देश की बात, आपके शहर से
TimeNewsIndia News
इंदौर 0 बार पढ़ी गई

इंदौर में मेडिकल टीम पर हमला करने वाले 7 आरोपी गिरफ्तार, बाकी की तलाश Indore News in Hindi

देश में ये जगहें बनी हुई है हॉटस्पॉट इंदौर में टाट पट्टी बाखल एरिया में बुधवार को मेडिकल की टीम पर हमले के मामले में पुलिस 50 लोगों की पहचान की कोशिश में जुटी है. इनमें से 6 लोगों की पहचान कर ली गयी है.

Abhishek Raghuvanshi2 अप्रैल 2020 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं
इंदौर में मेडिकल टीम पर हमला करने वाले 7 आरोपी गिरफ्तार, बाकी की तलाश

देश में ये जगहें बनी हुई है हॉटस्पॉट

इंदौर में टाट पट्टी बाखल एरिया में बुधवार को मेडिकल की टीम पर हमले के मामले में पुलिस 50 लोगों की पहचान की कोशिश में जुटी है. इनमें से 6 लोगों की पहचान कर ली गयी है.

इंदौर (INDORE) के टाटपट्टी बाखल इलाके में बुधवार को डॉक्टर्स (Doctors) की टीम पर पथराव (Stone throwing) करने वाले 7 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है. इनमें मुख्य आरोपी भी शामिल है. आरोपियों की पहचान वीडियो फुटेज के ज़रिए की गयी है. बाकी फरार आरोपियों की तलाश में टीमें लगा दी गयी हैं.

इंदौर में टाट पट्टी बाखल एरिया में बुधवार को मेडिकल की टीम पर हमले के मामले में पुलिस 50 लोगों की पहचान की कोशिश में जुटी है. इनमें से 6 लोगों की पहचान कर ली गयी है. DIG हरि नारायण चारी मिश्रा ने बताया कि आरोपियों की वीडियो फ़ुटेज के माध्यम से पहचान की गयी. उनमें से मुख्य दोषी सहित 7 लोगों को गिरफ़्तार भी कर लिया गया है. इनके ख़िलाफ़ शासकीय कार्य में बाधा सहित इंडियन पैनल कोड की धारा 186 , 188 और 353 के तहत FIR दर्ज की गई है. मिश्रा ने बताया कि दस आरोपियों पर भी कार्रवाई की जा रही है.

वीडियो से पहचान

घटना के बाद से ही स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों के साथ समाज के हर वर्ग में खासा आक्रोश था. आरोपियों का हंगामा और पथराव करते हुए एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा था.पुलिस ने उसमें आरोपियों की पहचान कर करीब एक सैकड़ा अज्ञात आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर उनकी तेजी से तलाश शुरू की. गुरुवार सुबह सात आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया.पुलिस वीडियो फुटेज के आधार पर अन्य आरोपियों की पहचान कर रही है.घटना के बाद से ही पुलिस और प्रशासन सख्त रुख अपनाये हुए था. पुलिस अधिकारियो ने प्राथमिक तौर पर महिला चिकित्स्क की फरियाद पर शाकीय कार्य में बाधा  उतपन्न करने की धारा 353 के तहत प्रकरण दर्ज किया था. लेकिन सूत्रों के मुताबिक़ आरोपियों के खिलाफ और भी कई गंभीर धाराएं  बढ़ाई जा सकती है.जानकारी के मुताबिक़ इलाके के कुछ लोगों ने सोशल मीडिया पर एक भ्रामक संदेश भी वायरल किया था, जिसमे लिखा था कि स्वास्थ्य विभाग की टीम सभी लोगों को ले जाएगी.इसी वजह से इलाके के लोग भड़क गए और हमला कर दिया. पुलिस ने भ्रामक मैसेज भेजने वाले शख्स के खिलाफ प्रकरण दर्ज करते हुए एक अन्य आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है.

सोशल मीडिया पर नज़र
DIG मिश्रा ने बताया कि इंदौर में पर्याप्त पुलिस बल उपलब्ध है. सोशल मीडिया में भ्रामक प्रचार करने वालों पर भी पुलिस के साइबर सेल की नज़र है. बुधवार को आज़ाद नगर क्षेत्र में एक वॉट्सऐप ग्रुप एडमिन पर अफ़वाह फैलाने का मामला दर्ज किया गया है.

बुधवार को हुआ था हमला

इंदौर में कोरोना के संदिग्ध मरीज़ की स्क्रीनिंग करने पहुंची टीम पर बुधवार को इलाके के लोगों ने पथराव कर दिया था. क्षत्रिपुरा थाना इलाके के टाट पट्टी बाखल इलाके में ये टीम जांच के लिए गयी थी. टीम के पहुंचते ही लोगों ने उस पर पथराव और विरोध शुरू कर दिया. पूरे इलाके में उस दौरान जमकर हंगामा हुआ. तनाव को देखते हुए बड़ी तादाद में पुलिस बल तैनात किया गया था.

