देश की बात, आपके शहर से

TimeNews Desk

Month: September 2023

पोलायकलां में राहुल की जन आक्रोश यात्रा में उमड़ा जनसैलाब
MadhyaPradesh

पोलायकलां में राहुल की जन आक्रोश यात्रा में उमड़ा जनसैलाब

मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव के पहले शंखनाद करते हुए कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने शाजापुर जिले की पोलायकलां तहसील में जन आक्रोश यात्रा में जनसभा को संबोधित किया। राहुल गांधी इस…

September 30, 2023 · 1 min read
इंदौर के लसूडिया थाना क्षेत्र में एक नाबालिक लड़की ने फांसी लगाकर दी जान

Indore

इंदौर के लसूडिया थाना क्षेत्र में एक नाबालिक लड़की ने फांसी लगाकर दी जान

इंदौर के लसूडिया थाना क्षेत्र में एक नाबालिक लड़की ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। आत्महत्या के पूर्व लड़की ने अपने परिजनों के नाम एक सुसाइड नोट भी छोड़ा है।

अपने पिता की पुण्यतिथि पर विशाल भजन संध्या का आयोजन नरमीन सिटी में किया गया,,

Indore

अपने पिता की पुण्यतिथि पर विशाल भजन संध्या का आयोजन नरमीन सिटी में किया गया,,

पितृपक्ष के पहले दिन अपने पिता की दिखाई हुई राहों पर चलते हुए बेटे ने अपने पिता का सपना किया सच जी हां हम बात कर रहे हैं नरमीन सिटी में रहने वाले मनीष राजा भैया की जिन्होंने विगत 15 वर्ष पहले अपने पिता के दिखाए हुए रास्ते पर धर्म की गंगा बहाने और लोगों तक धर्म की अलग जगाने वाले स्वर्गीय श्री राधेश्याम जी त्रिवेदी के 15वीं पुण्यतिथि पर विशाल भजन संध्या का आयोजन किया गया इस आयोजन में त्रिवेदी परिवार एवं नरमीन सिटी के परिवार लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया बता दे की त्रिवेदी परिवार स्वर्गीय राधेश्याम जी त्रिवेदी की पुण्यतिथि पर यह कार्यक्रम करते आ रहा है इस कार्यक्रम की खासियत यह रहती है कि सुबह ब्लड डोनेट और शाम को भव्य भजन संध्या का आयोजन किया जाता है साथी में सभी लोगों को भोजन प्रसाद ग्रहण कराई जाती है भजन संध्या में आने वाले सभी भक्तों को राजा भैया की तरफ से दुपट्टा पहन कर स्वागत संस्कार किया जाता है प्रसिद्ध गायक कैलाश शर्मा द्वारा विभिन्न प्रकार की भजनों की प्रस्तुतियां भक्तों के बीच दी जाती है इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से इंदौर विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष गोलू शुक्ला इंदौर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष जसपाल सिंह चावड़ा सतनारायण पटेल लकी अवस्थी चंदन सिंह बेस राजेश जायसवाल राम पवार भाजपा नेता श्रवण सिंह चावड़ा आशीष त्रिवेदी एवं मोहल्ले के सभी बड़े बुजुर्ग उपस्थित हुए,,,,,,,,

कोर्ट से हत्या का फैसला आने से पहले टेंशन में युवक ने लगा ली फांसी

Indore

कोर्ट से हत्या का फैसला आने से पहले टेंशन में युवक ने लगा ली फांसी

इंदौर शहर की चंदन नवांशहर क्षेत्र में एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है पुलिस की प्रारंभिक जानकारी एवं परिजनों से बात करने पर यह जानकारी सामने आई है कि युवक कई दिनों से तनाव से ग्रस्त था और उसी के चलते उसने अपने आप को फांसी लगा ली है।

भँवरकुँआ थाना क्षेत्र मे घूम रहे जिला बदर बदमाश को किया गिरफ्तार

Indore

भँवरकुँआ थाना क्षेत्र मे घूम रहे जिला बदर बदमाश को किया गिरफ्तार

मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में जैसे-जैसे विधानसभा चुनाव नजदीक आते जा रहे हैं वैसे वैसे पुलिस भी बदमाशों पर कार्रवाई लगातार कर रही है कई बदमाशों को जहां जिला बदल किया गया है वहीं कई बदमाशों पर रासुका की कार्रवाई भी की गई है इसी कड़ी में भँवर कुँआ पुलिस ने जिला बदर अवधि में क्षेत्र में घूम रहे बदमाश को गिरफ्तार किया है आपको बता दे पूरा मामला इंदौर के भँवर कुँआ थाना क्षेत्र का है मुखबिर द्वारा पुलिस को सूचना दी गई थी कि क्षेत्र में जिला बदर बदमाश घूम रहा है जिस पर से पुलिस ने दबिश दी और कृष्ण पाल को गिरफ्तार किया है इस मामले में एडिशनल डीसीपी अभिनव विश्वकर्मा ने बताया की क्षेत्र में घूमने की सूचना मिली थी जिस पर से पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया है उसके ऊपर जिला बदर अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है

