India News
कोरोना वायरस महामारी से इकॉनमी को बचाने के लिए RBI ने की ये बड़ी घोषणाएं
नई दिल्ली. कोरोना वायरस (Coronavirus) की वजह से देशभर में लॉकडाउन (Lockdown Part 2) जारी है. इस वजह से अर्थव्यवस्था (Indian Economy) पर तगड़ी चोट लगी है. अर्थव्यवस्था को नुकसान से बचाने के लिए रिजर्व बैंक एक बार फिर से बड़ी घोषणाएं की हैं. इससे पहले रिजर्व बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास (RBI Governor Shaktikant Das) ने रेपो रेट, रिवर्स रेपो रेट और सीआरआर में कटौती की घोषणा की. इसके अलावा उन्होंने कर्जधारको के लिए भी राहत का ऐलान किया है. आइए RBI की ओर से की गई बड़ी घोषणाओं पर नजर डालें… शक्तिकांत दास ने कहा, कुछ फाइनेंशियल मार्केट में उतार-चढ़ाव बना हुआ है. क्रूड ऑयल की कीमतों में भी तेजी नरमी बनी हुई है. OPEC देशों ने क्रूड के प्रोडक्शन में कमी का फैसला कर लिया है. IMF के अनुमान के मुताबिक, भारत कोरोना वायरस संकट के बाद फिस्कल ईयर 2022 में देश के GDP की ग्रोथ 7.4 फीसदी रह सकती है. रिवर्स रेपो रेट में 0.25 फीसदी की कटौती आरबीआई ने रिवर्स रेपो रेट में कटौती की है. बैंक ने रिवर्स रेपो रेट में 0.25 फीसदी की कटौती की. इस कटौती के बाद रिवर्स रेपो रेट 4 फीसदी से घटकर 3.75 फीसदी रह गया. रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं किया गया है. आरबीआई गवर्नर ने कहा, बैंक ज्यादा लोन दे सकें, इसलिए रिवर्स रेपो रेट में कटौती की गई है.नाबार्ड, सिडबी और हाउसिंग फाइनेंस बैंक को मिली नकदी आरबीआई गवर्नर ने कहा कि इकोनॉमी में ग्रोथ के लिए नाबार्ड को 25 हजार करोड़ रुपये, सिडबी को 15 हजार करोड़ रुपये और हाउसिंग फाइनेंस बैंक को 10 हजार करोड़ रुपये दिए जाएंगे. इससे एनबीएफसी, एमएसएमई, रियल एस्टेट को नकदी की किल्लत दूर होगी. NPA नियमों में बैंक को राहत आरबीआई गवर्नर ने एनपीए नियमों में बैंकों को 90 दिन की राहत दी है. मोरेटोरियम पीरियड में एनपीए को नहीं गिना जाएगा. TLTRO-2 का नोटिफिकेशन आज जारी होगा TLTRO-2 की 50 हजार करोड़ रुपये से शुरुआत होगी. TLTRO-2 का नोटिफिकेशन आज जारी होगा. TLTRO से एनबीएफ को 10 हजार करोड़ रुपये का फंड मिलेगा. TLTRO-2 का 50 फीसदी फंड छोटे मझोले एनबीएफसी को मिलेंगे. TLTRO-2 का 25 हजार करोड़ रुपये आज जारी होगा. G20 देशों में इंडिया की ग्रोथ सबसे बेहतर रहने का अनुमान Covid-19 महामारी के समय में मानवता की परीक्षा है।
Abhishek Raghuvanshi April 17, 2020