देश की बात, आपके शहर से

TimeNews Desk

Month: August 2024

TimeNewsIndore
Indore

इन्दौर क्राइम ब्रांच की कार्यवाही में इनोफ्लेक्स कंपनी में 6.30 करोड़ रुपए की धोखाधडी करने वाले आरोपी को डबल मुनाफा दिलाने वाली अंतर्राज्यीय गैंग का एक और आरोपी धराया

✓ प्रकरण में अभी तक कुल 06 आरोपी हो चुके है गिरफ्तार। ✓ क्राईम ब्रांच इंदौर द्वारा अभी तक उक्त प्रकरण में लगभग 03 करोड़ रुपए की चल–अचल संपत्ति की बरामद । ✓ अंतर्राज्यीय…

August 31, 2024 · 1 min read
TimeNewsIndore

Indore

अयोध्यापुरी कॉलोनी के सदस्यों की पात्रता-अपात्रता की सूची का प्रकाशन एवं श्रीमहालक्ष्मी कॉलोनी के लिये नवीन कमेटी का गठन

इंदौर 31 अगस्त 2024 तत्कालीन कलेक्टर के निर्देशानुसार निर्देशानुसार श्रीदेवी अहिल्या श्रमिक कामगार सरकारी साख संस्था इंदौर की अयोध्यापुरी कॉलोनी के संबंध में सुश्री निधी वर्मा डिप्टी कलेक्टर की अध्यक्षता में गठित पाँच सदस्यीय जाँच दल द्वारा परीक्षण/जांच प्रतिवेदन एवं सदस्यों की पात्रता-अपात्रता की सूची कलेक्टर श्री आशीष सिंह को प्रस्तुत की गई जिसे कलेक्टर श्री आशीष सिंह के द्वारा उपायुक्त सहकारिता को इस संबंध में निर्देश दिए हैं की जांच प्रतिवेदन एवं सदस्यों की पात्रता-अपात्रता की सूची का प्रकाशन संस्था के सूचना पटल पर तुरंत कराया जाए और जांच दल द्वारा की गई प्रस्तावना के अनुसार एक माह की समय सीमा में नियमानुसार कार्रवाई देवी अहिल्या श्रमिक कामगार सहकारी संस्था के संचालक मंडल से सुनिश्चित करायी जाये।

TimeNewsIndore

Indore

महाकाल दर्शन के लिए आई महिला से नाम बदलकर रेप:अजमेर ले जाकर निकाह भी किया, फिर पता चला आरोपी शादीशुदा है

इंदौर के एरोड्रम थाने में लव जिहाद और ब्लैकमेल कर धमकाने का मामला सामने आया है। एरोड्रम पुलिस को मामले की जानकारी उज्जैन पुलिस ने भेजी है।

खजराना क्षेत्र में बच्ची की हुई मौत मामले में पुलिस ने पिता को हत्या के मामले में किया गिरफ्तार

Indore

खजराना क्षेत्र में बच्ची की हुई मौत मामले में पुलिस ने पिता को हत्या के मामले में किया गिरफ्तार

मध्य प्रदेश के इंदौर में एक तीन महीने की बच्ची की टंकी में डूबने से मौत होने का मामला सामने आया था पूरा मामला खजराना थाना क्षेत्र का है पुलिस ने जाँच पड़ताल की तो सामने आया उसके पिता ने उसको टंकी में डूबा कर हत्या करने की बात सामने आई जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार आपको बता दें पूरा मामला इंदौर के खजराना थाना क्षेत्र के खजराना मंदिर का है जहाँ एक परिवार तीन महीने की बच्ची को अस्पताल लेकर पहुँचा था बच्ची की पानी की टंकी में डूबने से मौत होने की कहानी बताई गई जिसके बाद अस्पताल प्रशासन ने पुलिस को सूचना दी पुलिस ने मर्ग क़ायम कर बच्ची का पोस्टमार्टम कराया जिसके बाद पुलिस ने जाँच पड़ताल शुरू की आस पड़ोसियों के बयान लिए तो एक बात सामने आयी कि बच्ची का पिता कालू आदतन अपराधी है और शराब पीने का आदी है उसकी पत्नी भी दूसरी है और उसने भी दूसरी शादी की है जिस पर सशक्त गहरा गया और पुलिस ने कालू को हिरासत में लिया जिसके बाद उससे सख़्ती से पूछताछ की तो वह टूट गया और उसने बताया कि शराब के नशे में उसकी बच्ची को टंकी में डुबोकर मार दिया और वह पत्नी पर श़क भी करता था पुलिस ने घायलों को तुरंत गिरफ़्तार किया है थाना प्रभारी मनोज सेंधव ने बताया कालू व पूर्व भी अपराध दर्ज है वह लूट के मामले में गिरफ़्तार हो चुका है जब बच्ची का पोस्टमार्टम कराया जा रहा था तब वह भी सीना तान अस्पताल में मौजूद था और उसके चेहरे पर किसी प्रकार की कोई शिकन नहीं थी पुलिस ने आरोपी को गिरफ़्तार किया है

