PM-किसान सम्मान निधि स्कीम: 80 लाख किसानों के बैंक अकाउंट में भेजे गए 2-2 हजार
नई दिल्ली. मोदी सरकार ने कोरोना संक्रमण (Coronavirus outbreak) के संकट से किसानों (Farmers) को उबारने के लिए उनके अकाउंट में इसी सप्ताह 2-2 हजार रुपये भेजने का फैसला किया है.
केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने 80 लाख किसानों के अकाउंट में पैसा भेजने की तस्दीक की है. उन्होंने बताया कि गरीबों और किसानों को ज्यादा असर न पड़े इसके लिए सरकार ने बड़े आर्थिक पैकेज का ऐलान किया है. उन्होंने बताया कि डायरेक्ट बेनिफट ट्रांसफर (DBT) के माध्यम से 1600 करोड़ की रकम एक ही दिन में ट्रांसफर की गई.
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के तहत देश में करीब 9 करोड़ किसान रजिस्टर्ड हो चुके हैं. ऐसे में इतने परिवारों को सीधे 18 हजार करोड़ रुपये की मदद इसी हप्ते में मिल सकती है. देश में करीब 14.5 करोड़ किसान हैं, लेकिन इस स्कीम के तहत सभी का वेरीफिकेशन नहीं हो पाया है.
किसानों की आय बढ़ाने के लिए कई योजनाएं चला रही है सरकार
कृषि मंत्रालय के सूत्रों का कहना है कि जो पैसा अभी भेजा जा रहा है वो इस स्कीम के दूसरे चरण की दूसरी किश्त है. लॉकडाउन के बाद केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मल सीतारमण और राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर ने आर्थिक पैकेज में किसान सम्मान निधि का भी जिक्र किया था.
पैसा न मिले तो क्या करें
अगर आपको पहले सप्ताह में पैसा न मिले तो अपने लेखपाल, कानूनगो और जिला कृषि अधिकारी से संपर्क करें. वहां से बात न बने तो केंद्रीय कृषि मंत्रालय की ओर से जारी हेल्पलाइन (PM-Kisan Helpline 155261 या 1800115526 (Toll Free) पर संपर्क करें.
वहां से भी बात न बने तो मंत्रालय के दूसरे नंबर (011-23381092) पर बात करें. स्कीम का दूसरा चरण भी शुरू हो चुका है जिसके तहत 2000 रुपये की पहली किश्त करीब 3.5 करोड़ लोगों को मिल चुकी है.
इन ‘किसानों’ को नहीं मिलेगा लाभ
(1) ऐसे किसान जो भूतपूर्व या वर्तमान में संवैधानिक पद धारक हैं, वर्तमान या पूर्व मंत्री हैं, मेयर या जिला पंचायत अध्यक्ष हैं, विधायक, एमएलसी, लोकसभा और राज्यसभा सांसद हैं तो वे इस स्कीम से बाहर माने जाएंगे. भले ही वो किसानी भी करते हों.
(2) केंद्र या राज्य सरकार में अधिकारी एवं 10 हजार से अधिक पेंशन पाने वाले किसानों को लाभ नहीं.
(3) पेशेवर, डॉक्टर, इंजीनियर, सीए, वकील, आर्किटेक्ट, जो कहीं खेती भी करता हो उसे लाभ नहीं मिलेगा.
(4) पिछले वित्तीय वर्ष में इनकम टैक्स का भुगतान करने वाले किसान इस लाभ से वंचित होंगे.
(5) केंद्र और राज्य सरकार के मल्टी टास्किंग स्टाफ/चतुर्थ श्रेणी/समूह डी कर्मचारियों लाभ मिलेगा.
ये भी पढ़ें: किसानों के लिए बड़ी खबर! अब बनेगा यूनिक पहचान पत्र, आसानी से उठा पाएंगे लाखों की स्कीम का फायदा
PMFBY: किसान या कंपनी कौन काट रहा फसल बीमा स्कीम की असली ‘फसल’

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
BusinessPolymarket पर हैक: यूजर्स के फंड चोरी, यूके प्राधिकरणों को मामला सौंपा 50 मिनट पहले
BusinessAlphabet का राजस्व बढ़ा पर लाभ घटा, स्टॉक $3.46 ट्रिलियन पर गिरा 1 घंटा पहले
SportsLiverpool ने Chelsea पर जीत दर्ज की, तीन और पेनल्टी शेम में शामिल 1 घंटा पहले
SportsChelsea के ट्रेंट एलेक्जेंडर-आर्नोल्ड पर दांव, अन्य क्लबों की रुचि 2 घंटे पहले
Health & FitnessSilicon Practice के पतन से सैकड़ों GP प्रैक्टिस की वेबसाइटें बंद 2 घंटे पहले
TechnologyReddit के शेयर गिरे, बिक्री मार्गदर्शन कमजोर और लॉगिन टेस्ट की योजना 4 घंटे पहले
TechnologyOfcom ने आयु सत्यापन के तरीके, 16 वर्ष से कम को सोशल मीडिया रोकेगा 4 घंटे पहले
Indoreअधिवक्ताओं और पत्रकारों के हितों का संरक्षण जरूरी – श्री हितोषी जय हार्डिया 11 घंटे पहले
MadhyaPradeshमुख्य सचिव ने आर्मी डे परेड तैयारियों की समीक्षा 16 घंटे पहले
Lifestyleस्नोडोनिया का नया स्लेट ट्रेल: 83 मील का लूप 16 घंटे पहले
Indore13 लाख टन कचरा, 100 एकड़ जमीन और 65 करोड़ की बचत… इंदौर ने कर दिखाया 16 घंटे पहले
Indoreअफसरों पर भड़के महापौर, बोले आपके कागजी खेल से सरकार की छवि खराब हो रही 16 घंटे पहले
BusinessMukesh Ambani के Jio Platforms ने बना भारत का दूसरा सबसे मूल्यवान फर्म 17 घंटे पहले
Businessसैनरी ने Vivant के साथ सहयोग समाप्त किया, चीन में आलोचना के बाद 18 घंटे पहले
SportsCarey और Inglis ने ऑस्ट्रेलिया को 330-4 से आगे किया 18 घंटे पहले
Sportsस्ट्रकर पेनल्टी पर बहस तेज़, चेल्सी के बारको के मिस से लिवरपूल जीत 19 घंटे पहले
MadhyaPradeshकुशवाहा ने जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्रों को मजबूत करने का निर्देश दिया 1 दिन पहले
MadhyaPradeshमध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री ने इंदौर, उज्जैन और भोपाल को मेट्रोपॉलिटन सिटी बनाने का लक्ष्य 1 दिन पहले
MadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किसानों के लिए नई योजनाएँ घोषित की 1 दिन पहले
Indoreअनंत इंदौर और भविष्य के इंदौर की दिशा में बड़ा कदम 1 दिन पहले
Indoreअर्बन ग्रोथ कॉन्क्लेव 2026: शहरी विकास को रफ्तार देने की तैयारी 1 दिन पहले
LifestyleNothing के CMF Headphone Pros $55 में, बजट ओवर-ईयर हेडफ़ोन 1 दिन पहले
MadhyaPradeshमध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड ने बालाघाट की टीम को क्विज-2026 विजेता घोषित किया 1 दिन पहले
MadhyaPradeshमध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 2047 तक विकसित भारत पर चर्चा की 1 दिन पहले