नियमों का पालन ना करना और एयरफोन लगा कर सायकल चलाना एक युवक को महंगा पड़ गया। लापरवाही के चलते 26 वर्षीय युवक ट्रेन की चपेट में आ गया जिसकी मौत हो गई।
दरअसल लसूड़िया थाना क्षेत्र अंतर्गत फिनिक्स सिटी निवासी 26 वर्षीय मनप्रीत सिंह को एयर फोन लगाकर साइकिल चलाना महंगा पड़ गया। और मनप्रीत ने अपनी जान से हाथ धो बैठा। जानकारी के मुताबिक मनप्रीत कान में एयरफोन लगाकर साइकिल से जा रहा था जिसकी ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई।फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर, पोस्टमार्टम के बाद युवक का शव परिजनों को सौंप दिया है।
