देश की बात, आपके शहर से
इंदौर जिले में अमानक खाद बेचने तथा कालाबाजारी करने वालों के विरूद्ध होगी सख्त कार्रवाईजिले के अधिकारियों को निर्देश- आमजन की समस्याओं का हो त्वरित समाधानकलेक्टर श्री आशीष सिंह की अध्यक्षता में समय-सीमा पत्रों की समीक्षा एवं अंतर्विभागीय समन्वय समिति की बैठक संपन्न
देश 5 बार पढ़ी गई

इंदौर जिले में अमानक खाद बेचने तथा कालाबाजारी करने वालों के विरूद्ध होगी सख्त कार्रवाईजिले के अधिकारियों को निर्देश- आमजन की समस्याओं का हो त्वरित समाधानकलेक्टर श्री आशीष सिंह की अध्यक्षता में समय-सीमा पत्रों की समीक्षा एवं अंतर्विभागीय समन्वय समिति की बैठक संपन्न

इंदौर,कलेक्टर श्री आशीष सिंह की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में समय-सीमा (टीएल) के पत्रों के निराकरण एवं अंतर्विभागीय समन्वय समिति की बैठक आयोजित की गई।

Abhishek Raghuvanshi2 सितंबर 2025 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं


इंदौर,
कलेक्टर श्री आशीष सिंह की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में समय-सीमा (टीएल) के पत्रों के निराकरण एवं अंतर्विभागीय समन्वय समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में कलेक्टर श्री आशीष सिंह ने अधिकारियों को आमजन से संबंधित समस्याओं के त्वरित एवं निर्धारित समय-सीमा में निराकरण के निर्देश दिए। उन्होंने निर्देश दिए कि जिले में ऐसी व्यवस्था बनायी रखी जाए, जिससे कि किसानों को समय पर पर्याप्त मात्रा में खाद मिलती रहें।
बैठक में जिले में संचालित शासकीय योजनाओं, अभियान तथा शासन के निर्देशों के प्रभावी क्रियान्वयन की विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक में नगर निगम आयुक्त श्री शिवम वर्मा, स्मार्ट सिटी परियोजना के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री दिव्यांक सिंह, अपर कलेक्टर श्री गौरव बैनल, जिला पंचायत सीईओ श्री सिद्धार्थ जैन, इंदौर विकास प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री आर.पी. अहिरवार, अपर कलेक्टर श्री रोशन राय, श्री रिंकेश वैश्य सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।
बैठक में कलेक्टर श्री सिंह ने अधिकारियों से कहा कि आरआरसी वसूली की रफ्तार और बढ़ाई जाए। सभी विभाग अपने लक्ष्य समय पर पूर्ण करें। इस कार्य में किसी भी प्रकार की ढिलाई स्वीकार नहीं की जाएगी। कृषि संबंधी विषयों पर चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि फार्मर रजिस्ट्री का कार्य अभियान मोड में किया जाए। जिले के प्रत्येक किसान की रजिस्ट्री शीघ्र पूर्ण होनी चाहिए, ताकि कोई भी किसान शासन की योजनाओं से वंचित नहीं रहे।
कलेक्टर श्री सिंह ने अधिकारियों को कहा कि किसानों को समय पर और पर्याप्त मात्रा में खाद उपलब्ध कराना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। खाद की गुणवत्ता और आपूर्ति व्यवस्था को लेकर कलेक्टर श्री सिंह ने कहा कि अमानक खाद बेचने वालों और कालाबाजारी करने वालों के खिलाफ विशेष अभियान चलाकर कठोर कार्रवाई की जाए। किसानों के हितों के साथ किसी भी प्रकार का खिलवाड़ अस्वीकार्य है। बैठक में कलेक्टर ने कहा कि आमजन और किसानों से जुड़े सभी कार्यों को गंभीरता और जिम्मेदारी से करें। प्रत्येक अधिकारी समय-सीमा में कार्य पूर्ण कर जनता को राहत पहुँचाए।

