एक महीने के अंदर टेस्ट किट बेचेंगी प्राइवेट कंपनियां, 500 रुपये होगी कीमत
नई दिल्ली. ड्रग कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया (DGCI) ने कुल 18 कंपनियों को COVID-19 डायग्नोस्टिक टेस्ट करने की मंजूरी दे दी है. इसमें भारत और विदेशों की कंपनियां भी शामिल हैं.
500-700 रुपये में उपलब्ध हो सकेंगे टेस्ट किट
त्रिविट्रॉन हेल्थेकयर के चेयरमैन व प्रबंध निदेशक जीएसके वेलु ने News18 से कहा कि DGCI और नेशनल इंस्टीट्यूट आफ वीरोलॉजी, पुणे से मंजूरी मिलने के बाद उनकी कंपनी कॉमर्शियल तौर पर कोरोना वायरस के लिए टेस्ट किट बेच सकेंगी. अगले 3 सप्ताह में ये किट बाजार में उपलब्ध हो जाएंगे, जिनकी कीमत 500-700 रुपये होगी.
यह भी पढ़ें: कोरोना से भारत के एक सेक्टर को बड़ा खतरा, कंपनियां हो सकती दिवालिया-Moodysउन्होंने कहा कि यह PCR प्लेटफॉर्म पर निर्भर करेगा कि एक लैब में 100 से 1000 टेस्ट प्रतिदिन किए जा सके. पीसीआर प्लेटफॉर्म वायरस टेस्टिंग के लिए एक तरह का गोल्ड टेस्टिंग प्लेटफॉम होता है. उन्होंने कहा कि उनकी कंपनी के पास एक दिन में 5 लाख से 7 लाख टेस्ट करने क्षमता है. यह सुविधा चेन्नाई में उपलब्ध है, जहां तीन शिफ्ट में यह टेस्टिंग की जा सकेगी.
निजी क्षेत्र की एक अन्य कंपनी Roche Diagnostic India को पहले भी SARS, Cobas और COV-2 की टेस्टिंग के लिए सेंट्रल ड्रग्स स्टैंडर्ड कंट्रोल आर्गेनाइजेशन से लाइसेंस मिल चुका है. इस कंपनी के प्रबंध निदेशक डॉ श्रवण सुब्रमण्यम ने कहा कि उनकी कंपनी को अभी तक कोरोना वायरस टेस्टिंग के लिए लाइसेंस मिलने का इंतजार है.
3 घंटे के अंदर रिजल्ट देने का दावा
रोशे डायग्नोस्टिक इंडिया को Cobas, SARS, COV-2 के लिए टेस्ट किट्स की सीमित संख्या में आयात करने की मंजूरी है ताकि प्रोडक्ट परफॉर्मेंस इवैल्युएशन किया जा सके. इस इवैल्यूएशन की प्रक्रिया सफलतापूर्वक पूरा होने के बाद कंपनी को भारत में टेस्ट की मंजूरी मिल सकती है. कंपनी ने कहा है कि उसके किट तीन घंटों के अंदर रिजल्ट दे सकते हैं.
यह भी पढ़ें: कोरोना संकट में आम लोगों को राहत देने के लिए पतंजलि ने साबुन समेत किए प्रोडक्ट
प्राइवेट लैब्स को बेचे जाएंगे टेस्ट किट
इन कंपनियों द्वारा तैयार किए गए किट को प्राइवेट डायग्नोस्टिक चेन जैसे डॉ लाल पैथ लैब्स, एसआरएल डायग्नोस्टिक एंड मेट्रोपॉलिस हेल्थकेयर को बेचा जाएगा. इसके बाद कम्युनिटी लेवल पर वायरस की टेस्टिंग की जा सके.
प्राइवेट लैबोरेटरीज द्वारा टेस्टिंग प्रक्रिया शुरू होने के बाद रिपोर्ट आने का समय बेहद कम हो जाएगा. अगर ऐसा होता है तो वर्तमान में 2 से 3 की तुलना में मरीजों को टेस्टिंग के 2.-5-5 घंटे के अंदर रिपोर्ट दी जा सकेगी. बता दें कि गुरुवार को ICMR ने 51 लैबोरेटरीज को नॉवल कोरोना वायरस की टेस्टिंग के लिए बुलाया था.
सरकारी लैब में भी टेस्टिंग क्षमता बढ़ाने पर जोर
इसके साथ ही, सरकार अब अपनी टेस्टिंग क्षमता को भी बढ़ाकर 121 करने की तैयारियों में जुटी हुई है, जिसे इस सप्ताह के अंत तक पूरा कर दिया जाएगा. इसमें मौजूदा 72 लेब्स के अलावा 49 अन्य लैब भी शामिल होंगे.
यह भी पढ़ें: बाबा रामदेव का बड़ा ऐलान, अब सस्ते में लॉन्च करेंगे पतंजलि सेनिटाइजर
महाराष्ट्र में पुणे की माइलैब डिस्कवरी सॉल्युशंस ने भी दावा किया है कि वो डोमेस्टिक प्रोडक्ट हेल्थ किट्स तैयार कर रही है. इस लैब ने कहा, ‘हमारे किट से स्क्रीनिंग और कॉन्फर्मेटरी वाले दो चरणों की जरूरत नहीं पड़ेगी. मशीन पर सैंपल लोड करने ढाई घंटे के अंदर उन्हें रिजल्ट मिल जाएगा.’ लैब के प्रबंध निदेशक हसमुख रावल ने दावा किया है कि उनके यहां एक दिन में 10,000 सैंपल्स की टेस्टिंग की जा सकती है.
