफ की है.  कोर्ट ने कहा कि कहा कि उसके आलोचक भी इन प्रयासों की सराहना कर रहे हैं.

प्रधान न्यायाधीश एस ए बोबड़े, न्यायमूर्ति एल नागेश्वर राव और न्यायमूर्ति सूर्यकांत की पीठ ने कहा, ‘हम संतुष्ट हैं कि सरकार मौजूदा स्थिति से निपटने के लिये बहुत सक्रिय हो गयी है और उसके आलोचक भी कह रहे हैं कि वे (सरकार) अच्छा काम कर रहे हैं.’

पीठ ने कोरोना वायरस महामारी से निपटने के लिये कोविड-19 के संदिग्ध मामलों की जांच करने वाली प्रयोगशालाओं की संख्या बढ़ाने के साथ ही ज्यादा एहतियाती उपायों का निर्देश संबंधित प्राधिकारियों को देने के लिये दायर याचिकओं पर सुनवाई के दौरान ये टिप्पणियां कीं. शीर्ष अदालत ने याचिकाकर्ताओं से कहा कि वे इस संबंध में सरकार के पास अपना प्रतिवेदन दें.

याचिकाकर्ताओं में से एक याचिकाकर्ता ने इस स्थिति से निपटने तथा संदिग्ध व्यक्तियों को अलग रखने के लिये बने केन्द्रों की संख्या बढ़ाने का निर्देश देने का अनुरोध किया था.बता दें कि पीएम मोदी कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए लगातार काम कर रहे हैं. पहले उन्होंने विदेशों मे फंसे भारत के हज़ारों लोगों को सुरक्षित एयरलिफ्ट कराया. अब सरकार अलग-अलग शहरों को लॉकडाउन कर रही है. ट्रेन और बसों की आवाजाही भी रोक दी गई हैं. इसके अलावा टेस्ट का दायरा भी बढ़ाया जा रहा है.

ये भी पढ़ें:

कोरोना वायरस से ठीक होने के बाद 68 साल के बुजुर्ग की मुंबई में मौत

अब भी नहीं समझ पा रहे ‘कोरोना’ का खतरा तो देखिए ये फिल्‍में, रूह कांप जाएगी

News18 Hindi पर सबसे पहले Hindi News पढ़ने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें. देखिए देश से जुड़ी लेटेस्ट खबरें.

First published: March 23, 2020, 3:27 PM IST

ePaper
आज का अंक28 Sep to 4 Oct

28 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
Apple Contacts ऐप के 10 उपयोगी हैक और ट्रिक्सLifestyleApple Contacts ऐप के 10 उपयोगी हैक और ट्रिक्स 1 दिन पहलेइंदौर में तंबाकू मुक्त युवा अभियान 4.0 का शुभारंभIndoreइंदौर में तंबाकू मुक्त युवा अभियान 4.0 का शुभारंभ 1 दिन पहलेसंजय राऊत की किताब में विजय माल्या का बचाव, बोले- वह धोखेबाज नहीं थे; मोदी सरकार पर लगाए आरोपIndia Newsसंजय राऊत की किताब में विजय माल्या का बचाव, बोले- वह धोखेबाज नहीं थे; मोदी सरकार पर लगाए आरोप 1 दिन पहलेGuardian Lifestyle का “What links Suzi Quatro, Cream और Blink-182? The Saturday quiz”LifestyleGuardian Lifestyle का “What links Suzi Quatro, Cream और Blink-182? The Saturday quiz” 1 दिन पहलेMVA की जीत से बढ़ा कार्यकर्ताओं का मनोबल, रोहिणी खडसे का महायुति पर हमला, बैलेट पेपर से डरती है सरकारIndia NewsMVA की जीत से बढ़ा कार्यकर्ताओं का मनोबल, रोहिणी खडसे का महायुति पर हमला, बैलेट पेपर से डरती है सरकार 1 दिन पहले2 लाख पेड़ों का हिसाब दें उद्धव ठाकरे! वैतरणा बांध परियोजना में कटे पेड़ों की भरपाई पर उठे सवालIndia News2 लाख पेड़ों का हिसाब दें उद्धव ठाकरे! वैतरणा बांध परियोजना में कटे पेड़ों की भरपाई पर उठे सवाल 1 दिन पहलेडिंडोरी में बलराम कृषि महोत्सव: 49वां कार्यक्रम और किसान कल्याण वर्षMadhyaPradeshडिंडोरी में बलराम कृषि महोत्सव: 49वां कार्यक्रम और किसान कल्याण वर्ष 1 दिन पहलेगोटेगांव में श्रीमद्भागवत कथा यज्ञ पर मुख्यमंत्री की घोषणाMadhyaPradeshगोटेगांव में श्रीमद्भागवत कथा यज्ञ पर मुख्यमंत्री की घोषणा 1 दिन पहले
↑