Indore
महालक्ष्मी मंदिर में सुबह 5 बजे से भक्तों की कतार माता लक्ष्मी के दर्शनों के लिए
दीपावली महापर्व पर आज राजवाड़ा स्थित प्राचीन महालक्ष्मी मंदिर में अलग ही नजारा देखने को मिला सुबह 5 बजे से भक्तों की कतार माता लक्ष्मी के दर्शनों के लिए लगी थी साथ ही सोशल डिस्टेंस और मास्क का भी ध्यान खास ध्यान रखा गया, वही महालक्ष्मी मंदिर पुजारी भानु प्रकाश दुबे ने बताया कि इस वर्ष कोरोना काल के चलते लोगों में त्यौहार पर असर जरूर देखने को मिला लेकिन इस महत्वपूर्ण पर्व को मनाने के लिए भक्तों में उत्साह की कमी नही नजर आया।