7 करोड़ की लागत से रणजीत हनुमान मंदिर का होगा पुनर्निर्माण

Indore

7 करोड़ की लागत से रणजीत हनुमान मंदिर का होगा पुनर्निर्माण

इंदौर के सुदामा नगर स्थित प्रसिद्ध रणजीत हनुमान मंदिर जो की 2000 साल पुराना होलकर राजघराने के समय से मौजूद है जिसके कुछ क्षेत्रों का पुनर्निर्माण करने के लिए इंदौर नगर निगम और जिला प्रशासन ने एक योजना बनाई है इस योजना के तहत 7 करोड़ की लागत से रणजीत हनुमान मंदिर का पुनर्निर्माण किया जाएगा जिसमें बड़े-बड़े हॉल बनाए जाएंगे ध्यान कक्ष से बनाया जाएगा कीर्तन कक्ष बनाया जाएगा भोजन प्रसादी के लिए व्यवस्था की जाएगी इस तरह तकरीबन 2 साल की इस प्रोजेक्ट में 7 करोड़ की लागत आएगी मंदिर के पुजारी दीपेश व्यास एवं कलेक्टर आशीष सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला प्रशासन और नगर निगम के साथ एक सहमति बनी है भक्तों का ताता लगा रहता है भारी मात्रा में भक्ति मंदिर में प्रवेश करते हैं कई तरीके असुविधाओं का सामना भक्तों को करना पड़ता है उन असुविधा से बचने के लिए जिला प्रशासन और नगर निगम के द्वारा मंदिर का पुनर्निर्माण की योजना बनाई है

ऑपरेशन ईगल क्ला के तहत नशे की तस्करी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई

Indore

ऑपरेशन ईगल क्ला के तहत नशे की तस्करी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई

इंदौर, ऑपरेशन ईगल क्ला के तहत पुलिस की लगातार करावाही जारी है इसी क्रम में भवरकुआ पुलिस ने नशा करने वाले और नशे की तस्करी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई कर अभियान चलाया जिसके तहत क्षेत्र में भोलाराम मार्ग स्थित हॉस्टलों पर पुलिस ने दबिश दी पुलिस को लगातार सूचनाएं मिल रही थी कि यहां हॉस्टल में रहने वाले कुछ स्टूडेंट नशे के आदी हैं और वह बाहर से नशा बुलवाकर हॉस्टल में नशा करते हैं इसी के तहत आज भंवर कुवा पुलिस द्वारा क्षेत्र के 12 हॉस्टलों पर एक साथ दबिश थी जिसमें दो टीमें बनाई गई थी जो अलग-अलग हॉस्टलों की लगातार चेकिंग कर रही थी और यहां पढ़ने वाले स्टूडेंट का रूम चेक कर रही थी हालांकि पुलिस के हाथ आज कुछ नहीं लगा वही स्टूडेंट्स को समझाईश जरूर दी है कि वह नशे की लत से दूर रहें और नशा बिल्कुल भी ना करें एसीपी देवेंद्र सिंह धुर्वे के मुताबिक क्षेत्र में बहुत से हॉस्टल हैं जहां पर इस तरह की सूचना मिल रही थी इसी को लेकर कार्रवाई की गई है पिछली बार जब कार्रवाई की गई तो पुलिस को बड़ी मात्रा में स्टूडेंट्स के पास से गांजा वह अन्य नशीली दवाइयां पुलिस को मिली थी हालांकि पुलिस ने स्टूडेंट के भविष्य को देखते हुए उन पर किसी तरह की कार्रवाई नहीं की थी और उन्हें समझाइए देकर छोड़ दिया था पुलिस का मकसद उसे ड्रग पैडलर तक पहुंचना है जो इन स्टूडेंट्स को नशा सप्लाई कर रहा है फिलहाल आज की कार्रवाई में पुलिस को ऐसा कुछ हाथ नहीं लगा लेकिन पुलिस ने जिस तरह से कार्रवाई करते हुए स्टूडेंट को जो संदेश दिया है वह काफी असर कर रहा है जिसमें बताया गया है कि वह यहां पढ़ने आए हैं वह सिर्फ पढ़ने का ही काम करे और नशे की लत में पढ़कर अपने भविष्य को अंधकार में ना धकेले।