एक मरीज़ की मौत हुई थी
टाट पट्टी बाखल वो इलाका है जहां हाल ही में एक शख्स की कोरोना संक्रमण से मौत हो गई थी.उस मरीज़ के संपर्क में जो लोग भी आए स्वास्थ्य विभाग की टीम उनकी स्क्रीनिंग के लिए गयी थी.लेकिन सहयोग करने के बजाए  लोग विरोध करने पर आमादा हो गए. धीरे धीरे शुरू हुआ विरोध तेज़ होता गया और बात पथराव तक जा पहुंची.कोरोना संक्रमण का फैलाव रोकने के लिए इस इलाके को कैंटोमेंट घोषित किया गया था. सुरक्षा के लिहाज से बेरिकेडिंग की गई थी.लेकिन गुस्साई भीड़ ने बेरिकेड भी तोड़ दिए थे.

रानीपुरा में हुई थी अभद्रता
इससे पहले बीते दिनों रानीपुरा में भी स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों के साथ इलाके के लोगों ने अभद्रता की थी. उक्त मामले में पुलिस आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर चुकी है. हालांकि अभद्रता करने वाले आरोपियों की अभी गिरफ्तारी नहीं हो पायी है. पुलिस उनकी तलाश कर रही है.

ये भी पढ़ें-

COVID-19 Update: इंदौर में दो और मरीज़ों की मौत, MP में आंकड़ा 8 तक पहुंचा

लॉक डाउन ने MP के दो डिप्टी कलेक्टर्स की शादी पर फिलहाल लगाया लॉक

Time News Hindi पर सबसे पहले Hindi News पढ़ने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें. देखिए इंदौर से जुड़ी लेटेस्ट खबरें.

First published: April 2, 2020, 2:29 PM IST

ePaper
आज का अंक28 Sep to 4 Oct

28 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
TimeNewsIndoreIndoreइंदौर प्रेस क्लब में शरद पूर्णिमा पर भव्य गरबा-डांडिया का आयोजन 1 दिन पहलेमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अक्टूबर को करेंगे लव-कुश डबल डेकर फ्लाईओवर ब्रिज के लेवल-2 का लोकार्पणIndoreमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अक्टूबर को करेंगे लव-कुश डबल डेकर फ्लाईओवर ब्रिज के लेवल-2 का लोकार्पण 3 दिन पहलेवृंदावन ग्राम योजना के अंतर्गत गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना होगी आयोजितIndoreवृंदावन ग्राम योजना के अंतर्गत गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना होगी आयोजित 3 दिन पहलेअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजितIndoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 4 दिन पहलेइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कारIndoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 4 दिन पहलेइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटरIndoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 4 दिन पहलेनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजनIndoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 8 दिन पहले“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब..Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 8 दिन पहले
हाईकोर्ट ने आईडीए की जमीन अधिग्रहण कार्रवाई की निरस्तIndoreहाईकोर्ट ने आईडीए की जमीन अधिग्रहण कार्रवाई की निरस्त 11 दिन पहलेमध्य प्रदेश समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट, चुनाव आयोग का बड़ा आदेशIndoreमध्य प्रदेश समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट, चुनाव आयोग का बड़ा आदेश 11 दिन पहलेभव्य शोभायात्रा के साथ निकली प्रदेश की ऐतिहासिक इन्दौर से देवास निःशुल्क पदयात्राIndoreभव्य शोभायात्रा के साथ निकली प्रदेश की ऐतिहासिक इन्दौर से देवास निःशुल्क पदयात्रा 11 दिन पहलेइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजितIndoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 12 दिन पहलेछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए  एक और बड़ा एक्शनIndoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 12 दिन पहलेकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेजBhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 12 दिन पहलेकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिलIndia Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 12 दिन पहलेमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादवIndoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 14 दिन पहले
इंदौर पुलिस ने किया चोरी का खुलासा, दोस्त ने ही घर से चुराया करीब डेढ़ करोड़ रुपये का सोनाIndoreइंदौर पुलिस ने किया चोरी का खुलासा, दोस्त ने ही घर से चुराया करीब डेढ़ करोड़ रुपये का सोना 17 दिन पहले26/11 के बाद न्याय की ऐतिहासिक लड़ाई के सूत्रधार उज्ज्वल निकम इंदौर में साझा करेंगे अपनी संघर्षगाथाIndia News26/11 के बाद न्याय की ऐतिहासिक लड़ाई के सूत्रधार उज्ज्वल निकम इंदौर में साझा करेंगे अपनी संघर्षगाथा 18 दिन पहलेविदेश यात्रा से लौटते ही बिजासन पहुंचे महापौरIndoreविदेश यात्रा से लौटते ही बिजासन पहुंचे महापौर 22 दिन पहलेविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आजIndoreविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आज 24 दिन पहलेगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रमIndoreगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम 24 दिन पहलेड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाईIndoreड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई 24 दिन पहलेसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियानIndoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 26 दिन पहलेआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भरIndoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 26 दिन पहले
↑