जिसे मान रहे थे सेल्फी लेते हुए हादसा वो निकली ख़ुदकुशी की घटना

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

दरसअल पूरी घटना एरोड्रम थाना क्षेत्र की है जहाँ एरोड्रम क्षेत्र में रहने वाले कांस्टेबल की 12 साल की बेटी आयूषी की सेल्फी लेने के चक्कर मे फांसी लगने से मौत ही गई थी वही बच्ची ने घर में कुर्सी पर खड़े होकर गले में फंदा लगाते हुए सेल्फी भी ली थी वही आयुषी ने फंदा दो दुपट्‌टे को जोड़कर बनाया था। पता चला है कि बच्ची किसी एप्लीकेशन पर लगातार वीडियो देखा करती थी। कई वीडियो में मैजिक के जैसे फंदा लगता है और फिर खुल जाता है। वही एएसपी प्रशांत चौबे के अनुसार आयुषी की जेब से एक पत्र मिला है, जिसमें वह अपनी सहेलियों को सॉरी कह रही है। उसने लिखा है कि हमारे बीच जो बातचीत हुई हो, उसे भूल जाना। हमारे बीच जो गलत फहमियां हैं, उसे भी भूल जाना। इसके अलावा उल्टे हाथ पर किसी नुकीली वस्तु से भी उसने सॉरी लिखा है वही मृतिका आयुषी के मोबाइल में एक सेल्फी भी मिली है जिसमे नाबालिग आयुषी सेल्फी लेते हुए दिख रही है वही पुलिस भी अब सेल्फी के चक्कर मे मौत ना मानते हुए सुसाईड ही मान रही बरहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है

Exit mobile version