ICMR ने प्राइवेट लैब्स के लिए कोविड-19 टेस्टिंग को लेकर गाइडलाइंस और स्टैंडर्ड आपरेशन प्रोसिजर के बारे में जानकारी दी है. इन लैब्स में केवल उन्हीं लोगों की टेस्टिंग होगी, जिनके बाद किसी क्वालिफाईड फिजिशियन की प्रेसक्रिप्शन होगी. उन्हें बायो सेफ्टी नियमों का पालन करना होगा. अगर कोई व्यक्ति इस टेस्ट में कोरोना वायरस पाजिटिव पाया जाता है तो इसकी पूरी जानकारी राज्य और इंटीग्रेटेड डीजिज सर्विलांस प्रोग्राम को देनी होगी.
यह भी पढ़ें: जानिए कोरोना से लड़ाई में अमेरिका समेत दुनिया के बड़े देश कितने लाख करोड़ कर रहे है खर्च

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
LifestyleApple Contacts ऐप के 10 उपयोगी हैक और ट्रिक्स 48 मिनट पहले
Indoreइंदौर में तंबाकू मुक्त युवा अभियान 4.0 का शुभारंभ 1 घंटा पहले
India Newsसंजय राऊत की किताब में विजय माल्या का बचाव, बोले- वह धोखेबाज नहीं थे; मोदी सरकार पर लगाए आरोप 1 घंटा पहले
LifestyleGuardian Lifestyle का “What links Suzi Quatro, Cream और Blink-182? The Saturday quiz” 1 घंटा पहले
India NewsMVA की जीत से बढ़ा कार्यकर्ताओं का मनोबल, रोहिणी खडसे का महायुति पर हमला, बैलेट पेपर से डरती है सरकार 1 घंटा पहले
India News2 लाख पेड़ों का हिसाब दें उद्धव ठाकरे! वैतरणा बांध परियोजना में कटे पेड़ों की भरपाई पर उठे सवाल 1 घंटा पहले
MadhyaPradeshडिंडोरी में बलराम कृषि महोत्सव: 49वां कार्यक्रम और किसान कल्याण वर्ष 1 घंटा पहले
MadhyaPradeshगोटेगांव में श्रीमद्भागवत कथा यज्ञ पर मुख्यमंत्री की घोषणा 1 घंटा पहले
MadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मुख्य न्यायाधीश कोगजे का अभिनंदन किया 1 घंटा पहले
India Newsदिन को जारी हुई सूची, रात को शराब पीकर कर दिया कांड…भाजयुमो के नव निर्वाचित जिलाध्यक्ष के खिलाफ थाने पहुंची भाभी 1 घंटा पहले
India Newsकर्मयोगी नितिन नबीन के मीडिया महारत्न आशीष ऊषा अग्रवाल 1 घंटा पहले
BusinessNorthumbria University के शोधकर्ता ने AI से निर्माण सुरक्षा पर चेतावनी दी 2 घंटे पहले
BusinessBinance $6.3bn चोरी की रिकवरी पर काम कर रहा है, North Korea से जुड़ा 2 घंटे पहले
Sportsइंग्लैंड ने यूएसए को 12-55 से हराकर 35-वर्षीय जीत की श्रृंखला जारी रखी 3 घंटे पहले
SportsSherrock ने Littler को हराकर £501,000 का पुरस्कार जीता 3 घंटे पहले
Health & Fitness83 वर्षीय रोगी को अस्पताल जाने के लिए चार घंटे की ड्राइव करनी पड़ी 4 घंटे पहले
MadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कृषि मंत्री की माताजी को श्रद्धांजलि अर्पित की 19 घंटे पहले
MadhyaPradeshएमपीपीजीसीएल की दो ताप विद्युत इकाइयों ने 100 दिन लगातार उत्पादन किया रिकॉर्ड 19 घंटे पहले
LifestyleTCL का QM8L QLED टीवी 65 इंच पर $1,197.99 में उपलब्ध 1 दिन पहले
Delhiइस दिवाली को आनंदमय बनाएं’: सुप्रीम कोर्ट ने विराट कोहली और अन्य सेलिब्रिटी से बिना पटाखों के दिवाली मनाने का मैसेज देने का सुझाव दिया 1 दिन पहले
Indoreकानून की पूरी अनदेखी: हाईकोर्ट ने निरस्त कानूनी प्रावधानों के तहत आदेश पारित करने वाले इंदौर नगर निगम के अधिकारी पर लगाया 1 लाख का जुर्माना 1 दिन पहले
Delhiवक्फ बोर्ड के आवेदन पर फैसला होने तक रेस कोर्स मस्जिद को नहीं गिराया जाएगा 1 दिन पहले
Lifestyleहैलोवीन पर यूके के सबसे भयानक स्थानों का चयन 1 दिन पहले
DelhiIRCTC घोटाला: लालू प्रसाद यादव की याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट ने ED से मांगा जवाब, PMLA आरोप तय करने को दी चुनौती 1 दिन पहले