नरेंद्र मोदी द्वारा किसानों को एक बड़ी राहत देते हुए किसानों के खाते में ₹18000 की राशि पहुंचाई

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा आज देश भर के किसानों को एक बड़ी राहत दी गई, इसके तहत करोड़ों किसानों के खाते में ₹18000 की राशि पहुंचाई गई यही नहीं इंदौर में भी इसको लेकर बीजेपी ने आयोजन रखा

इस दौरान सामूहिक रूप से प्रधानमंत्री के उद्बोधन और अलग-अलग राज्यों में किसानों से किए जा रहे , संपर्क के बारे में दी जाने वाली जानकारी को इंदौर के पलासिया क्षेत्र में बीजेपी कार्यकर्ताओं ने सामूहिक रूप से देखा , वही इस दौरान इंदौर शहर अध्यक्ष भाजपा गौरव रणदिवे ने कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा किसानों के हित में बड़ा फैसला लिया गया है। कुछ लोग किसानों के नाम पर भ्रम फैलाने की कोशिश कर रहे हैं। इसे किसान समझ रहा है ।।

वही बीजेपी शहर अध्यक्ष ने कहा कि क्राइसिस मैनेजमेंट ने निर्णय लिया है आने वाले दिनों में इंदौर के निजी कोचिंग संस्थान 50% क्षमता के साथ अपना काम कर सकेंगे।। वही इस दौरान शिक्षा की दीवार का भी उद्घाटन किया गया।।

इंदौर में रद्दी में फेंके जाने वाली बहुमूल्य किताबों को दान करने की व्यवस्था शिक्षा की दीवार के तौर पर बनाई है। दरअसल इससे पहले भी इंदौर में नेकी की दीवार बनाई गई थी। जिसमें लोग अपने पुराने कपड़े दान करते थे ।।अब शिक्षा की दीवार में पुरानी किताबें दान करेंगे।

- Advertisement -
Exit mobile version