शुजालपुर में विगत वर्ष के अनुसार इस वर्ष भी श्रीमनोहर मानव सेवा समिति द्वारा कल यानी 11 अगस्त को एक विशाल गंगाजल शोभायात्रा बड़ी ही धूमधाम से निकली गई। इस विशाल गंगाजल शोभायात्रा में आयोजन समिति द्वारा आमजनों को वितरित करने और बाबा जटाशंकर महादेव का अभिषेक करने के लिए हरिद्वार से विशेष टेंकर से यह गंगाजल, रुद्राक्ष और शिव स्तुति का वितरण किया जाएगा। आयोजन समिति के योगेन्द्र सिंह जादौन ने भक्तजनों से अपील करते हुए अधिक से अधिक संख्या में इस शोभायात्रा में शामिल होने के अपील की है। शहर के प्रमुख श्री राम मंदिर से प्रारंभ होकर मुख्य मार्गो से निकलने वाली इस विशाल गंगाजल शोभा यात्रा का श्री जटाशंकर महादेव मंदिर पर गंगाजल से अभिषेक के बाद रुद्राक्ष वितरण शिव स्तुति वितरण एवं महाप्रसाद भंडारी के साथ समापन होगा। श्री मनोहर मानव सेवा समिति द्वारा लगातार दूसरे वर्ष यह विशाल गंगाजल छुपाया था निकल जाएगी।
