इंदौर के गोकुलदास अस्पताल में हंगामा
इंदौर 08 मई 2020 इंदौर के गोकुलदास अस्पताल से मरीजो के परिजनों के एक वीडियो के वायरल होने के बाद गुरुवार शाम को हंगामा खड़ा हो गया।
इंदौर 08 मई 2020
इंदौर के गोकुलदास अस्पताल से मरीजो के परिजनों के एक वीडियो के वायरल होने के बाद गुरुवार शाम को हंगामा खड़ा हो गया। मामला सामने आने के बाद अब हर निजी अस्पताल पर नकेल कसने की आवश्यकता इंदौर में प्रशासन के लिए एक बड़ी चुनौती है क्योंकि कोरोना संकट काल मे बेतरतीव मनमानियां इलाज के नाम पर चल रही है। बिल बढ़ाने और ग्रीन जोन कैटेगरी में जाने की जल्दबाजी के चक्कर मे कोरोना निगेटिव मरीजो की मौत ने गोकुलदास अस्पताल की व्यवस्थाओ की पोल खोल दी है। दरअसल, कोविड – 19 का डर दिखाकर लोगो को बेवजह अस्पताल में रोकने का आरोप निजी अस्पतालों पर बीते कई दिनों से लग रहे है। ये आरोप गोकुलदास प्रबंधन पर पहले से ही लग गए थे और गुरुवार को हद तो तब हो गई जब कुछ ही समय मे एक के बाद एक मरीजो की मौत हो गई। जिसके बाद अस्पताल प्रबंधन की कारगुजारियां एक वीडियो के जरिये सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। वीडियो में अस्पताल में भर्ती होकर जान गंवाने वालो के परिजनों ने गोकुलदास अस्पताल प्रबंधन को ना सिर्फ मौत का दोषी ठहराया बल्कि ये भी साफ किया मनमानी फीस वसूलने के बावजूद अस्पताल प्रबंधन ने अस्पताल को ग्रीन जोन कैटेगरी में जल्दी लाने के चक्कर मे लापरवाही की हदे पार कर दी है। वीडियो में जिला कलेक्टर मनीष सिंह से बिलखते परिजनों ने अस्पताल पर कार्रवाई की मांग की थी परिजनों का आरोप है कि जो लोग आधे घण्टे पहले तक बिल्कुल स्वस्थ थे उन्हें अस्पताल प्रबंधन ने कुछ देर में ही मृत घोषित कर दिया है। आधे घण्टे के भीतर हुई मौतों के मामले ने उस वक्त तूल पकड़ लिया जब शहर में सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो गया। इसके बाद सांसद शंकर लालवानी ने जिला कलेक्टर से मामले की जांच करने की बात कही। कलेक्टर मनीष सिंह ने तुरंत प्रशासनिक अमले को जांच के आदेश दिए और इसके बाद आनन फानन में इंदौर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.प्रवीण जाड़िया, डॉ. माधव हसानी, एम.वाय. अधीक्षक डॉ.पी.एस. ठाकुर और डॉ. सलिल भार्गव और उनकी टीम अस्पताल में जांच के लिए पहुंची। अनियमितता की जांच के पहले गोकुलदास प्रबंधन से जुड़े एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर डॉ. संजय गोकुलदास सहित अन्य लोगो को कई दफा प्रशासन ने फोन लगाए गए लेकिन किसी ने भी फोन नही उठाया। जांच के दौरान स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गुरुवार रात को ही पूरे दिन के दस्तावेज देखे और सभी दस्तावेजो को जब्त कर सील कर दिया गया। सोशल मीडिया पर जारी वीडियो में परिजनों द्वारा आरोप ये भी लगाए गए थे कि अस्पताल प्रबंधन लगातार समूचे अस्पताल को सेनेटाइज करने की बात कह रहा था ताकि वो ग्रीन कैटेगरी में आ सके लेकिन इसके पहले ही 4 लोगो की जान चली गई। जांच के लिए पहुंचे CMHO डॉ. प्रवीण जाड़िया ने बताया कि जिन 3 मौतों का जिक्र वीडियो में किया जा रहा है उनकी मौत आधे घण्टे के अंतराल में नही बल्कि 1 घण्टा 45 मिनिट के अंतराल में हुई है। वही उन्होंने ये भी साफ किया कि अस्पताल में आज 4 लोगो की मौत हुई है जिनमे से 3 मरीजों की कोविड रिपोर्ट निगेटिव आई है वही एक मृतक की रिपोर्ट आना बाकी है। अस्पताल के आईसीयू में चल रहे इलाज के दौरान अचानक मौत की खबरे सामने आने के बाद हरकत में आये स्वास्थ्य विभाग की माने तो अस्पताल से जुड़े दस्तावेजो को जब्त कर सील कर दिया गया है। CMHO इंदौर ने बताया कि सेनेटाइज करने और मरीजो की शिफ्टिंग को लेकर निश्चित नियम है जिनका पालन करना होता