देश की बात, आपके शहर से

TimeNews Desk

Month: August 2024

TimeNewsIndore
Indore

दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल व्दारा पंजीबद्ध गंभीर अपराध मे फरार आरोपी क्राईम ब्रांच इंदौर की कार्यवाही में धराया।

✓पेट्रोल पंप आवंटित करने के नाम पर एवं फर्जी निजी दस्तावेज बनाकर धोखाधडीकरने वाले गिरोह शातिर आरोपी पकड़ाया । ✓आरोपीयो व्दारा वेब साईट के माध्यम से लोगो के फर्जी दस्तावेज (आधार कार्ड, वोटर आई.डी.…

August 30, 2024 · 1 min read
अरबिंदो अस्पताल में हुआ सुरक्षा गार्ड और मरीज के परिजन के बीच विवाद जमकर हुई मारपीट

Indore

अरबिंदो अस्पताल में हुआ सुरक्षा गार्ड और मरीज के परिजन के बीच विवाद जमकर हुई मारपीट

इंदौर बाणगंगा थाना क्षेत्र में स्थित अरविंदो अस्पताल में तैनात सुरक्षा कर्मियों ने एक मरीज के अटेंडर के साथ जमकर मारपीट की जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है मारपीट करने के बाद अस्पताल प्रबंधन में मरीज को भी आनंद-पणन में अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया जानकारी के मुताबिक घटना अरविंदो अस्पताल की प्रथम मंजिल की है जहां पर अपनी गंभीर बीमारी का इलाज करने के लिए सुनीता बाई पिछले शुक्रवार को एडमिट हुई थी जिसके साथ उसका बेटा और राकेश भी वहां पर रोजाना की तरह अपनी मां की देखभाल कर रहा था शुक्रवार दोपहर राकेश अपनी मां के लिए गले में बांधने के लिए एक ताबीज लेकर आया था जब राकेश ने सुरक्षा कर्मी को बोला कि वह अपनी मां को गले में ताबीज बांधना चाहता है तो इस बात को लेकर सुरक्षा कर्मी ने मना कर दिया इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया विवाद इतना बड़ा की सुरक्षा कर्मी ने राकेश के साथ जमकर मारपीट की हंगामा होते देखा अरविंदो अस्पताल में तैनात 50 से अधिक सुरक्षाकर्मी वहां आ पहुंचे जिसमें महिला पुरुष सुरक्षा कर्मियों ने भी राकेश के साथ जमकर मारपीट की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला शांत किया वहीं अस्पताल प्रबंधन में भी आनंन-फ़ानन में बिना कुछ परिजन को जानकारी दिए सुनीता को भी वहां से डिस्चार्ज करके बाहर स्ट्रेचर पर पटक दिया फिलहाल लव राकेश निजी अस्पताल की तलाश कर रहा है जहां उसकी मां का इलाज हो सके फिलहालिस पूर मामले में अब तक पुलिस को किसी तरह की शिकायत दर्ज नहीं की गई है

इंदौर के गीता भवन क्षेत्र में ओला कंपनी के शोरूम में आग फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने लगी आग पर काबू पाया

Indore

इंदौर के गीता भवन क्षेत्र में ओला कंपनी के शोरूम में आग फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने लगी आग पर काबू पाया

इंदौर के गीता भवन क्षेत्र में ओला कंपनी के शोरूम में आग लगने की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई हालांकि कुछ भी देर में फायर ब्रिगेड की गाड़ियां और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच गए फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने लगी आग पर काबू पाने के लिए अपना काम शुरू कर दिया… शहर के व्यस्ततम मार्ग पर ओला कंपनी की बिल्डिंग में आग लग गई मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने सर्वप्रथम बिल्डिंग को पूरी तरह खाली कराया और फायर ब्रिगेड ने आग बुझाने की कवायद शुरू की मौके पर मौजूद एसीपी तुषार सिंह ने आगजनी की घटना को लेकर मीडिया से बात करते हुए कहा कि आगे की घटना की खबर मिलते ही अग्निशमन दल और पुलिस मौके पर पहुंची है बिल्डिंग को पोर्टर खाली कर लिया गया है शुरुआती जानकारी के अनुसार 8 से 10 गाड़ियां आज की भेंट छड़ी हैं और आग लगने का मुख्य कारण प्रथम दृश्य शॉर्ट सर्किट सामने आ रहा है घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है…

