देश की बात, आपके शहर से
TimeNewsIndia News
देश 9 बार पढ़ी गई

गृह मंत्रालय ने सभी राज्यों को लिखा पत्र, कहा- सख्ती से कराएं लॉकडाउन का पालन

गृह मंत्रालय ने राज्यों को लॉकडाउन का सख्ती से पालन कराने के लिए खत लिखा है (सांकेतिक फोटो) राज्यों (States) को लिखे गए खत (Letter) में इस बात का भी जिक्र है कि कुछ राज्यों से ऐसी सूचना आई है देश के कुछ हिस्सों में लॉकडाउन (Lockdown) सख्ती से अमल नहीं हो पा रहा है ऐसे में इसका उद्देश्य पूरा नहीं हो पाएगा.

Abhishek Raghuvanshi1 अप्रैल 2020 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं
गृह मंत्रालय ने सभी राज्यों को लिखा पत्र, कहा- सख्ती से कराएं लॉकडाउन का पालन

गृह मंत्रालय ने राज्यों को लॉकडाउन का सख्ती से पालन कराने के लिए खत लिखा है (सांकेतिक फोटो)

राज्यों (States) को लिखे गए खत (Letter) में इस बात का भी जिक्र है कि कुछ राज्यों से ऐसी सूचना आई है देश के कुछ हिस्सों में लॉकडाउन (Lockdown) सख्ती से अमल नहीं हो पा रहा है ऐसे में इसका उद्देश्य पूरा नहीं हो पाएगा. ऐसे में जो निर्देश दिए गए हैं उनका पालन किया जाए.

नई दिल्ली. कोरोना वायरस (Coronavirus) खतरे के मद्देनजर गृह सचिव (Home Secretary) ने सारे राज्यों, केंद्र शासित प्रदेश (States and Union Territories) के चीफ सेक्रेटरी को लिखी चिट्ठी में कहा है लॉकडाउन (Lockdown) के जो मापदंड तय किए गए हैं अलग-अलग आदेश (Order) द्वारा 25 मार्च के बाद से उनका सख्ती से अमल किया जाए.

राज्यों को लिखे गए खत (Letter) में इस बात का भी जिक्र है कि कुछ राज्यों से ऐसी सूचना आई है देश के कुछ हिस्सों में लॉकडाउन (Lockdown) सख्ती से अमल नहीं हो पा रहा है ऐसे में इसका उद्देश्य पूरा नहीं हो पाएगा. ऐसे में जो निर्देश दिए गए हैं उनका पालन किया जाए.

पीएम मोदी ने की थी भारत में 21 दिन के संपूर्ण लॉकडाउन की घोषणा
बता दें कि पीएम मोदी ने 24 मार्च को रात 8 बजे 21 दिनों के लिए भारत में संपूर्ण लॉकडाउन की घोषणा की थी. यह लॉकडाउन 14 अप्रैल तक जारी रहना है.वहीं बुधवार को स्वास्थ्य मंत्रालय (Health Ministry) ने देश में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना वायरस (Coronavirus) के संक्रमण के 386 नए मामलों की पुष्टि होने और तीन मरीजों की मौत होने की जानकारी देते हुए बुधवार को बताया कि यह वृद्धि राष्ट्रीय स्तर पर संक्रमण के फैलने की दर को नहीं दर्शाती है, बल्कि इस बढ़ोतरी में निजामुद्दीन मरकज (Nizamuddin Markaz) की घटना प्रमुख वजह रही.

देश में अब तक 38 लोगों की मौत
उल्लेखनीय है कि दिल्ली स्थित निजामुद्दीन (Nizamuddin) इलाके में एक से 15 मार्च तक हुए तबलीगी जमात के एक आयोजन में हिस्से लेने वालों में कोरोना के संक्रमण के कई मामले सोमवार और मंगलवार को सामने आए थे. अग्रवाल ने कहा कि तबलीगी जमात (Tablighi Jamaat) से संबंधित 1800 लोगों को 9 अस्पतालों और क्वारेंटाइन केंद्रों में भेजा गया है.

स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने जानकारी दी कि 24 घंटे में 386 केस सामने आए हैं, इसमें से 134 केस तबलीगी जमात के कार्यक्रम में शामिल हुए लोगों के हैं. लव अग्रवाल ने नियमित संवाददाता सम्मेलन में बताया कि देश में कोरोना वायरस के संक्रमण के कुल 1637 मामले हो गए हैं जबकि संक्रमण से पीड़ित मरीजों की मौत का आंकड़ा 38 तक पहुंच गया है.

