स्कॉटलैंड से इंदोर आया एक युवक कोरोना पॉजिटिव निकला है युवक दिल्ली के रास्ते इंदोर आया है जो 19 तारीख को इंदोर पहुचा था युवक को इलाज के लिए सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में एडमिट किया गया है वायरस के वेरियंट की जांच के लिए युवक का सेम्पल जांच के लिए दिल्ली या पुणे भेजा जायेगा।
इंदौर स्वास्थ्य विभाग ने यूके से आए यात्रियों का कोरोना टेस्ट शुरू किया जिसमें अब तक कुल 125 यात्रियों की सूची मिली थी जिनमें से कुछ यूके वापस लौट गए तो कुछ इंदौर आकर अन्य राज्यों में चले गए ऐसे यात्रियों की संख्या 17 हैं। इंदौर में अब 108 लोगों की पहचान की जा चुकी है जो यूके से आए हैं। कोविड के नोडल अधिकारी डॉक्टर अमित मालाकार का कहना है कि, 108 यात्रियों में से 68 यात्रियों के टेस्ट करवाए गए हैं जिनमें से 32 लोगों की रिपोर्ट आ चुकी है, जिसमें 1 यात्री पॉजिटिव पाया गया है। पाजिटिव आया यात्री स्कॉटलैंड के इडनबर्ग से दिल्ली होते हुए 19 दिसम्बर को इंदौर आया था। स्वास्थ विभाग 25 नवम्बर से 23 दिसम्बर तक आए यात्रियों की जानकारी लेकर उनके टेस्ट करवा रहा है। पॉजिटिव आने वाले लोगों के परिवार को इंस्टिट्यूशनल क़वारन्टीन करवाया जा रहा है।
