कमला हैरिस के लिए तमिलनाडु के गांव में पूजा:सड़कों पर लगे पोस्टर; पुजारी बोले- हमारी प्रार्थना से वह उप-राष्ट्रपति बनीं थीं, अब चुनाव जीतेंगी
थुलसेन्द्रपुरम गांव में मंदिर के बाहर कमला हैरिस का पोस्टर लगा है। यहां रोज अमेरिकी चुनाव में कमला की जीत के लिए पूजा होती है।
अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव की रेस से बाइडेन के पीछे हटने के बाद डेमोक्रेटिक पार्टी से भारतीय मूल की कमला हैरिस का उम्मीदवार बनना तय माना जा रहा है। इस बीच कमला के ननिहाल तमिलनाडु का थुलसेन्द्रपुरम गांव उनके समर्थन में लगे पोस्टरों से पटा हुआ है।
कमला हैरिस के नाना पीवी गोपालन इसी गांव के रहने वाले थे। गांव के दरवाजे पर ही एक मंदिर के बाहर कमला हैरिस की तस्वीर के साथ एक बैनर लगा है। बाइडेन के राष्ट्रपति पद की रेस से पीछे हटते से ही इस मंदिर में पूजा-अर्चना शुरू हो गई थी, जो अमेरिका में वोटिंग के दिन तक जारी रहेगी।
मंदिर के मुख्य पुजारी एम. नटराजन ने सूर्योदय के कुछ घंटों बाद, हिंदू देवता धर्मसस्थ को मिठाई और चावल की खीर का प्रसाद चढ़ाकर पूजा की। न्यूज एजेंसी AFP से बात करते हुए 61 साल के पुजारी ने कहा, “हमने पहले भी उनके लिए पूजा की थी और वह अमेरिका की उप-राष्ट्रपति बन गईं। हमारे भगवान के आशीर्वाद से वे राष्ट्रपति भी बनेंगी।”
मंदिर के डोनर्स में कमला हैरिस का नाम
मंदिर की एक दीवार पर दानदाताओं (डोनर्स) की लिस्ट लगी हुई है। इस पर कमला हैरिस का नाम भी लिखा है। हालांकि, वह कभी इस गांव नहीं आईं। पुजारी ने बताया कि पिछली बार जब वह उप-राष्ट्रपति बनी थीं, तब हमने जश्न मनाया था। अब वह राष्ट्रपति बनेंगी तो यह जश्न और भी बड़ा होगा। हमें उम्मीद है कि बतौर राष्ट्रपति वह एक बार गांव जरूर आएंगी।
गांव में रहने वाले एक सरकारी कर्मचारी ने AFP को बताया कि कमला हैरिस का नाम जुड़ा होने की वजह से उनके गांव को काफी फायदा मिला है। एक लोकल बैंक ने गांव के जलाशय को ठीक करवाने के लिए 1 करोड़ रुपए दान किए थे। ये सिर्फ हैरिस की वजह से ही हो सका।
मंदिर में पूजा-अर्चना और प्रसाद के लिए पूरे गांव से लोग सामान दान करते हैं। हैरिस के नाना दशकों पहले इस गांव में रहते थे। लेकिन गांववालों ने बताया कि उनके जाने के बाद भी उनका परिवार हमेशा संपर्क में रहा। वे मंदिर और गांव की देखरेख के लिए पैसे भी दान करते रहे हैं।
तमिलनाडु में पैदा हुई थीं कमला हैरिस की मां
अमेरिका की उप-राष्ट्रपति कमला हैरिस 59 साल की हैं। उनका जन्म कैलिफोर्निया में हुआ था, लेकिन उनकी मां कई बार उन्हें भारत ला चुकी हैं। कमला हैरिस की मां श्यामला गोपालन ईसाई धर्म को मानती हैं, जबकि उनके पिता यहूदी हैं।
