अमरनाथ पर बैठक हुई, पहले कहा- यात्रा कैंसिल; 25 मिनट बाद प्रेस रिलीज कैंसिल हुई, उसके 1 घंटे 13 मिनट बाद कहा- यात्रा संभव नहीं, लेकिन फैसला बाद में लेंगे
23 जून से होने वाली इस यात्रा को रद्द करने के आदेश उपराज्यपाल मुर्मू ने जारी किए थेयात्रा रूट पर कोरोना के 77 रेड जोन होने और दर्शन ऑनलाइन करवाने की बात भी कही थी मोहित कंधारी जम्मू. इस साल 23 जून से अमरनाथ यात्रा होगी या नहीं, इसे लेकर जम्मू के राजभवन में बुधवार को हां-ना, हां-ना का दौर चला।
- 23 जून से होने वाली इस यात्रा को रद्द करने के आदेश उपराज्यपाल मुर्मू ने जारी किए थे
- यात्रा रूट पर कोरोना के 77 रेड जोन होने और दर्शन ऑनलाइन करवाने की बात भी कही थी

जम्मू. इस साल 23 जून से अमरनाथ यात्रा होगी या नहीं, इसे लेकर जम्मू के राजभवन में बुधवार को हां-ना, हां-ना का दौर चला। पहले राजभवन ने अमरनाथ यात्रा कैंसिल करने की जानकारी दी। फिर वह जानकारी देने वाली प्रेस रिलीज ही कैंसिल कर दी। घंटेभर बाद तीसरी प्रेस रिलीज जारी कर सफाई देते हुए कहा कि आज की तारीख में यात्रा करवाना संभव नहीं है, लेकिन यात्रा होगी या नहीं, इसका फैसला बाद में होगा।
बुधवार दोपहर
राजभवन में उपराज्यपाल जीसी मुर्मू की अध्यक्षता में अमरनाथ यात्रा श्राइन बोर्ड की बैठक हुई। बोर्ड ने फैसला किया कि इस बार कोरोना महामारी के चलते यात्रा नहीं होनी चाहिए।
बुधवार शाम
भास्कर ने अमरनाथ यात्रा कैंसिल होने की खबर ब्रेक की।
उसके बाद…
शाम 7.14: राजभवन से प्रेस रिलीज जारी, कहा गया- यात्रा नहीं होगी
जम्मू कश्मीर राजभवन से प्रेस रिलीज जारी हुई। इसमें कहा गया कि इस बार यात्रा नहीं होगी। सिर्फ सांकेतिक पूजा होगी। इस रिलीज में उपराज्यपाल और श्राइन बोर्ड के चेयरमैन मुर्मू ने कहा कि जिस रूट से यात्रा को गुजरना है, वहां कोरोना के 77 रेड जोन हैं। यात्रा के लिए लंगर और कैम्प तैयार करना होते हैं। साथ ही मेडिकल फैसिलिटी जुटाना होती है, जो इस महामारी के बीच संभव नहीं है। यह भी कहा कि बोर्ड ने फैसला लिया है कि प्रथम पूजा और सम्पन्न पूजा पारंपरिक तरीके से होगी। इस संभावना पर भी विचार किया जाएगा कि बाबा बर्फानी की पूजा और दर्शन का टेलिकास्ट ऑनलाइन किया जाए।
शाम 7.39: यात्रा कैंसिल होने वाली प्रेस रिलीज ही कैंसिल कर दी गई
ईमेल कर यात्रा कैंसिल होने वाली प्रेस रिलीज को ही कैंसिल कर दिया गया। हालांकि, इसका कोई कारण नहीं बताया गया। यात्रा होगी या नहीं, इस पर भी कुछ नहीं कहा।
रात 8.52: एक और प्रेस रिलीज जारी, कहा- यात्रा पर फैसला हालात देखकर लिया जाएगा
एक और प्रेस रिलीज जारी की गई, जिसमें लिखा गया कि बाद में हालात का मुआयना कर अमरनाथ यात्रा पर फैसला लिया जाएगा। रिलीज में लिखा है कि बैठक में श्राइन बोर्ड ने शंका जाहिर की कि आज की तारीख में यात्रा करवाना संभव नहीं है। हालांकि, कोरोना के बदलते हालात के बीच भविष्य में इस पर फैसला लिया जाएगा।
यात्रा रूट पर कई फीट बर्फ, बेस कैम्प में क्वारैंटाइन सेंटर
