देश की बात, आपके शहर से
TimeNewsIndia News
इंदौर 8 बार पढ़ी गई

इंदौर में Total Lockdown पर लोग याद दिला रहे हैं केंद्र सरकार का आदेश Indore News in Hindi

इंदौर में Total Lockdown के पहले दिन परेशान हुए लोग कलेक्टर के टोटल लॉकडाउन के आदेश के बाद सब्जियों की सप्लाई भी रोक दी गयी है. ऐसे में जैन समाज के लोग भी नाराज़ हैं. वे सोशल मीडिया पर इस आदेश के खिलाफ मुहिम चला रहे हैं.

Abhishek Raghuvanshi30 मार्च 2020 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं
इंदौर में Total Lockdown पर लोग याद दिला रहे हैं केंद्र सरकार का आदेश

इंदौर में Total Lockdown के पहले दिन परेशान हुए लोग

कलेक्टर के टोटल लॉकडाउन के आदेश के बाद सब्जियों की सप्लाई भी रोक दी गयी है. ऐसे में जैन समाज के लोग भी नाराज़ हैं. वे सोशल मीडिया पर इस आदेश के खिलाफ मुहिम चला रहे हैं. लोग केन्द्र सरकार के आदेश की कॉपी फॉरवर्ड कर रहे हैं

इंदौर में टोटल लॉक डाउन के आज पहले ही दिन लोग परेशान हो उठे हैं. दूध-दवा और पेट्रोल की सप्लाई भी इंस दौरान बंद है. दूध और दवा पर निर्भर लोग कलेक्टर के आदेश पर उंगली उठा रहे हैं. उनका सीधा कहना है कि ये केंद्र सरकार के आदेश के खिलाफ है.

कोरोना संक्रमण (corona virus) के दौरान इंदौर (indore) के नये कलेक्टर (collector) बनाए गए मनीष सिंह अपने एक आदेश के बाद लोगों के निशाने पर आ गए हैं. कोरोना के मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए मनीष सिंह ने इंदौर में तीन दिन के टोटल लॉकडाउन (total lockdown) का आदेश दिया है. इसमें अति आवश्यक सेवा दूध, दवा और पेट्रोल पंप भी शामिल हैं. जबकि केन्द्र सरकार का स्पष्ट आदेश है कि लॉकडाउन के दौरान अति आवश्यक वस्तुओॆं की सप्लाई जारी रहेगी.

इंदौर हाई रिस्क पर

कोरोना को लेकर मध्यप्रदेश का इंदौर जिला हाई रिस्क पर है. इसी दौरान यहां के कलेक्टर लोकेश कुमार जाटव का ट्रांसफर कर मनीष सिंह को पदस्थ किया गया. मनीष सिंह ने शहर में कोरोना के हालात को देखते हुए तीन दिन तक इंदौर को पूरी तरह लॉकडाउन कर दूध-दवा की सप्लाई तक रोक दी है. इससे लोग खासे परेशान हैं. खासतौर से बच्चे, बुजु्र्ग और मरीजों को दूध के लिए परेशान होना पड़ा.पूर्व सीएम कमलनाथन ने जताई आपत्ति
पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने तो ट्वीट कर तत्काल इस पर अपनी आपत्ति जताई. उन्होने कहा प्रदेश में कोरोना संक्रमण देखते हुए लॉकडाउन का सख़्ती से पालन हो,इसमें किसी को गुरेज़ नहीं है. लेकिन इंदौर में जिस प्रकार से दूध की सप्लाई भी बंद करने का निर्णय लिया गया है वो बेहद ही आपत्तिजनक है.दूध-दवाई आवश्यक वस्तुओं की श्रेणी में आते हैं. देश भर में आवश्यक वस्तुओं पर कोई रोक नहीं है. इस निर्णय से उन बच्चों,बुजुर्गों,मरीज़ों का क्या होगा जो दूध पर ​ही आश्रित हैं? उन पशु पालकों के बारे में भी सोचें,जो पूर्व से ही दोहरी मार झेल ​रहे हैं.जनहित में इस निर्णय को तत्काल बदला जाए.
कुछ दिन आलू प्याज ही खाओ
इंदौर में जैन समाज के करीब 4 लाख लोग रहते हैं. उनमें से अधिकतर लोग आलू प्याज नहीं खाते हैं. ऐसे में उनके सामने खाने की समस्या खड़ी हो गई है.कलेक्टर के टोटल लॉकडाउन के आदेश के बाद सब्जियों की सप्लाई भी रोक दी गयी है. ऐसे में जैन समाज के लोग भी नाराज़ हैं. वे सोशल मीडिया पर इस आदेश के खिलाफ मुहिम चला रहे हैं. लोग केन्द्र सरकार के आदेश की कॉपी फॉरवर्ड कर रहे हैं. जिसमें आवश्यक चीजों की सप्लाई जारी रखने के लिए कहा गया है. आदेश में स्पष्ट लिखा है कि दूध सप्लाई व्यवस्था पूरी तरह से बहाल रहेगी. लॉकडाउन के दौरान दूध का कलेक्शन होगा और वितरण भी सुचारू ढंग से किया जाएगा.