बारिश के कारण डेंगू मलेरिया के मरीजों में निरंतर वृद्धि

Indore

बारिश के कारण डेंगू मलेरिया के मरीजों में निरंतर वृद्धि

इन दिनो बारिश का जबरदस्त दौर मालवा निमाड़ के क्षेत्र में देखने को मिल रहा है जिसके चलते जगह-जगह जल जमाव होने के कारण इन दिनो डेंगू और मलेरिया के मच्छरों का प्रकोप भी जबरदस्त मात्रा में बढ़ता हुआ दिखाई दे रहा है इंदौर जिला मलेरिया अधिकारी दौलत पटेल ने जानकारी देते हुए बताया कि डेंगू के अब तक इंदौर जिले में 263 मरीज सामने आए हैं जिसमें 169 पुरुष 104 महिलाएं एवं 24 बच्चे जो कि अब तक डेंगू के शिकार हुए हैं और मलेरिया के मात्र 6 मरीज हैं यह बीमारी जगह-जगह जल जमाव होने के कारण मलेरिया के लारवा पैदा होता है जिसके चलते इन मच्छरों की उत्पादन बढ़ता है और यही वजह है कि इन दिनो डेंगू का प्रकोप इंदौर जिले में देखने को मिल रहा है जिला मलेरिया विभाग इसकी रोकथाम के लिए ड्रोन से सर्वे करवा रहा है जहां पर इस तरह के पानी रूके हुए हैं उन्हें खाली करवा रहा है एंटी लारवा का छिड़काव किया जा रहा है जिसके चलते डेंगू के लारवा पैदा ना हो और मरीजों की संख्या ज्यादा ना निकले वर्तमान में 10 से ज्यादा मरीज अस्पतालों में भर्ती नहीं है अपने घरों पर है ज्यादातर मरीज और अब तक किसी प्रकार की कोई कैजुअल्टी दुर्घटना की बात सामने नहीं आई है विभाग के रोकथाम के लिए आम जनता को जागरूक करने के लिए निरंतर प्रयास कर रहा है और आगे भी करता रहेगा

TimeNewsIndore

Indore

इंदौर में टिंबर मार्केट और फर्नीचर यूनिट्स को शहर से बाहर शिफ्ट करने की तैयारी,

जल्द ही शहर के टिंबर मार्केट और फर्नीचर यूनिट्स को शहर से बाहर शिफ्ट किया जाएगा। ये जानकारी कलेक्टर आशीष सिंह द्वारा एक बैठक में दी गई।

बारिश की कमी के बावजूद इंदौर के तालाबों में पानी भरपूर मात्रा में

Indore

बारिश की कमी के बावजूद इंदौर के तालाबों में पानी भरपूर मात्रा में

मालवा और निमाड़ में इस मानसूनी सीजन में औसत से चार प्रतिशत बारिश कम होने के बावजूद इंदौर के दसो तालाबों में पानी भरपूर मात्रा में भरा है जिसके चलते आने वाली गर्मी में इंदौर वासियों को पानी की किसी प्रकार की कोई समस्या नहीं आएगी इंदौर नगर निगम के एमआईसी सदस्य वार्ड 81 के पार्षद बबलू शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि इंदौर के सिरपुर बिलावली यशवंत सागर पिपलिया पाल तालाब जैसे अनेक तालाबों में चुकी इस बार महापौर के आदेश के अनुसार तालाब में आने वाले पानी के चैनलों को साफ किया गया जिसके चलते इंदौर के आजू-बाजू के हिस्से में भी जो भी पानी गिरा वह इंदौर के तालाब में आकर समा गया जिसके चलते इंदौर के दसो तालाब अपनी पूर्ण क्षमता से भरे हुए हैं इसलिए मां अहिल्या की कृपा से इंदौर वासियों को पानी की समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा इस वर्ष सिरपुर व यशवंत सागर से वर्ष भर पानी इंदौर की जनता को पीने के लिए मिलता रहा ऐसा ही आने वाले सीजन में भी होगा

8वीं गतका नेशनल चैंपियनशिप मध्यप्रदेश के बच्चों ने अपना परचम बुलंद किया

Indore

8वीं गतका नेशनल चैंपियनशिप मध्यप्रदेश के बच्चों ने अपना परचम बुलंद किया

सिख मार्शल आर्ट के रूप में अपनी पारंपरिक पहचान रखने वाले आत्मरक्षा की कला गतका इन दिनों काफ़ी लोकप्रिय हो रही है,, और इसमें बड़ी संख्या में बेटियां भी शामिल है,, हाल ही में पंजाब में हुई 8वीं गतका नेशनल चैंपियनशिप में मध्य प्रदेश के बच्चों ने अपना परचम बुलंद किया है,,,, 8वीं गतका नेशनल चैंपियनशिप 2024 पंजाब संगरूर अकाल इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट, मस्तुआना साहिब में 24 से 27 तक सम्पन्न हुई,,,इस प्रतियोगिता में 24 राज्यों के 1650 खिलाड़ियों ने भाग लिया था जिसमें मध्य प्रदेश के 140 खिलाड़ियों भाग लेते हुए विभिन्न वर्गों में कुल 25 पदक अलग-अलग वर्ग में हासिल किये।

कलेक्टर कार्यालय में सरकारी संस्था और बैंक फ्रॉड की समीक्षा बैठक, पांच प्रकरणों में एफ़आईआर के निर्देश

Indore

कलेक्टर कार्यालय में सरकारी संस्था और बैंक फ्रॉड की समीक्षा बैठक, पांच प्रकरणों में एफ़आईआर के निर्देश

इंदौर कलेक्टर कार्यालय में सरकारी संस्थाओं और बैंकों से संबंधित फ्रॉड मामलों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस बैठक की अध्यक्षता कलेक्टर आशीष सिंह ने की।

↑