इस यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन 1 अप्रैल को शुरू होने थे। यात्रा शुरू होने के महीने पहले रूट से बर्फ हटाने का काम हो जाता है, जबकि इस बार वहां अभी भी कई फीट बर्फ मौजूद है। जम्मू में जिस यात्री निवास को अमरनाथ यात्रियों का बेस कैम्प बनाया जाता था, वह इन दिनों क्वारैंटाइन सेंटर बना हुआ है। जम्मू कश्मीर में 407 पॉजिटिव मरीज हैं, जिनमें से 351 सिर्फ कश्मीर से हैं। जहां से अमरनाथ यात्रा गुजरती है, उस कश्मीर घाटी के 10 जिले कोरोना प्रभावित हैं। जम्मू कश्मीर की सीमा सील है। जरूरी सामानों के अलावा किसी भी गाड़ी के आनेजाने की मनाही है। टूरिज्म इंडस्ट्री से जुड़े स्थानीय लोगों को इस यात्रा का हर साल इंतजार होता है। इस पर वहां रहने वाले पिट्ठू और पोनी वालों का सालभर की आमदनी निर्भर होती है।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
India Newsयूके से 91 मरीज इंदौर आए ज्यादातर लोगों के कोविड-19 टेस्ट हो चुके रिपोर्ट आना अभी बाकी 2,125 दिन पहलेTimeNewsIndia NewsIndia Newsकोविदांना नवीन ताण लागल्याची शंका: पुण्याच्या रूग्णाच्या नॅशनल इन्स्टिट्यूट ऑफ व्हायरोलॉजीने चौकशी सुरू केली, नायडू रुग्णालयात शिफ्ट केले व संपर्क साधण्यास सुरवात केली. 2,129 दिन पहलेTimeNewsGujratGujratવેક્સિન માટે રજિસ્ટ્રેશન:અમદાવાદીઓ હવે કોરોના વેક્સિનની ઓનલાઇન નોંધણી પણ કરાવી શકશે, નામ-સરનામું સહિત તમામ વિગતો ભરવાની રહેશે 2,129 दिन पहलेTimeNewsIndia NewsIndia Newsकोरोनावरील नवीन निकालः लंडनहून दोन उड्डाणे केलेल्या प्रवाशांना मुंबईत उतरल्यानंतर क्वारंटाईन सेंटरमध्ये नेण्यात आले, प्रवासी संतापलेले दिसले 2,132 दिन पहले
Health & Fitnessपूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ और कोरोना से संक्रमित हो चुके प्रेम चंद गुड्डू भी बिना मास्क के नजर आए 2,232 दिन पहलेTimeNewsHealth & FitnessHealth & Fitnessबंदिशों के बिना पहला रविवार:भोपाल में ऑनलॉक-4; लोग लेकव्यू घूमने पहुंचे, जल्द ही चलेगा क्रूज भी, न्यू मार्केट भी खुला 2,239 दिन पहलेTimeNewsIndia NewsIndia Newsपटना में सुबह 6 बजे से 10 बजे तक फल, सब्जी और मांस की दुकानें खुलेंगी; 6 सितंबर तक यह आदेश लागू रहेगा 2,253 दिन पहलेTimeNewsHealth & FitnessHealth & Fitnessकोरोना संक्रमित मंत्री सिलावट 14 अगस्त को ही अस्पताल से डिस्चार्ज हुए, दो दिन बाद कोरोना को लेकर अधिकारियों के साथ बैठक कर ली 2,259 दिन पहलेTimeNewsHealth & FitnessHealth & Fitnessवैश्विक महामारी से निपटने के लिये इंदौर पुलिस को मिल रहा हैं प्रतिपल, सामाजिक संस्थाओं का साथ 2,292 दिन पहलेTimeNewsHealth & FitnessHealth & Fitnessसांसद शंकर लालवानी ने किया मोदी और शिवराज की तस्वीर वाले मास्क का वितरण, कोरोना से बचाव को प्राथमिकता बताया 2,315 दिन पहलेTimeNewsHealth & FitnessHealth & Fitnessसंस्था परम पूज्य रक्षक आदिनाथ वेलफेयर एंड एजुकेशनल सोसाइटी व संस्था प्रवेश के सहयोग व महिला स्व सहायता समूह द्वारा निर्मित मास्क का ट्रेन्चिंग ग्राउंड में कोरोनॉ फाइटर्स को किया वितरण 2,318 दिन पहले