ये भी पढ़ें-

गर्ल्स हॉस्टल पहुंचकर बोले शिवराज-मम्मी से कह दो चिंता ना करें, मामा हैं यहां

PM मोदी की अपील पर MP के इस छोटे से गांव ने खुद को इस तरह किया Lockdown

Time News Hindi पर सबसे पहले Hindi News पढ़ने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें. देखिए इंदौर से जुड़ी लेटेस्ट खबरें.

First published: March 30, 2020, 2:24 PM IST

ePaper
आज का अंक28 Sep to 4 Oct

28 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
TimeNewsIndoreIndoreइंदौर प्रेस क्लब में शरद पूर्णिमा पर भव्य गरबा-डांडिया का आयोजन 1 दिन पहलेमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अक्टूबर को करेंगे लव-कुश डबल डेकर फ्लाईओवर ब्रिज के लेवल-2 का लोकार्पणIndoreमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अक्टूबर को करेंगे लव-कुश डबल डेकर फ्लाईओवर ब्रिज के लेवल-2 का लोकार्पण 3 दिन पहलेवृंदावन ग्राम योजना के अंतर्गत गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना होगी आयोजितIndoreवृंदावन ग्राम योजना के अंतर्गत गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना होगी आयोजित 3 दिन पहलेअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजितIndoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 4 दिन पहलेइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कारIndoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 4 दिन पहलेइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटरIndoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 4 दिन पहलेनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजनIndoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 8 दिन पहले“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब..Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 8 दिन पहले
हाईकोर्ट ने आईडीए की जमीन अधिग्रहण कार्रवाई की निरस्तIndoreहाईकोर्ट ने आईडीए की जमीन अधिग्रहण कार्रवाई की निरस्त 11 दिन पहलेमध्य प्रदेश समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट, चुनाव आयोग का बड़ा आदेशIndoreमध्य प्रदेश समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट, चुनाव आयोग का बड़ा आदेश 11 दिन पहलेभव्य शोभायात्रा के साथ निकली प्रदेश की ऐतिहासिक इन्दौर से देवास निःशुल्क पदयात्राIndoreभव्य शोभायात्रा के साथ निकली प्रदेश की ऐतिहासिक इन्दौर से देवास निःशुल्क पदयात्रा 11 दिन पहलेइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजितIndoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 12 दिन पहलेछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए  एक और बड़ा एक्शनIndoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 12 दिन पहलेकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेजBhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 12 दिन पहलेकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिलIndia Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 12 दिन पहलेमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादवIndoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 14 दिन पहले
इंदौर पुलिस ने किया चोरी का खुलासा, दोस्त ने ही घर से चुराया करीब डेढ़ करोड़ रुपये का सोनाIndoreइंदौर पुलिस ने किया चोरी का खुलासा, दोस्त ने ही घर से चुराया करीब डेढ़ करोड़ रुपये का सोना 17 दिन पहले26/11 के बाद न्याय की ऐतिहासिक लड़ाई के सूत्रधार उज्ज्वल निकम इंदौर में साझा करेंगे अपनी संघर्षगाथाIndia News26/11 के बाद न्याय की ऐतिहासिक लड़ाई के सूत्रधार उज्ज्वल निकम इंदौर में साझा करेंगे अपनी संघर्षगाथा 18 दिन पहलेविदेश यात्रा से लौटते ही बिजासन पहुंचे महापौरIndoreविदेश यात्रा से लौटते ही बिजासन पहुंचे महापौर 22 दिन पहलेविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आजIndoreविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आज 24 दिन पहलेगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रमIndoreगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम 24 दिन पहलेड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाईIndoreड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई 24 दिन पहलेसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियानIndoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 26 दिन पहलेआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भरIndoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 26 दिन पहले
↑