कोरोना का मरीज समझ डॉक्टर ने मासूम को छूने से किया इंकार, तड़प-तड़पकर हुई मौत
कोरोना वायरस भले ही इस परिवार तक न पहुंचा हो लेकिन उसके खौफ ने इस मासूम की जान जरूर ले ली थी. कोरोना (Corona) की आशंका के चलते डॉक्टर (Doctor) ने बच्चे को छूने से इंकार कर दिया.
कोरोना वायरस भले ही इस परिवार तक न पहुंचा हो लेकिन उसके खौफ ने इस मासूम की जान जरूर ले ली थी.
कोरोना (Corona) की आशंका के चलते डॉक्टर (Doctor) ने बच्चे को छूने से इंकार कर दिया. डॉक्टर ने औपचारिकतावश कुछ दवाएं दी और कहा – दवा पिलाओ, ठीक हो जाएगा. जब निशांत (Nishant) ने डॉक्टर से ठीक से देखने की गुजारिश की तो उसे धमकार वहां से चलता किया गया.
सबसे पहले उन्होंने घर के सबसे करीब मौजूद प्राइवेट हॉस्पिटल का रुख किया. लेकिन, वहां उन्हें ताला लटकता हुआ मिला. हॉस्पिटल के करीब मौजूद एक शख्स ने उन्हें रिंग रोड स्थित दूसरे प्राइवेट हॉस्पिटल में जाने की सलाह दी. जिसके बाद, निशांत अपने मासूम बेटे को लेकर उस हॉस्पिटल की तरफ भागे. दुर्भाग्यवश, वह हॉस्पिटल भी उन्हें बंद मिला. आखिर में निशांत लखनऊ के निशातगंज इलाके में स्थित एक प्राइवेट हॉस्पिटल में अपने बेटे को लेकर पहुंचे. यहां हॉस्पिटल भी खुला था और डॉक्टर भी मौजूद थे, लेकिन निशांत के दुर्भाग्य ने उनका साथ नहीं छोड़ा था. बच्चे की हालत देख डॉक्टर को आशंका हुई कि कहीं वह कोरोना वायरस से संक्रमित तो नहीं है.
बस, इसी आशंका के चलते डॉक्टर ने बच्चे को छूने से इंकार कर दिया. डॉक्टर ने औपचारिकता वश कुछ दवाएं दीं और कहा- दवा पिलाओ, ठीक हो जाएगा. जब निशांत ने डॉक्टर से ठीक से देखने की गुजारिश की, तो उसे धमकार वहां से चलता किया गया. मजबूर निशांत बच्चे को लेकर घर वापस आ गया. बच्चे को दवा पिलाई. दवा पीते ही बच्चे की बेचैनी और बढ़ गई और वह शांत होने की बजाय बिलख-बिलख कर रोने लगा. बच्चे की यह हालत देख निशांत व उनकी पत्नी बुरी तरह घबरा गए. वह एक बार फिर बच्चे को लेकर अस्पताल पहुंचे. इस बार डॉक्टर की थोड़ी संवेदना जागी और उसने बच्चे का ठीक से परीक्षण किया. परीक्षण में लगा कि बच्चे की श्वास नली में दूध फंसा हुआ है.
डॉक्टर ने गले में नली डालकर श्वास नली नली से दूध तो निकाल लिया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी. अपनी किलकारियों से घर के हर शख्स के चेहरे पर मुस्कान बिखेरने वाला मासूम अब सभी को छोड़ कर इस दुनिया से जा चुका था. कोरोना वायरस भले ही इस परिवार तक न पहुंचा हो लेकिन उसके खौफ ने इस मासूम की जान जरूर ले ली थी.यह भी पढ़ें:
इस देश के राष्ट्रपति ने दी चेतावनी- जो लॉकडाउन तोड़े उसे गोली मार दो
वसीम रिजवी बोले- निजामुद्दीन मरकज के मौलाना साद पर दर्ज हो हत्या का केस
News18 Hindi पर सबसे पहले Hindi News पढ़ने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें. देखिए लखनऊ से जुड़ी लेटेस्ट खबरें.
