इंदौर में नाबालिक बच्चों के साथ छेड़छाड़ के मामले लगातार सामने आ रहे हैं ऐसे ही इंदौर के दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में नाबालिग बच्चियों के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया जिसमें एक चंदननगर वही द्वारकापुरी थाना क्षेत्र में बी एक अधेड़ ने मासूम बच्ची के साथ छेड़छाड़ करने की कोशिश की दोनों ही मामलों में पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया है।
छेड़छाड़ की पहली घटना इंदौर के चंदन नगर थाना क्षेत्र की है यहां के रहने वाले 25 वर्षीय युवक ने 7 वर्षीय मासूम बच्ची के साथ अश्लील हरकत कर दी मासूम ने यह बात परिजन को बताई उसके बाद परिजन बच्ची को लेकर थाने पहुंचे जहां आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है
दूसरा मामला द्वारकापुरी थाना क्षेत्र का है यहां के रहने वाले एक अधेड़ ने 4 वर्षीय बालिका के साथ अश्लील हरकत कर दी घटना सुबह की है यहां की रहने वाली 4 वर्षीय मासूम जब घर के बाहर खेल रही थी पड़ोस में ही रहने वाले प्रकाश वादवानी ने बच्ची के साथ अश्लील हरकत कर दी घबराई हुई बच्ची अपने पिता के पास पहुंची और और उसके साथ जो घटना घटित हुई उसकी जानकारी अपने पिता को दी परिजनों ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई परिजनों की शिकायत पर मामला दर्ज किया है और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