श्यामला एक ब्रेस्ट कैंसर रिसर्चर हैं, जो बाद में तमिलनाडु से जाकर अमेरिका में बस गई थीं। कमला के पिता जमैका-अमेरिका मूल के डोनाल्ड जे हैरिस हैं। श्यामला और डोनाल्ड की शादी 1963 में हुई थी।
1964 में कमला हैरिस का और 1966 में उनकी बहन माया का जन्म हुआ था। 1970 में पिता डोनाल्ड से तलाक के बाद मां श्यामला ने ही कमला और उनकी बहन माया की अकेले परवरिश की। कमला ने 2014 में अमेरिकी वकील डौग एम्होफ से शादी की थी।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Worldफ्लावियो बोल्सोनारो की पार्टी ने ब्राज़ील चुनाव के परिणाम स्वीकार किए 14 घंटे पहले
WorldDictionary.com ने चुना ‘maxxing’ 2026 का शब्द वर्ष 15 घंटे पहले
WorldTrump पर निजी नागरिकों का मुकदमा: व्हाइट हाउस मीडिया पहुँच पर प्रतिबंध 21 घंटे पहले
Worldब्राज़ील के राष्ट्रपति लूला ने चौथा कार्यकाल जीतकर फ्लावियो बोलसोनारो को हराया 22 घंटे पहले
Worldपाकिस्तान, सऊदी और तुर्की के नेता टेहरान में बैठक के लिए तैयार 1 दिन पहले
Worldबुएलो और ऑस्टेन ने उत्तरी यूरोप में 150,000 घरों में बिजली कटौती की 1 दिन पहले
Worldसर्बिया में खुशी जब वुचिक ने छात्र आंदोलन को स्वीकार किया 1 दिन पहले
Worldमैरिया कॉरिना माचाडो लौटे, वेंज़ुएला में विपक्षी नेता 1 दिन पहले
WorldUN मुख्यालय न्यूयॉर्क: 7 रोचक तथ्य और इतिहास 3 दिन पहले
World2026 के मिडटर्म चुनाव: 10 राज्य जो तय करेंगे सीनेट का नियंत्रण 3 दिन पहले
Worldपोलैंड-भारत: रक्षा, व्यापार और निवेश में गहरी साझेदारी की दिशा 3 दिन पहले
Worldशेरेमेतेवो हवाई अड्डा फिर से खुला, यूक्रेनी ड्रोन खतरे के बाद 3 दिन पहले
Worldरूस-अमेरिका ने खंडन किया: हबर्ड को ज़्विनचुक के बदले में रिहा नहीं 3 दिन पहले
Worldफ्रांस में प्रोटेस्ट के लिए तैयार, मैक्रॉन के बाद चुनाव 3 दिन पहले
Worldट्रम्प को 11 दिसंबर तक डिफ़ैमेशन केस में गवाही देने का आदेश 4 दिन पहले
Worldट्रंप ने इल्हान ओमार से तुरंत इस्तीफा मांगते हुए फर्जी नाम का आरोप लगाया 4 दिन पहले
World2026 के अमेरिकी मध्यकालीन चुनाव में भारतीय-अमेरिकी मतदाता प्रमुख फोकस 13 दिन पहले
Worldलुकाशेंको ने लातविया पर सीमा उल्लंघन का मंचन करने का आरोप खारिज किया 13 दिन पहले
Worldरूस ने जापानी पत्रकार को जासूसी के आरोप में गिरफ्तार किया 13 दिन पहले
WorldAnthropic ने चेतावनी दी: AI घर के उपकरणों पर स्वयं प्रतिकृति बना सकता है 13 दिन पहले
Worldहुमैउन कोबिर का ब्रिटिश पासपोर्ट पर लंदन यात्रा 14 दिन पहले
Worldएलोन मस्क बन गए सबसे बड़े यूएस मिडटर्म दाता, 276 मिलियन डॉलर दान 14 दिन पहले
Worldसऊदी ने हौथी हमलों पर गंभीर जवाब की वादा किया, 18 मौतें 14 दिन पहले
Worldतुला की ‘मॉडल पुलिस अधिकारी’ पर 2,00,000 रूबल रिश्वत का आरोप, गिरफ्तार 14 दिन पहले