यह भी पढ़ें: बंगाल: मरकज में शामिल 54 लोग क्वारंटीन में भेजे गए, 40 विदेशी भी शामिल

News18 Hindi पर सबसे पहले Hindi News पढ़ने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें. देखिए देश से जुड़ी लेटेस्ट खबरें.

First published: April 1, 2020, 8:34 PM IST

ePaper
आज का अंक28 Sep to 4 Oct

28 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
Microsoft का Q1 राजस्व 19% बढ़ा, शेयर 5% ऊपरTechnologyMicrosoft का Q1 राजस्व 19% बढ़ा, शेयर 5% ऊपर 10 घंटे पहलेरूस के राष्ट्रपति पुतिन ने एलोन मस्क को ‘सच्चा जीनियस’ कहाTechnologyरूस के राष्ट्रपति पुतिन ने एलोन मस्क को ‘सच्चा जीनियस’ कहा 11 घंटे पहलेकुशवाहा ने जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्रों को मजबूत करने का निर्देश दियाMadhyaPradeshकुशवाहा ने जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्रों को मजबूत करने का निर्देश दिया 17 घंटे पहलेमध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री ने इंदौर, उज्जैन और भोपाल को मेट्रोपॉलिटन सिटी बनाने का लक्ष्यMadhyaPradeshमध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री ने इंदौर, उज्जैन और भोपाल को मेट्रोपॉलिटन सिटी बनाने का लक्ष्य 17 घंटे पहलेमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किसानों के लिए नई योजनाएँ घोषित कीMadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किसानों के लिए नई योजनाएँ घोषित की 18 घंटे पहलेअनंत इंदौर और भविष्य के इंदौर की दिशा में बड़ा कदमIndoreअनंत इंदौर और भविष्य के इंदौर की दिशा में बड़ा कदम 18 घंटे पहलेअर्बन ग्रोथ कॉन्क्लेव 2026: शहरी विकास को रफ्तार देने की तैयारीIndoreअर्बन ग्रोथ कॉन्क्लेव 2026: शहरी विकास को रफ्तार देने की तैयारी 20 घंटे पहलेNothing के CMF Headphone Pros $55 में, बजट ओवर-ईयर हेडफ़ोनLifestyleNothing के CMF Headphone Pros $55 में, बजट ओवर-ईयर हेडफ़ोन 22 घंटे पहले
Amazon Prime Air का विस्तार: 500 शहरों में ड्रोन डिलीवरी और शोर की शिकायतेंTechnologyAmazon Prime Air का विस्तार: 500 शहरों में ड्रोन डिलीवरी और शोर की शिकायतें 1 दिन पहलेSony Bravia 6 OLED TV पर 40% तक की छूट, 55‑इंच सिर्फ $998LifestyleSony Bravia 6 OLED TV पर 40% तक की छूट, 55‑इंच सिर्फ $998 1 दिन पहलेजिंजर मापने का तरीका: उंगली और सेंटीमीटर क्यों?Lifestyleजिंजर मापने का तरीका: उंगली और सेंटीमीटर क्यों? 1 दिन पहलेकासिडी हचिन्सन पर DOJ का आरोप, ग्रैंड जूरी ने अस्वीकार कियाBusinessकासिडी हचिन्सन पर DOJ का आरोप, ग्रैंड जूरी ने अस्वीकार किया 1 दिन पहलेवेल्स की पार्टियाँ बजट में बदलाव की मांग, M4 राहत सड़क पर जोरBusinessवेल्स की पार्टियाँ बजट में बदलाव की मांग, M4 राहत सड़क पर जोर 1 दिन पहलेमैनचेस्टर यूनाइटेड: मैट बुबी और एलेक्स फर्ग्यूसन के बाद माइक कैरिकSportsमैनचेस्टर यूनाइटेड: मैट बुबी और एलेक्स फर्ग्यूसन के बाद माइक कैरिक 1 दिन पहलेबार्सिलोना पर 602 यूरो का जुर्माना, अल्वारेज़ के संपर्क पर एटलेटिको की शिकायतSportsबार्सिलोना पर 602 यूरो का जुर्माना, अल्वारेज़ के संपर्क पर एटलेटिको की शिकायत 1 दिन पहलेWoman’s Hour में चर्चा: मेलानिया ट्रम्प, ऐतिहासिक उपन्यास, एमी वाइनहाउस, आयरन डेफिशिएंसीHealth & FitnessWoman’s Hour में चर्चा: मेलानिया ट्रम्प, ऐतिहासिक उपन्यास, एमी वाइनहाउस, आयरन डेफिशिएंसी 1 दिन पहले
↑