First published: April 2, 2020, 3:04 PM IST

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
TechnologyAmazon Prime Air का विस्तार: 500 शहरों में ड्रोन डिलीवरी और शोर की शिकायतें 16 मिनट पहले
LifestyleSony Bravia 6 OLED TV पर 40% तक की छूट, 55‑इंच सिर्फ $998 1 घंटा पहले
Lifestyleजिंजर मापने का तरीका: उंगली और सेंटीमीटर क्यों? 2 घंटे पहले
Businessकासिडी हचिन्सन पर DOJ का आरोप, ग्रैंड जूरी ने अस्वीकार किया 3 घंटे पहले
Businessवेल्स की पार्टियाँ बजट में बदलाव की मांग, M4 राहत सड़क पर जोर 3 घंटे पहले
Sportsमैनचेस्टर यूनाइटेड: मैट बुबी और एलेक्स फर्ग्यूसन के बाद माइक कैरिक 4 घंटे पहले
Sportsबार्सिलोना पर 602 यूरो का जुर्माना, अल्वारेज़ के संपर्क पर एटलेटिको की शिकायत 4 घंटे पहले
Health & FitnessWoman’s Hour में चर्चा: मेलानिया ट्रम्प, ऐतिहासिक उपन्यास, एमी वाइनहाउस, आयरन डेफिशिएंसी 5 घंटे पहले
MadhyaPradeshमध्यप्रदेश में मां बगलामुखी देवी लोक परियोजना का प्रथम चरण भूमि-पूजन 18 घंटे पहले
LifestyleNothing का CMF Watch 3 Pro अब $59 में Amazon पर 18 घंटे पहले
Delhiराहुल गांधी के खिलाफ FIR की मांग वाली गर्भवती पत्रकार की याचिका पर नोटिस जारी 18 घंटे पहले
India Newsराजस्थान हाईकोर्ट ने नवजात की मां के तबादले पर लगाई रोक, सरकार से नीति बनाने को कहा 18 घंटे पहले
India Newsअडानी-अंबानी समेत 21 मीडिया संस्थानों ने मोदी सरकार के निजता कानून को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी 19 घंटे पहले
LifestyleCS Lewis के Belfast प्रेरणास्रोत से नेटफ्लिक्स की Chronicles of Narnia 19 घंटे पहले
BusinessHSBC ने $1 बिलियन शेयर बायबैक की घोषणा की 20 घंटे पहले
Businessडोनाल्ड ट्रम्प का सबसे बड़ा आर्थिक चुनौती: कीमतें बढ़ती हुई 20 घंटे पहले
TechnologyApple ने iPhone Duo के अंदरूनी स्क्रीन टूटने पर प्रतिक्रिया दी 1 दिन पहले
TechnologyAnthropic का ब्लॉकबस्टर शेयर लिस्टिंग: 5 चौंकाने वाली बातें 1 दिन पहले
MadhyaPradeshसारोजिनी नायडू महाविद्यालय में भारतीय ज्ञान परंपरा पर पुस्तक लेखन कार्यशाला 1 दिन पहले
MadhyaPradeshशहडोल की दुर्गा सिंह ने लकड़ी शिल्प से कमाई 6-8 हजार रुपये 1 दिन पहले
MadhyaPradeshएमपी ट्रांसको ने रमौआ डैम के पास 220 केवी लाइन शिफ्टिंग पूरी 1 दिन पहले
MadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जामली के गायत्री धाम में योगाभ्यास किया 1 दिन पहलेTimeNewsIndoreIndoreइंदौर प्रेस क्लब में शरद पूर्णिमा पर भव्य गरबा-डांडिया का आयोजन 1 दिन पहले
MadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सप्त गौ परिक्रमा मंदिर में गौ पूजन किया 1 दिन पहले