इंदौर / वॉक के बहाने अस्पताल से भागा एक कोरोना पाॅजिटिव और एक संदिग्ध मरीज, रिश्तेदार के घर से पकड़कर लाई टीम
इंदौर / वॉक के बहाने अस्पताल से भागा एक कोरोना पाॅजिटिव और एक संदिग्ध मरीज, रिश्तेदार के घर से पकड़कर लाई टीम 42 वर्षीय काेरोना संक्रमित मरीज का मनोरमा राजे टीबी अस्पताल में इलाज चल रहा टीम रिश्तेदार को भी जांच के लिए अस्पताल लेकर आई, सभी घरवाले होंगे क्वारैंटाइन इंदाैर. हाई रिस्क सिटी में पहुंच चुके इंदाैर में रविवार काे एक बेहद शर्मनाक घटना घटित हुई।
इंदौर / वॉक के बहाने अस्पताल से भागा एक कोरोना पाॅजिटिव और एक संदिग्ध मरीज, रिश्तेदार के घर से पकड़कर लाई टीम
42 वर्षीय काेरोना संक्रमित मरीज का मनोरमा राजे टीबी अस्पताल में इलाज चल रहा
टीम रिश्तेदार को भी जांच के लिए अस्पताल लेकर आई, सभी घरवाले होंगे क्वारैंटाइन
इंदाैर. हाई रिस्क सिटी में पहुंच चुके इंदाैर में रविवार काे एक बेहद शर्मनाक घटना घटित हुई। यहां वाॅक करने के बहाने से एक कोरोना पॉजिटिव मरीज और एक संदिग्ध अस्पताल से भाग निकला। मरीज के भागने की जानकारी मिलते ही अस्पताल में हड़कंप मच गया। इसके बाद उन्हें खाेजने के लिए टीम उनके घर पहुंची, लेकिन वे नहीं मिले। इसके बाद काफी मशक्कत के बाद वे एक रिश्तेदार के यहां मिले। टीम उन्हें पकड़कर लाई और फिर से अस्पताल में भर्ती किया। इसके साथ ही जिस रिश्तेदार के यहां से पहुंचे थे। वहां से भी एक को अस्पताल लाया गया है। बाकी को होम आइसोलेट करने की तैयारी की जा रही है।
जानकारी अनुसार 42 वर्षीय संक्रमित मरीज का मनोरमा राजे टीबी अस्पताल में इलाज चल रहा था, जाे कि अपने एक काेराेना संदिग्ध रिश्तेदार के साथ भागा था। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. प्रवीण जड़िया ने बताया कि रविवार सुबह एमआर टीवी अस्पातल से दो मरीज भाग गए थे। इनमें से एक कोरोना पाॅजिटिव था, जबकि एक संदिग्ध था। ये सुबह अस्पताल में टहल रहे थे। मौका पाकर ये अपने एक रिश्तेदार के साथ यहां से भाग निकले। कुछ देर बाद इनके भागने की जानकारी लगी तो तत्काल इसकी सूचना पुलिस और जिला प्रशासन को दी गई। इसके बाद एसडीएम के साथ एक टीम तत्काल इसके घर पहुंची, लेकिन ये वहां नहीं मिले। मशक्कत के बाद दोनों एक रिश्तेदार के यहां खजराना क्षेत्र के तंजीम नगर में मिले। इसी रिश्तेदार के साथ ये अस्पताल से आए थे। इनके साथ ही उस रिश्तेदार को भी अस्पताल लाया गया है। इसके भी सैंपल जांच के लिए भेजे जाएंगे। साथ ही रिश्तेदार के पूरे परिवार को क्वाॅरेंटाइन किया जा रहा है। यदि किसी में लक्षण नजर आए तो सभी के सैंपल जांच के लिए भेजे जाएंगे। वहीं, नगर निगम अब रोगी द्वारा भागने के दौरान किए गए प्रभावित क्षेत्र को सैनिटाइज कर रही है।
इंदौर में अब तक 24 पॉजिटिव सामने आए
डॉ. जड़िया के अनुसार इंदौर जिले में शनिवार रात को चार पॉजिटिव पाए जाने के बाद संक्रमितों की संख्या 20 हो गई है, जिनमें से एक की मौत हो गइ है। वहीं, उज्जैन जिले को मिलाकर यह संख्या 24 हो गई है। इनमें से दो की मौत हो चुकी है। शनिवार को लिए गए 98 सैंपल सहित अब तक कुल 297 मरीजों के सैंपल लिए जा चुके हैं। 175 मरीजों की रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है। यह बेहद गंभीर स्थिति है। क्योंकि औसत रोजाना पांच नए मरीज सामने आ रहे हैं। औसत रोजाना 49 मरीजों के सैंपल की जांच हो रही है।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अक्टूबर को करेंगे लव-कुश डबल डेकर फ्लाईओवर ब्रिज के लेवल-2 का लोकार्पण 8 घंटे पहले
Indoreवृंदावन ग्राम योजना के अंतर्गत गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना होगी आयोजित 8 घंटे पहले
Indoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 1 दिन पहले
Indoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 1 दिन पहले
Indoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 1 दिन पहले
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 5 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 5 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 7 दिन पहले
Indoreमध्य प्रदेश समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट, चुनाव आयोग का बड़ा आदेश 8 दिन पहले
Indoreभव्य शोभायात्रा के साथ निकली प्रदेश की ऐतिहासिक इन्दौर से देवास निःशुल्क पदयात्रा 8 दिन पहले
Indoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 9 दिन पहले
Indoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 9 दिन पहले
Bhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 9 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 9 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 दिन पहले
Indoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 11 दिन पहले
India News26/11 के बाद न्याय की ऐतिहासिक लड़ाई के सूत्रधार उज्ज्वल निकम इंदौर में साझा करेंगे अपनी संघर्षगाथा 15 दिन पहले
Indoreविदेश यात्रा से लौटते ही बिजासन पहुंचे महापौर 19 दिन पहले
Indoreविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आज 21 दिन पहले
Indoreगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम 21 दिन पहले
Indoreड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई 21 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 23 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 23 दिन पहले
Indoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 23 दिन पहले