35 लाख की लागत से तैयार गेस्ट हाउस अधिकारियों के लिए सभी सुविधा के साथ बना रही बिजली कंपनी

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

बिजली कंपनी के अधिकारी और कर्मचारियों के लिए मध्य प्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के मुख्यालय पोलो ग्राउंड स्थित 35 लाख रुपए की लागत से गेस्ट हाउस का नवीनीकरण किया जा रहा है। इसमें सरकारी कार्यक्रमों को निशुल्क किया जा सकेगा।

मध्य प्रदेश पश्चिम विद्युत वितरण कंपनी इंदौर मुख्यालय पर करीब 35 लाख रुपये खर्च करके गेस्ट हाउस का नवीनीकरण का कार्य किया जा रहा है। कंपनी के मुख्य महाप्रबंधक संतोष टैगोर की मानें तो उनके मुताबिक कंपनी का मुख्यालय होने के कारण यहां बड़ी संख्या में सरकारी और निजी कर्मचारी अपने विभिन्न कारणों के चलते आते हैं। जिन्हें गेस्ट हाउस में सुविधाएं पूर्ण रूप से नहीं मिल पाती है। जहां कंपनी के बड़े अधिकारियों द्वारा विचार विमर्श कर यह तय किया गया कि करीब 35 लाख रुपए खर्च कर गेस्ट हाउस का नवीनीकरण किया जा रहा है। जहां उक्त गेस्ट हाउस में 12 कमरे पहले से बने हुए हैं। वहीं कुछ स्थान में 2 कमरों का नव निर्माण कर 14 कमरे बन रहे हैं।

गौरतलब है कि शहर के मुख्यालय यानी के पोलो ग्राउंड स्थित इस गेस्ट हाउस को सर्व सुविधा युक्त किया जा रहा है इसमें सरकारी कर्मचारियों को निशुल्क सेवा दी जाएगी वहीं निजी कर्मियों को स शुल्क सेवा मिलेगी।

Exit mobile version