सब्जी बेचने वाली महिलाओं की दुकान हटाने के विरोध मे हिंदू जागरण मंच द्वारा थाने के सामने प्रदर्शन किया

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर के जूनी इंदौर थाना क्षेत्र में फुटपाथ पर सब्जी बेचने वाली महिलाओं की दुकान हटाने के विरोध में हिंदू जागरण मंच द्वारा थाने के सामने प्रदर्शन किया गया।

हिंदू जागरण मंच के प्रमुख जगदीश खत्री ने बताया कि गरीब तबके की महिलाओं द्वारा सब्जी की दुकान लगाकर अपने परिवार का गुजारा किया जाता है जहां आज जूनी इंदौर थाने के पुलिस कर्मियों द्वारा उन्हें दुकान नहीं लगाने दी गई और उनके साथ अभद्रता करते हुए उन्हें मौके से हटा दिया गया। मामले में हिंदू जागरण मंच के लोगों द्वारा पीड़ित महिलाओं के साथ जूनी इंदौर थाने के सामने जमकर प्रदर्शन किया गया और पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए आरोपी पुलिसकर्मी को निलंबित करने की मांग की गई। इस दौरान पीड़ित महिलाओं द्वारा पुलिस के साथ ही नगर निगम के अधिकारियों पर भी हफ्ता वसूली का आरोप लगाया और प्रशासन से मांग की है कि उन्हें उनका रोजगार चलाने दिया जाए, जिससे उनका और उनके परिवार का भरण पोषण हो सके।

Exit mobile version