
इंदौर में कचरा गाड़ी वाशिंग सेंटर और पार्किंग स्थल का शुभारंभ
इंदौर। देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर की स्वच्छता व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने की दिशा में महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने आज एक और कदम आगे बढ़ाया। उन्होंने ज़ोन क्रमांक 19 के अंतर्गत वार्ड क्रमांक 50 में डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण करने वाली गाड़ियों की नियमित धुलाई हेतु नवीन ज़ोनल कचरा गाड़ी वाशिंग सेंटर एवं पार्किंग स्थल का शुभारंभ किया।इस अवसर पर राजीव जैन, प्रणव मंडल, विवेक सिन्हा सहित जनप्रतिनिधि, निगम अधिकारी-कर्मचारी एवं स्वच्छता मित्र उपस्थित रहे।
