देश की बात, आपके शहर से
Indore30°CMostly clear
TimeNewsTODAYअभीRight news, better tomorrow
E-Paper
TimeNewsIndia News
देश 17 बार पढ़ी गई

अंडमान-निकोबार में सबमरीन केबल:मोदी ने कहा- 2300 किमी के नेटवर्क से लोगों को सस्ती और तेज इंटरनेट सेवा मिलेगी; ग्रेट निकोबार में 10 हजार करोड़ रुपए की लागत के पोर्ट का प्रस्ताव

मोदी ने कहा कि अंडमान निकोबार को बाकी देश और दुनिया से जोड़ने वाला ये प्रोजेक्ट ईज ऑफ लिविंग के प्रति हमारी प्रतिबद्धता का प्रतीक है।

Abhishek Raghuvanshi10 अगस्त 2020 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं
  • इसकी लागत 1224 करोड़ रुपए आई है, 2018 में इसकी नींव प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ही रखी थी
  • मोदी ने कहा- गहरे समुद्र में सर्वे, केबल की क्वालिटी मेंटेन करना और विशेष जहाजों के जरिए केबल बिछाना आसान नहीं था, सारी रुकावटों को दूर कर काम पूरा किया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को चेन्‍नई और पोर्ट ब्लेयर को जोड़ने वाली सबमरीन ऑप्टिकल फाइबर केबल का उद्घाटन किया। मोदी ने कहा कि इस नेटवर्क से अंडमान-निकोबार के लोगों को सस्ती और तेज इंटरनेट सेवा मिल सकेगी। व्यापार बढ़ाने के लिए ग्रेट निकोबार में 10 हजार करोड़ की लागत से पोर्ट बनाने का भी प्रस्ताव है।

2300 किमी लंबी केबल बिछाने की लागत 1224 करोड़ रुपए आई। 2018 में इसकी नींव मोदी ने ही रखी थी। केबल से पोर्ट ब्‍लेयर को स्‍वराज द्वीप, लिटल अंडमान, कार निकोबार, कमोर्ता, ग्रेट निकोबार, लॉन्‍ग आईलैंड और रंगत को भी जोड़ा जा सकेगा।

मोदी के संबोधन की 6 अहम बातें

डेढ़ साल पहले योजना के शुभारंभ का मौका मिला

भारत की आजादी की तपोस्थली, संकल्प स्थली अंडमान निकोबार की भूमि और वहां रहने वाले सभी को नमस्कार। आज का दिन अंडमान निकोबार के दर्जनों द्वीपों में बसे लाखों लोगों के साथ ही पूरे देश के लिए भी अहम है। नेताजी सुभाषचंद्र बोस को नमन करते हुए करीब डेढ़ साल पहले सबमरीन ऑप्टिकल फाइबर केबल योजना के शुभारंभ का अवसर मिला था। खुशी है कि आज इसके लोकार्पण का मौका भी मिला।

समुद्र में केबल बिछाना आसान नहीं था

स्वतंत्रता दिवस से पहले इसे मैं अंडमान के लोगों के लिए एक स्नेह भरे उपहार की तरह देखता हूं। गहरे समुद्र में सर्वे, केबल की क्वालिटी मेंटेन करना और विशेष जहाजों के जरिए केबल बिछाना आसान नहीं था। जितना बड़ा ये प्रोजेक्ट था, उतनी ही बड़ी चुनौतियां भी थीं। ये भी एक वजह थी कि वर्षों से इस पर काम नहीं हो पाया था, लेकिन खुशी है कि सारी रुकावटों को किनारे कर इस काम को पूरा किया गया।

देश के हर इलाके का विकास कर रहे
देश के हर जन, क्षेत्र तक आधुनिक सुविधाएं पहुंचें और हर नागरिक का जीवन आसान बने। राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े बॉर्डर एरिया और समुद्री सीमा पर बसे क्षेत्रों का तेजी से विकास हो। अंडमान निकोबार को बाकी देश और दुनिया से जोड़ने वाला ये प्रोजेक्ट ईज ऑफ लिविंग के प्रति हमारी प्रतिबद्धता का प्रतीक है। अब यहां के लोगों को मोबाइल कनेक्टिविटी और तेज इंटरनेट की सस्ती और अच्छी सुविधाएं मिल पाएंगी।