ePaper
आज का अंक28 Sep to 4 Oct

28 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
Microsoft का Q1 राजस्व 19% बढ़ा, शेयर 5% ऊपरTechnologyMicrosoft का Q1 राजस्व 19% बढ़ा, शेयर 5% ऊपर 10 घंटे पहलेरूस के राष्ट्रपति पुतिन ने एलोन मस्क को ‘सच्चा जीनियस’ कहाTechnologyरूस के राष्ट्रपति पुतिन ने एलोन मस्क को ‘सच्चा जीनियस’ कहा 11 घंटे पहलेकुशवाहा ने जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्रों को मजबूत करने का निर्देश दियाMadhyaPradeshकुशवाहा ने जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्रों को मजबूत करने का निर्देश दिया 17 घंटे पहलेमध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री ने इंदौर, उज्जैन और भोपाल को मेट्रोपॉलिटन सिटी बनाने का लक्ष्यMadhyaPradeshमध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री ने इंदौर, उज्जैन और भोपाल को मेट्रोपॉलिटन सिटी बनाने का लक्ष्य 17 घंटे पहलेमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किसानों के लिए नई योजनाएँ घोषित कीMadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किसानों के लिए नई योजनाएँ घोषित की 18 घंटे पहलेअनंत इंदौर और भविष्य के इंदौर की दिशा में बड़ा कदमIndoreअनंत इंदौर और भविष्य के इंदौर की दिशा में बड़ा कदम 18 घंटे पहलेअर्बन ग्रोथ कॉन्क्लेव 2026: शहरी विकास को रफ्तार देने की तैयारीIndoreअर्बन ग्रोथ कॉन्क्लेव 2026: शहरी विकास को रफ्तार देने की तैयारी 20 घंटे पहलेNothing के CMF Headphone Pros $55 में, बजट ओवर-ईयर हेडफ़ोनLifestyleNothing के CMF Headphone Pros $55 में, बजट ओवर-ईयर हेडफ़ोन 22 घंटे पहले
Amazon Prime Air का विस्तार: 500 शहरों में ड्रोन डिलीवरी और शोर की शिकायतेंTechnologyAmazon Prime Air का विस्तार: 500 शहरों में ड्रोन डिलीवरी और शोर की शिकायतें 1 दिन पहलेSony Bravia 6 OLED TV पर 40% तक की छूट, 55‑इंच सिर्फ $998LifestyleSony Bravia 6 OLED TV पर 40% तक की छूट, 55‑इंच सिर्फ $998 1 दिन पहलेजिंजर मापने का तरीका: उंगली और सेंटीमीटर क्यों?Lifestyleजिंजर मापने का तरीका: उंगली और सेंटीमीटर क्यों? 1 दिन पहलेकासिडी हचिन्सन पर DOJ का आरोप, ग्रैंड जूरी ने अस्वीकार कियाBusinessकासिडी हचिन्सन पर DOJ का आरोप, ग्रैंड जूरी ने अस्वीकार किया 1 दिन पहलेवेल्स की पार्टियाँ बजट में बदलाव की मांग, M4 राहत सड़क पर जोरBusinessवेल्स की पार्टियाँ बजट में बदलाव की मांग, M4 राहत सड़क पर जोर 1 दिन पहलेमैनचेस्टर यूनाइटेड: मैट बुबी और एलेक्स फर्ग्यूसन के बाद माइक कैरिकSportsमैनचेस्टर यूनाइटेड: मैट बुबी और एलेक्स फर्ग्यूसन के बाद माइक कैरिक 1 दिन पहलेबार्सिलोना पर 602 यूरो का जुर्माना, अल्वारेज़ के संपर्क पर एटलेटिको की शिकायतSportsबार्सिलोना पर 602 यूरो का जुर्माना, अल्वारेज़ के संपर्क पर एटलेटिको की शिकायत 1 दिन पहलेWoman’s Hour में चर्चा: मेलानिया ट्रम्प, ऐतिहासिक उपन्यास, एमी वाइनहाउस, आयरन डेफिशिएंसीHealth & FitnessWoman’s Hour में चर्चा: मेलानिया ट्रम्प, ऐतिहासिक उपन्यास, एमी वाइनहाउस, आयरन डेफिशिएंसी 1 दिन पहले
↑