कोरोना वायरस पर दिल्ली से आई अच्छी खबर, शख्स ने दी संक्रमण को मात
कोरोना का मरीज हुआ ठीक. दिल्ली के मयूर विहार के रहने वाले रोहित दत्ता. यह नाम है राष्ट्रीय राजधानी के पहले कोरोना वायरस पीड़ित शख्स का, जो अब इस बीमारी के चंगुल से निकल चुके हैं. नई दिल्ली.
कोरोना का मरीज हुआ ठीक.
दिल्ली के मयूर विहार के रहने वाले रोहित दत्ता. यह नाम है राष्ट्रीय राजधानी के पहले कोरोना वायरस पीड़ित शख्स का, जो अब इस बीमारी के चंगुल से निकल चुके हैं.
रोहित दत्ता, पूरे 14 दिनों तक दिल्ली के सफदरजंग हॉस्पिटल में बने आईसोलेशन वार्ड में रहे थे. वहां से निकलने के बाद उन्होंने इस बीमारी से जंग लड़ने की पूरी कहानी सुनाई. अंग्रेजी अखबार हिंदुस्तान टाइम्स के साथ बातचीत में रोहित दत्ता ने बीमारी की जद में जाने, उससे जंग लड़ने और फिर उबरने की पूरी कहानी बयां की.
फरवरी में गए थे इटली
टेक्निकल टेक्सटाइल बनाने वाली कंपनी के मालिक रोहित दत्ता पिछले महीने यानी फरवरी में इटली की यात्रा पर गए थे. उन्होंने बताया कि लेदर-एग्जीबिशन में शामिल होने के लिए वे जब इटली पहुंचे थे, उस समय कोरोना वायरस के बारे में न कोई खबर सुनी थी और न ही इस बारे में दुनिया को ही कुछ पता चला था. रोहित ने बताया कि इटली के बाद उन्होंने अपने दो रिश्तेदारों के साथ यूरोप के कुछ और देशों की यात्राएं भी की. भारत आने के बाद इन्हीं लोगों के संपर्क में आने से बाद आगरा में 4 अन्य लोगों में कोरोना का संक्रमण हुआ था.25 फरवरी को हुआ बुखार
रोहित दत्ता ने बताया कि यूरोप से लौटने के बाद 25 फरवरी को उन्हें पहली बार बुखार हुआ. दत्ता ने बताया कि वे स्वस्थ थे. यूरोप में रहने के दौरान उन तीनों लोगों ने पैदल यात्रा, 25 हजार से ज्यादा कदम चले थे. किसी भी लिहाज से वे खुद को बीमार नहीं मानते थे. इसलिए बुखार आना उन्हें सामान्य लगा, इसलिए पैरासिटामॉल की गोली लेकर वे सो गए. दूसरे दिन सुबह नजदीकी क्लीनिक गए, जहां डॉक्टर ने उन्हें 3 दिन की दवा दी.
बर्थडे पार्टी और टेस्ट निकला पॉजिटिवदत्ता ने बताया कि बुखार आने और डॉक्टर से चेकअप के बाद उन्हें कुछ भी असामान्य नहीं लगा था. इसलिए उन्होंने दिल्ली के मशहूर होटल में अपने बच्चे की बर्थडे पार्टी आयोजित की. इसमें उनके बच्चे के कुछ दोस्त और अभिभावक भी शामिल हुए. दत्ता ने हिंदुस्तान टाइम्स को बताया कि इस बीच कोरोना वायरस की खबरें फैलने लगी थीं. खासकर विदेश से लौटे लोगों में इसके संक्रमण की खबरें सरेआम हो रही थीं. लिहाजा, दत्ता और उनके परिवार को अब जाकर इसका आभास हुआ. उनकी पत्नी और कुछ दोस्तों ने जांच कराने की सलाह दी, जिसके बाद वे राममनोहर लोहिया अस्पताल पहुंचे. जांच के दौरान रोहित दत्ता को कोरोना से संक्रमित होने का पता चला और डॉक्टरों ने उन्हें तत्काल सफदरजंग हॉस्पिटल जाने की सलाह दी.
हॉस्पिटल में बेहतर इंतजाम
दिल्ली के पहले कोरोना वायरस संक्रमित शख्स रोहित दत्ता ने बताया कि सफदरजंग अस्पताल में उनका इलाज बेहतरीन ढंग से हुआ. उन्होंने बताया कि बीमारी को काबू में करने के लिए अस्पताल के डॉक्टर और अन्य कर्मी जितनी तेजी के साथ काम कर सकते थे, वे कर रहे थे. उन्होंने बताया कि बच्चे की बर्थडे पार्टी में उसके दोस्तों और दत्ता के परिजनों के शामिल होने की जानकारी के बाद अधिकारियों ने दूसरे दिन न सिर्फ उस स्कूल के अन्य बच्चों की जांच की, जहां उनका बेटा पढ़ता है, बल्कि परिजनों और दत्ता के दोस्तों का भी चेकअप किया गया.
