कोरोना के खिलाफ लड़ाई में इंदौर आईजी ने की अनुशासन और सकारात्मकता बनाये रखने की अपील
दिनांक-28/03/2020 वर्तमान में कोरोना वायरस के चलते जो संकटपूर्ण स्थिति निर्मित हुई है उस से निबटने के लिए आईजी ने जनसामान्य से अपील की है कि कोरोना के खिलाफ लड़ाई में अनुशासन और सकारात्मकता हमारा सबसे बड़ा हथियार है जिसका हमे पालन करना होगा।
दिनांक-28/03/2020
वर्तमान में कोरोना वायरस के चलते जो संकटपूर्ण स्थिति निर्मित हुई है उस से निबटने के लिए आईजी ने जनसामान्य से अपील की है कि कोरोना के खिलाफ लड़ाई में अनुशासन और सकारात्मकता हमारा सबसे बड़ा हथियार है जिसका हमे पालन करना होगा।
उन्होंने कहा कि सरकार ने जो प्रतिबंधात्मक आदेश जारी किये हैं,उनका अक्षरश: पालन किया जाये,यह हम सबकी जिम्मेदारी है।
यह लड़ाई सिर्फ पुलिस और प्रशासन की ना होकर हम सबकी लड़ाई है इसलिए जो भी छोटी-छोटी बातें हैं जैसे भीड़ भाड़ में ना जाना,सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखना, सामान खरीदते समय अपनी बारी का इंतजार करना आदि का सबको पालन करना होगा।
पुलिस और प्रशासन अपने काम में मुस्तैदी से तैनात हैं उन्हें भी अपना विशेष ध्यान रखना होगा क्योंकि यह हमारी “लास्ट लाइन ऑफ डिफेंस” है यदि इनको कुछ होता है तो और भी गंभीर स्थिति निर्मित हो जाएगी।
आईजी ने आगे कहा कि लोगों को जो “कर्फ्यू पास” दिए गए हैं वह उन्हें अपनी गाड़ी पर लगाएं अथवा ऐसी जगह रखें जहां से वह सहज दृश्य हो जिससे पुलिस का समय भी बचेगा और आपका भी, दुकानों से सामान लेते समय लोगों को अनुशासन दिखाना होगा वह अपनी बारी का इंतजार करें और जो सामान उन्हें खरीदना है उसकी एक लिस्ट लेकर जाएं जिससे खरीददारी में लगने वाले अनावश्यक समय को बचाया जा सके।
संकट के समय बहुत से ऐसे लोग हैं जिन्होंने अपने सामाजिक दायित्वों का निर्वहन करते हुए दूसरों की मदद की है ऐसे लोगों की सराहना करनी चाहिए। कोरोना के खिलाफ यह लड़ाई हमारे अनुशासन की परीक्षा है जिसका परिचय देते हुए हम इस लड़ाई में विजय प्राप्त करेंगे।
वर्तमान हालातों को हम किस तरह लेते हैं यह भी बेहद महत्वपूर्ण है।आज जबकि हर जगह नकारात्मकता का माहौल बना हुआ है ऐसे में सकारात्मक रवैया इस लड़ाई में हमें मजबूती प्रदान करेगा हमें सोचना चाहिए कि आज से 10 दिन पहले जब हम अपने अपने कामों में लगे हुए थे और हमें अपने और अपने परिवार के लिए जरा भी फुर्सत नहीं थी परंतु अब जबकि हम अपने घरों में बैठे हुए हैं तो यह हमारे लिए एक अवसर है कि हम अपनी जिंदगी में झांक कर देखें और आत्ममंथन करें, अपने परिवार के साथ वक्त व्यतीत करें और एक दूसरे को जाने ।


28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 3 दिन पहले
MadhyaPradeshप्रदेश में मोरों के संरक्षण और पुनर्वास की नयी परियोजना शुरू होगी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 3 दिन पहले
MadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उज्जैन के विभिन्न गरबा आयोजनों में सहभागिता की 3 दिन पहले
India Newsट्रम्प ने रूस तेल पर 60 दिन की छूट, भारत पर क्या असर 3 दिन पहले
MadhyaPradeshउज्जैन में शिप्रा किनारे महामंडलेश्वर का आलीशान होटल जमींदोज, अभी दो दर्जन मंदिर रडार पर 3 दिन पहले
Bhopalसीएम डॉ. मोहन का निवेश पर जोर, कहा- हर दृष्टि से मध्यप्रदेश में इंवेस्टमेंट देगा लाभ 3 दिन पहले
India Newsगलती हो गई लिखकर पूरी की हत्या की विवेचना, 7 साल बाद सबूतों के अभाव में मुख्य आरोपी बरी; कोर्ट ने डीजीपी और कमिश्नर को भेजी रिपोर्ट 3 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 3 दिन पहले
MadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मुरैना जिला दिव्यांगजन पुनर्वास केंद्र का किया निरीक्षण 5 दिन पहले
MadhyaPradeshऔद्योगिक विकास को गति देने तथा निवेश को प्रोत्साहित करने के लिए प्रतिबद्ध है राज्य सरकार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 5 दिन पहले
MadhyaPradeshमध्यप्रदेश पुलिस की वाहन चोरों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई 5 दिन पहले
MadhyaPradeshनरेला में दशहरा उत्सव की तैयारियों का मंत्री श्री सारंग ने लिया जायजा 5 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 6 दिन पहले
Indoreइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!” 6 दिन पहले
Indoreबढ़ते इंदौर को पानी की चिंता से राहत देने की बड़ी तैयारी, 2055 तक के पानी की समस्या होगी दूर 6 दिन पहले
MadhyaPradeshमध्यप्रदेश पुलिस की अवैध गांजे की खेती पर बड़ी कार्रवाई 6 दिन पहले
MadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ग्लोबल स्किल पार्क के अंतर्राष्ट्रीय प्लेसमेंट प्राप्त प्रशिक्षणार्थियों को दी बधाई 7 दिन पहले
MadhyaPradeshमेधावी विद्यार्थियों की शिक्षा में बाधा ना बने आर्थिक अभाव : श्रीमती ए. श्रीजा 7 दिन पहले
Delhiसुप्रीम कोर्ट की राहुल गांधी और अखिलेश यादव को नोटिस, 12 अक्टूबर के मार्च पर मांगा जवाब 7 दिन पहले
Indoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 7 दिन पहले
MadhyaPradeshसैनिकों के पुनर्वास और कौशल विकास में क्रिस्प की भूमिका सराहनीय : सुकृति लिखी 7 दिन पहले
MadhyaPradeshराज्य सरकार सच्चा वादा-पक्का काम के भाव से जनकल्याण के सभी वादे कर रही पूरे 7 दिन पहले
Bhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 7 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 7 दिन पहले