चंदन नगर थाना क्षेत्र के गणेश पंडाल में डीजे पर नाचने के दौरान हुआ दो पक्षों में विवाद एक युवक हुआ घायल

Indore

चंदन नगर थाना क्षेत्र के गणेश पंडाल में डीजे पर नाचने के दौरान हुआ दो पक्षों में विवाद एक युवक हुआ घायल

मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में चाकू बाजी की घटना लगातार सामने आ रही है एक ऐसा ही मामला चंदननगर थाना क्षेत्र सामने आया है जहां पर गणेश पंडाल में डीजे पर नाचने के दौरान दो पक्षों में विवाद हो गया विवाह के दौरान चाकू बाजी की घटना हो गई जिसमें एक युवा घायल हो गया घायल की शिकायत पर चंदन नगर पुलिस ने मामला दर्ज कर चार बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है आपको बता दे पूरा मामला इंदौर के चंदन नगर थाना क्षेत्र के ई सेक्टर का है यहां बने गणेश पंडाल में डीजे लगा हुआ था जिस पर नाच गाना चल रहा था इस दौरान दो पक्षों का आपस में विवाद हो गया इसके बाद चार बदमाशों ने मनीष पर चाकू से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया मनीष की शिकायत पर चंदन नगर पुलिस ने चार बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है

चंदन नगर थाना क्षेत्र में शादी का झांसा देकर साथी छात्र ने युवती से किया दुष्कर्म आरोपी गिरफ्तार

Indore

चंदन नगर थाना क्षेत्र में शादी का झांसा देकर साथी छात्र ने युवती से किया दुष्कर्म आरोपी गिरफ्तार

मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में दुष्कर्म के मामले लगातार सामने आ रहे हैं एक ऐसा ही मामला चंदननगर थाना क्षेत्र के सामने आया है जहां पर साथी छात्र ने शादी के नाम पर युवती के साथ दुष्कर्म किया युवती की शिकायत पर चंदन नगर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर इस गिरफ्तार किया है आपको बता दे पूरा मामला इंदौर के चंदन नगर थाना क्षेत्र का है जहां एक युवती ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई कि उसके साथ पढ़ने वाले छात्र ने उसके साथ पहले दोस्ती की और उसके बाद शादी का झांसा दे कर उसके साथ दुष्कर्म किया जब युवती ने शादी का कहा तो छात्र मुकर गया युवती की शिकायत पर चंदन नगर पुलिस ने दुष्कर्म का मामला दर्ज कर आरोपी छात्र को गिरफ्तार कर लिया है

द्वारकापुरी थाना क्षेत्र में हुई हत्याकांड मामले में पुलिस ने 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया

Indore

द्वारकापुरी थाना क्षेत्र में हुई हत्याकांड मामले में पुलिस ने 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया

मध्यप्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर के द्वारिकापुरी थाना क्षेत्र में हुई हत्याकांड मामले में पुलिस ने 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है जिसने पूछताछ में खुलासा किया है मृतक का आरोपियों से पुराने विवाद के साथ ही आरोपी की बहन पर भी गलत निगाह रखता था जिसके बाद हत्या कर तालाब ने पत्थर बाद कर फेक दिया था…।

गणेश विसर्जन करने गए तीन बच्चो की पानी से भरी खदान में डूबने से मौत

Indore

गणेश विसर्जन करने गए तीन बच्चो की पानी से भरी खदान में डूबने से मौत

इंदौर में गणेश विसर्जना करने गए तीन बच्चो की पानी से भरी खदान में डूबने से मौत हो गई तीनों मृतक मल्हारगंज इलाके के रहने वाले बताए जा रहे हैं।

माहेश्वरी समाज द्वारा तीन दिवसीय हाईटेक युवा युवती परिचय सम्मेलन का आयोजन

Indore

माहेश्वरी समाज द्वारा तीन दिवसीय हाईटेक युवा युवती परिचय सम्मेलन का आयोजन

परिचय सम्मेलन आज के समय में समाज की महती आवश्यकता बनते जा रहे हैं, ऐसे परिचय सम्मेलन में वर-वधू का चयन आसान तरीके से हो जाता है इसी बात को ध्यान में रखते हुए माहेश्वरी समाज द्वारा तीन दिवसीय हाईटेक युवा युवती परिचय सम्मेलन का आयोजन दस्तूर गार्डन पर आयोजित किया गया माहेश्वरी समाज के प्रचार मंत्री अजय सारडा ने बताया कि विगत 15 वर्षों से माहेश्वरी समाज द्वारा युवक युवती परिचय सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है जिसमें इंदौर ही नहीं गुजरात राजस्थान महाराष्ट्र दिल्ली सहित विदेशो से भी प्रविष्टि प्राप्त होती है अजय सारडा ने बताया की समाज को आगे बढ़ाने हेतु समय समय पर परिचय सम्मेलन का आयोजन किया जाता है जिसमें विवाह योग्य युवक युवतियां आपने जीवन साथी का चयन कर सकते हैं परिचय सम्मेलन के दौरान परिचय पुस्तिका का पुस्तक विमोचन किया गया साथ ही समाज के वरिष्ठ जनों का सम्मान भी किया गया

↑