Delhi
‘साजिश के तहत डुबोई गई दिल्ली, हथिनीकुंड से पानी केवल दिल्ली क्यों छोड़ा गया’, AAP का गंभीर आरोप
दिल्ली में यमुना का जलस्तर भले ही कम हो रहा है लेकिन अभी भी कई इलाके बाढ़ के पानी में डूबे हुए हैं. कई जगहों पर लोग खुली आसमान के नीचे रहने को मजबूर हैं. इस बीच दिल्ली में आई बाढ़ को लेकर राजनीति आरोप-प्रत्यारोप की राजनीति शुरू हो गई है. यमुना में बाढ़ को लेकर राजनीतिक घमासान तेज हो गया है. दिल्ली सरकार में मंत्री और आम आदमी पार्टी के नेता सौरभ भारद्वाज ने कहा कि दिल्ली को जानबूझकर डुबाया गया और इसके लिए बीजेपी जिम्मेदार है. केवल दिल्ली भेजा गया पानी- भारद्वाज सौरभ भारद्वाज ने कहा कि ने कहा, 'दिल्ली को जानबूझकर डुबाया गया, हथिनीकुंड बैराज से अतिरिक्त पानी केवल दिल्ली भेजा गया.' सौरभ भारद्वाज का दावा है कि हथिनीकुंड बैराज से केवल दिल्ली के लिए पानी छोड़ा गया जबकि पश्चिमी नहर के लिए कोई पानी नहीं छोड़ा गया. इस पर राजनीति की जा रही है. सुप्रीम कोर्ट समेत दिल्ली की सभी महत्वपूर्ण संस्थागत इमारतों को डुबाने की साजिश थी. एलजी पर आरोप सौरभ भारद्वाज ने आरोप लगाते हुए कहा कि आपदा प्रबंधन के नोडल अधिकारी जैसे एलजी के पसंदीदा अधिकारी उनके मंत्री आतिशी का फोन नहीं उठा रहे हैं. उन्होंने कहा कि राहत शिविरों की हालत खराब है, खाना नहीं है क्योंकि अधिकारी कार्रवाई नहीं कर रहे हैं. सौरभ भारद्वाज ने कहा कि ऐसे अधिकारी जो राहत शिविरों का प्रबंधन नहीं कर पा रहे हैं उन्हें इस्तीफा दे देना चाहिए. सौरभ भारद्वाज ने कहा, 'कुछ BJP के अनपढ़ लोग कह रहे हैं रेगुलेटर का काम थोड़ी होता है पानी बांटना. अरे तो फिर Regulator होता क्यों है? यही तो काम है उसका।
Abhishek Raghuvanshi July 15, 2023