पर्यटकों और व्यापार को भी फायदा होगा
अंडमान को जो सुविधा मिली है, उसका बहुत बड़ा लाभ वहां जाने वाले पर्यटकों को भी मिलेगा। बेहतर कनेक्टिविटी किसी भी टूरिस्ट डेस्टिनेशन की पहली प्राथमिकता होती है। मुझे पूरा विश्वास है कि जो पर्यटक वहां जाते हैं वो लंबे समय तक रुकना पसंद करेंगे। लोग ज्यादा रुकेंगे तो इसका बहुत बड़ा प्रभाव रोजगार पर भी पड़ेगा। हिंद महासागर हजारों सालों से भारत के व्यापार और सामरिक सामर्थ्य का केंद्र रहा है।

अंडमान-निकोबार में प्रोजेक्ट तेजी से पूरे हो रहे
अंडमान के12 आईलैंड्स में हाईएंड प्रोजेक्ट का विस्तार किया जा रहा है। नॉर्थ और मिडिल अंडमान की रोड कनेक्टिविटी को मजबूत करने के लिए दो बड़े ब्रिज पर तेजी से काम हो रहा है। पोर्ट ब्लेयर एयरपोर्ट में एक साथ 1200 यात्रियों को हैंडल करने की कैपेसिटी कुछ महीनों में तैयार हो जाएगी। स्वराज द्वीप, शहीद द्वीप और लॉन्ग आइलैंड में वॉटर इन्फ्रास्ट्रक्टर भी कुछ समय में बनकर तैयार हो जाएंगे। उड़ान योजना के तहत सी-प्लेन सेवा शुरू हो जाएगी। इससे आइलैंड्स के बीच कनेक्टिविटी अच्छी हो जाएगी। कोच्चि शिपयार्ड में जो 4 जहाज बनाए जा रहे हैं उनकी डिलीवरी भी जल्द हो जाएगी।

ग्रेट निकोबार में बड़ा पोर्ट बनेगा
ऐसे अनेक प्रयासों के कारण देश के पोर्ट नेटवर्क की कैपेसिटी और कैपेबिलिटी का विस्तार हो रहा है। ग्रेट निकोबार में करीब 10 हजार करोड़ रुपए की लागत के पोर्ट का प्रस्ताव है। ये बनकर तैयार हो जाएगा तो समुद्री व्यापार में भारत की हिस्सेदारी बढ़ेगी, युवाओं को नए मौके मिलेंगे।