पैथोलॉजी लैब से लाखो रुपए की चोरी करने वाला शातिर बदमाश को किया गिरफ्तार

Indore

पैथोलॉजी लैब से लाखो रुपए की चोरी करने वाला शातिर बदमाश को किया गिरफ्तार

लसूडिया थाना क्षेत्र में पिछले दिनों पैथोलॉजी लैब में कोई लाखों रुपए की चोरी का खुलासा करते हुए पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है आरोपी ने लैब से 435000 नगद चुराए थे पकड़ा गया आरोपी महंगे चौक लग्जरी लाइफ जीने के लिए चोरी की वारदात को अंजाम देता था और वह नशे का आदी है जानकारी देते हुए डीसीपी अभिनय विश्वकर्मा ने बताया कि 23 अगस्त फरियादी सफदर नदीम ने शिकायत दर्ज करवाई थी कि वह स्किम नम्बर 78 में मीरा न्यूरो के हॉस्पिटल में पैथोलॉजी लैब संचालित करते हैं और वह रात्रि में अपनी लाइफ बंद करके घर चले गए थे शोभा आकर देखा तो लिफ्ट का ताला टूटा हुआ था और अंदर जाकर देखा तो केस काउंटर का भी ताला टूटा हुआ था और उसमें नगदी रुपए चोरी किए गए थे सूचना के बाद पुलिस ने घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज देखे सीसीटीवी फुटेज में एक युवा के अपना मुंह पर मास्क तथा अपने संपूर्ण शरीर को पूरा ढका हुआ था वह दिख रहा था और किसी प्रकार से उसकी पहचान भी नजर नहीं आ रही थी लेकिन पुलिस टेक्निकल आधार पर आरोपी की पहचान की जिसके आधार पर संदेही लक्ष्मी नारायण और लच्छू पिता गेंदालाल चौहान को पकड़ा जिसने पूछ सच में बताया कि वह महंगे शौक हो और लग्जरी लाइफ जीने का आदि है वही उसके ऊपर कर्ज अधिक हो गया था वहीं उसके मकान पर भी कर्ज था जिसमें उसके लाखों रुपए खर्च हो गए थे और उसे पर कर्ज हो गया था वही उज्जैन पूर्व न्यूरोलॉजिस्ट के पास भी इलाज कराने गया था जो बहुत खुद भी हार्ट पेशेंट है वहां पर लाखों रुपए देखकर उसने यह चोरी करने का प्लान तैयार किया था चोरी करने के बाद उक्त रुपए उसने अपने घर के कलर में छुपा दिए थे वहीं आरोपी के निशान देही पर उसका घर के कलर में से रुपए जब कर लिए हैं वहीं पूर्व में भी आरोपी पर पूर्व में भी नकब्जानी और अन्य मामले दर्ज हैं पकड़े गए आरोपों से पुलिस सब पूछ ताछ में जुटी है

इंदौर में सराफा व्यापारी पर जानलेवा हमला, सीसीटीवी मे घटना केद

Indore

इंदौर में सराफा व्यापारी पर जानलेवा हमला, सीसीटीवी मे घटना केद

इंदौर शहर में गुंडों का आतंक बढ़ता जा रहा है, शहर के सराफा क्षेत्र के एक व्यापारी पर दो बदमाशों ने पीछे से आकर चाकू से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया, वही हमले का सीसीटीवी भी सामने आया है जिसके आधार पर पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है दरअसल राहुल शुक्ला सराफा क्षेत्र में सोना चांदी का व्यापार करते हैं जांह शुक्रवार की शाम किसी काम से मुकेरीपुरा क्षेत्र से गुजर रहे थे तभी पीछे से आए दो बदमाशों ने राहुल के सिर और गले पर चाकू से हमला कर दिया।

इंदौर में कारोबारी ने हवाई फायर कर फैलाई दहशत,वीडियो वायरल

Indore

इंदौर में कारोबारी ने हवाई फायर कर फैलाई दहशत,वीडियो वायरल

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी के प्रतिनिधि एवम समर्थक के द्वारा नशे की हालत में एक के बाद एक कई फायर किए गए ,तो वही कालोनी के गार्ड को दौड़ा दौड़ा कर पिटा गया, जिसके कारण कॉलोनी में दहशत का माहौल बन गया और वही के रहने वाले रहवासियों ने उनका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया, उसके बाद पुलिस ने इस पूरे मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

इंदौर में ताश पत्ते खेलने के वीडियो सोशल मीडिया पर हुए वायरल पुलिस जांच में जुटी

Indore

इंदौर में ताश पत्ते खेलने के वीडियो सोशल मीडिया पर हुए वायरल पुलिस जांच में जुटी

इंदौर में सोशल मीडिया पर कई तरह के वीडियो वायरल हो रहे जिसके आधार पर पुलिस जांच कर कार्यवाही करती हुई भी नजर आ रही है ऐसा ही एक वीडियो कालोनी में जुआ खेलते वीडियो वायरल हुआ जिसको लेकर पुलिस का कहना वीडियो की सत्यता की जांच कर कार्यवाही की जाएगी…।

↑