है। वही उन्होंने साफ किया कि यदि जांच में अस्पताल प्रबंधन की लापरवाही सामने आई तो नर्सिंग होम एक्ट और एपिडेमिक एक्ट के तहत कार्रवाई की जाएगी। जिसके बाद अस्पताल का लायसेंस स्थायी रूप से निरस्त कर उसे सील किया जा सकता है। बता दे कि स्वास्थ्य विभाग की टीम ने एक परिजन का बयान भी लिया है जिसमे समूचे अस्पताल को सेनेटाइज करने की बात भी सामने आई है। सवाल ये भी उठ रहा है कि अस्पताल वैसे ही मरीजो के परिजनों से मोटी फीस वसूल रहा था तो फिर ऐसी कौन सी सुनामी आन पड़ी की अस्पताल को एक ही दिन में ग्रीन जोन में ले जाने की आवश्यकता पड़ी। ये ही वजह है परिजनों के आरोपो को पुख्ता करने के लिए काफी है फिलहाल, स्वास्थ्य विभाग की टीम की जांच पूरे मामले को लेकर जारी है।
वही इस मामले के सामने आने के बाद अब प्रशासन पर भी सवाल उठ रहे है जो अस्पतालो को ताकीद नही कर सका कि वो कोरोना काल मे कोई लापरवाही न करे। भारी बिलो के बोझ और कोरोना के भय से आतंकित करने वाले अस्पतालों पर लगाम कसने के लिए कोरोना संकट काल मे प्रदेश सरकार को कठोर कदम उठाने की आवश्यकता है नही इंदौर जैसे हालात प्रदेश के किसी भी अस्पताल में बन सकते है। जब कोरोना को मिलकर हराना है तो क्यों इस वक्त अस्पताल अपने फायदे के कायदे को आगे रख रहे है।
आप को बता दे कि इंदौर देर रात जारी की गई रिपोर्ट के मुताबिक अब तक इंदौर में कोरोना संक्रमित 28 मरीज सामने आए है और जिसके चलते पॉजिटिव मरीजों की संख्या 1727 तक जा पहुंची है वही 3 लोगो की मौत के बाद मरने वालों की संख्या 86 तक जा पहुंची है।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अक्टूबर को करेंगे लव-कुश डबल डेकर फ्लाईओवर ब्रिज के लेवल-2 का लोकार्पण 23 घंटे पहले
Indoreवृंदावन ग्राम योजना के अंतर्गत गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना होगी आयोजित 23 घंटे पहले
Indoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 2 दिन पहले
Indoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 2 दिन पहले
Indoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 2 दिन पहले
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 5 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 6 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 8 दिन पहले
Indoreमध्य प्रदेश समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट, चुनाव आयोग का बड़ा आदेश 9 दिन पहले
Indoreभव्य शोभायात्रा के साथ निकली प्रदेश की ऐतिहासिक इन्दौर से देवास निःशुल्क पदयात्रा 9 दिन पहले
Indoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 10 दिन पहले
Indoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 10 दिन पहले
Bhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 10 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 10 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 12 दिन पहले
Indoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 12 दिन पहले
India News26/11 के बाद न्याय की ऐतिहासिक लड़ाई के सूत्रधार उज्ज्वल निकम इंदौर में साझा करेंगे अपनी संघर्षगाथा 16 दिन पहले
Indoreविदेश यात्रा से लौटते ही बिजासन पहुंचे महापौर 20 दिन पहले
Indoreविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आज 22 दिन पहले
Indoreगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम 22 दिन पहले
Indoreड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई 22 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 24 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 24 दिन पहले
Indoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 24 दिन पहले