ePaper
आज का अंक28 Sep to 4 Oct

28 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
नवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजनIndoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 2 दिन पहलेप्रदेश में मोरों के संरक्षण और पुनर्वास की नयी परियोजना शुरू होगी : मुख्यमंत्री डॉ. यादवMadhyaPradeshप्रदेश में मोरों के संरक्षण और पुनर्वास की नयी परियोजना शुरू होगी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 2 दिन पहलेमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उज्जैन के विभिन्न गरबा आयोजनों में सहभागिता कीMadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उज्जैन के विभिन्न गरबा आयोजनों में सहभागिता की 2 दिन पहलेट्रम्प ने रूस तेल पर 60 दिन की छूट, भारत पर क्या असरIndia Newsट्रम्प ने रूस तेल पर 60 दिन की छूट, भारत पर क्या असर 2 दिन पहलेउज्जैन में शिप्रा किनारे महामंडलेश्वर का आलीशान होटल जमींदोज, अभी दो दर्जन मंदिर रडार परMadhyaPradeshउज्जैन में शिप्रा किनारे महामंडलेश्वर का आलीशान होटल जमींदोज, अभी दो दर्जन मंदिर रडार पर 2 दिन पहलेसीएम डॉ. मोहन का निवेश पर जोर, कहा- हर दृष्टि से मध्यप्रदेश में इंवेस्टमेंट देगा लाभBhopalसीएम डॉ. मोहन का निवेश पर जोर, कहा- हर दृष्टि से मध्यप्रदेश में इंवेस्टमेंट देगा लाभ 2 दिन पहलेगलती हो गई लिखकर पूरी की हत्या की विवेचना, 7 साल बाद सबूतों के अभाव में मुख्य आरोपी बरी; कोर्ट ने डीजीपी और कमिश्नर को भेजी रिपोर्टIndia Newsगलती हो गई लिखकर पूरी की हत्या की विवेचना, 7 साल बाद सबूतों के अभाव में मुख्य आरोपी बरी; कोर्ट ने डीजीपी और कमिश्नर को भेजी रिपोर्ट 2 दिन पहले“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब..Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 2 दिन पहले
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मुरैना जिला दिव्यांगजन पुनर्वास केंद्र का किया निरीक्षणMadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मुरैना जिला दिव्यांगजन पुनर्वास केंद्र का किया निरीक्षण 4 दिन पहलेऔद्योगिक विकास को गति देने तथा निवेश को प्रोत्साहित करने के लिए प्रतिबद्ध है राज्य सरकार : मुख्यमंत्री डॉ. यादवMadhyaPradeshऔद्योगिक विकास को गति देने तथा निवेश को प्रोत्साहित करने के लिए प्रतिबद्ध है राज्य सरकार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 4 दिन पहलेमध्यप्रदेश पुलिस की वाहन चोरों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाईMadhyaPradeshमध्यप्रदेश पुलिस की वाहन चोरों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई 4 दिन पहलेनरेला में दशहरा उत्सव की तैयारियों का मंत्री श्री सारंग ने लिया जायजाMadhyaPradeshनरेला में दशहरा उत्सव की तैयारियों का मंत्री श्री सारंग ने लिया जायजा 4 दिन पहलेबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजनIndoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 5 दिन पहलेइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!”Indoreइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!” 5 दिन पहलेबढ़ते इंदौर को पानी की चिंता से राहत देने की बड़ी तैयारी, 2055 तक के पानी की समस्या होगी दूरIndoreबढ़ते इंदौर को पानी की चिंता से राहत देने की बड़ी तैयारी, 2055 तक के पानी की समस्या होगी दूर 5 दिन पहलेमध्‍यप्रदेश पुलिस की अवैध गांजे की खेती पर बड़ी कार्रवाईMadhyaPradeshमध्‍यप्रदेश पुलिस की अवैध गांजे की खेती पर बड़ी कार्रवाई 5 दिन पहले
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ग्लोबल स्किल पार्क के अंतर्राष्ट्रीय प्लेसमेंट प्राप्त प्रशिक्षणार्थियों को दी बधाईMadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ग्लोबल स्किल पार्क के अंतर्राष्ट्रीय प्लेसमेंट प्राप्त प्रशिक्षणार्थियों को दी बधाई 6 दिन पहलेमेधावी विद्यार्थियों की शिक्षा में बाधा ना बने आर्थिक अभाव : श्रीमती ए. श्रीजाMadhyaPradeshमेधावी विद्यार्थियों की शिक्षा में बाधा ना बने आर्थिक अभाव : श्रीमती ए. श्रीजा 6 दिन पहलेसुप्रीम कोर्ट की राहुल गांधी और अखिलेश यादव को नोटिस, 12 अक्टूबर के मार्च पर मांगा जवाबDelhiसुप्रीम कोर्ट की राहुल गांधी और अखिलेश यादव को नोटिस, 12 अक्टूबर के मार्च पर मांगा जवाब 6 दिन पहलेछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए  एक और बड़ा एक्शनIndoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 6 दिन पहलेसैनिकों के पुनर्वास और कौशल विकास में क्रिस्प की भूमिका सराहनीय : सुकृति लिखीMadhyaPradeshसैनिकों के पुनर्वास और कौशल विकास में क्रिस्प की भूमिका सराहनीय : सुकृति लिखी 6 दिन पहलेराज्य सरकार सच्चा वादा-पक्का काम के भाव से जनकल्याण के सभी वादे कर रही पूरेMadhyaPradeshराज्य सरकार सच्चा वादा-पक्का काम के भाव से जनकल्याण के सभी वादे कर रही पूरे 6 दिन पहलेकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेजBhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 6 दिन पहलेकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिलIndia Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 6 दिन पहले
↑