दत्ता के अनुभव से मिलेगी सीख
रोहित दत्ता ने बताया कि सफदरजंग हॉस्पिटल का कोरोना आईसोलेशन वार्ड किसी फाइव स्टार होटल से कम नहीं है. यहां के डॉक्टर और अन्य स्टाफ मरीजों का बेहद अच्छे से ख्याल रखते हैं. दत्ता ने अपना अनुभव साझा करते हुए बताया कि मुझे पहली नजर में उस वार्ड को देखकर यकीन ही नहीं हुआ कि यह अस्पताल है. वह किसी लग्जरी होटल सरीखा था. उन्होंने बताया कि अस्पताल में भर्ती रहने के दौरान उन्हें किसी भी दिन ये महसूस नहीं हुआ कि वे अलग-थलग पड़ गए हैं.
वे हर दिन वीडियो कॉल के जरिए अपने परिवारवालों से बात कर पाते थे. यहां तक कि अस्पताल में नेटफ्लिक्स एक्सेस करने तक की सुविधा थी. अस्पताल के स्टाफ मरीजों की देखभाल के साथ-साथ वहां की साफ-सफाई का बेहतर ख्याल रखते हैं. उन्होंने बताया कि उन्हें अपना अनुभव साझा करते हुए इस बात की खुशी हो रही है कि उनके अनुभव से कोरोना वायरस से संक्रमित होने वाले दूसरे मरीजों को लाभ होगा.
यह भी पढ़ें: पूर्व CJI रंजन गोगोई को राष्ट्रपति ने राज्यसभा के लिए किया नामित
News18 Hindi पर सबसे पहले Hindi News पढ़ने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें. देखिए देश से जुड़ी लेटेस्ट खबरें.
First published: March 17, 2020, 12:44 AM IST

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreअनंत इंदौर और भविष्य के इंदौर की दिशा में बड़ा कदम 1 मिनट पहले
Indoreअर्बन ग्रोथ कॉन्क्लेव 2026: शहरी विकास को रफ्तार देने की तैयारी 2 घंटे पहले
LifestyleNothing के CMF Headphone Pros $55 में, बजट ओवर-ईयर हेडफ़ोन 4 घंटे पहले
MadhyaPradeshमध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड ने बालाघाट की टीम को क्विज-2026 विजेता घोषित किया 4 घंटे पहले
MadhyaPradeshमध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 2047 तक विकसित भारत पर चर्चा की 4 घंटे पहले
MadhyaPradeshमध्यप्रदेश सरकार ने 7 राष्ट्रीय संस्थानों के साथ एमओयू किया 4 घंटे पहले
MadhyaPradeshइंदिरा गांधी इंजीनियरिंग महाविद्यालय की शासी निकाय की 24वीं बैठक में बजट तय 4 घंटे पहले
MadhyaPradeshकिसान कल्याण स्वाभिमान पर्व: 165 विजेताओं का लॉटरी से चयन 4 घंटे पहले
TechnologySK Hynix के शेयर 8% से ऊपर, $25 बिलियन निवेश वापसी 9 घंटे पहले
TechnologyAmazon Prime Air का विस्तार: 500 शहरों में ड्रोन डिलीवरी और शोर की शिकायतें 9 घंटे पहले
LifestyleSony Bravia 6 OLED TV पर 40% तक की छूट, 55‑इंच सिर्फ $998 11 घंटे पहले
Lifestyleजिंजर मापने का तरीका: उंगली और सेंटीमीटर क्यों? 11 घंटे पहले
Businessकासिडी हचिन्सन पर DOJ का आरोप, ग्रैंड जूरी ने अस्वीकार किया 13 घंटे पहले
Businessवेल्स की पार्टियाँ बजट में बदलाव की मांग, M4 राहत सड़क पर जोर 13 घंटे पहले
Sportsमैनचेस्टर यूनाइटेड: मैट बुबी और एलेक्स फर्ग्यूसन के बाद माइक कैरिक 13 घंटे पहले
Sportsबार्सिलोना पर 602 यूरो का जुर्माना, अल्वारेज़ के संपर्क पर एटलेटिको की शिकायत 14 घंटे पहले
LifestyleCS Lewis के Belfast प्रेरणास्रोत से नेटफ्लिक्स की Chronicles of Narnia 1 दिन पहले
BusinessHSBC ने $1 बिलियन शेयर बायबैक की घोषणा की 1 दिन पहले
Businessडोनाल्ड ट्रम्प का सबसे बड़ा आर्थिक चुनौती: कीमतें बढ़ती हुई 1 दिन पहले
Sportsमौरीनो का प्लान पूरा हुआ, रियल मैड्रिड ने क्लासिको में जीत दर्ज की 1 दिन पहले
SportsBBC Sport ने Wales डेब्यूंट्स पर अध्ययन किया, 1125 से 1224 तक 1 दिन पहले
Health & Fitnessट्रस्ट ने डेज़ी हिल में ऑब्स्टेट्रिशियन भर्ती जारी रखी, 23 नवंबर से क्रैगावन में 1 दिन पहले
TechnologyMicrosoft ने 60,000 कर्मचारियों को स्वैच्छिक बायआउट की पेशकश की 1 दिन पहले
TechnologyApple iPhone Duo स्क्रीन समस्या पर बदलेगा डिवाइस 1 दिन पहले